क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

गुरुग्राम में पंजाब CM पर सीक्रेट मीटिंग का VIDEO:होटल में फर्जी रिपोर्ट पर 10 लाख में डील का दावा; SP की चैट सामने आई

On: जून 24, 2026 8:28 पूर्वाह्न
Follow Us:
red and white modern breaking news youtube thumbnail
---Advertisement---

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के कथित वायरल वीडियो को लेकर चल रहे विवाद में एक और खुलासा हुआ है। आरोप है कि पंजाब के कुछ अधिकारियों ने गुरुग्राम के पॉश इलाके में स्थित फाइव स्टार होटल क्राउन प्लाजा में एक सीक्रेट मीटिंग कर वीडियो को डीपफेक बताने की रिपोर्ट तैयार करवाई थी। 16 जून 2026 को हुई इस मीटिंग का CCTV फुटेज भी सामने आया है। इसके अलावा SP जशन गिल पंजाब के नाम से सेव एक नंबर की वॉट्सएप चैट भी सामने आई है। जिसमें CM की वीडियो रिपोर्ट में बदलाव को लेकर बातचीत हो रही है। हालांकि, दैनिक भास्कर इन CCTV फुटेज और वॉट्सएप चैट्स की पुष्टि नहीं करता है। मामले में गुरुग्राम पुलिस दो युवकों के खिलाफ FIR दर्ज कर चुकी है। शिकायतकर्ता और फोरेंसिक एक्सपर्ट जसप्रीत सिंह ने एक वीडियो जारी कर दावा किया है कि पंजाब पुलिस के दो अधिकारियों ने गुरुग्राम के होटल क्राउन प्लाजा में उससे 10 लाख रुपए में डील की थी। उसके माध्यम से साइबर यान और सिफर सेंटिनल लैब से दो रिपोर्ट तैयार करवाई गईं, जबकि ये दोनों लैब सरकारी मान्यता प्राप्त नहीं हैं। दावा- CCTV में दो मुख्य आरोपी, एक शिकायतकर्ता और 2 अधिकारी CCTV फुटेज में दिखाई दे रहा है कि 16 जून को सुबह 10 बजे होटल क्राउन प्लाजा में पांच लोग बैठकर बात कर रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि इनमें से दो व्यक्ति इस मामले के मुख्य आरोपी हैं, जबकि एक व्यक्ति शिकायतकर्ता है। इसके अलावा मीटिंग में मौजूद दो अन्य लोग पंजाब के बड़े अधिकारी बताए जा रहे हैं। यह भी दावा किया जा रहा है कि यह मीटिंग मुख्यमंत्री भगवंत मान के वीडियो मामले की जांच को प्रभावित करने और उनके पक्ष में एक फर्जी फोरेंसिक रिपोर्ट तैयार करवाने के मकसद से की गई थी। वॉट्सएप चैट में रिपोर्ट में बदलाव कराने की बातचीत का दावा CCTV फुटेज के अलावा इस मामले से जुड़ी कुछ वॉट्सएप चैट भी सामने आई है। इसमें SP जशन गिल पंजाब नाम के व्यक्ति से रिपोर्ट तैयार करने और उसमें बदलाव कराने को लेकर बातचीत दिखाई दे रही है। चैट में पेज-3 से एक पैराग्राफ हटाने, रिपोर्ट में इस्तेमाल किए गए टूल्स को जोड़ने, तकनीकी ऑब्जर्वेशन वाले हिस्से में बदलने और कन्क्लूजन को बेहतर बनाने जैसी बातें लिखी गई हैं। इसके अलावा एक मैसेज में भगवंत मान से संबंधित वीडियो के बारे में पूछी गई क्वेरी को “ज्यों का त्यों” रिपोर्ट में शामिल करने और फिर उसे “डिनाय” करने की बात भी लिखी दिखाई देती है। एक मैसेज में “डिनायल” को लेकर मजबूत बयान लिखवाने का जिक्र भी है। अब जानिए शिकायतकर्ता ने वीडियो जारी कर क्या कहा…. ———————— ये खबर भी पढ़ें :- गुरुग्राम पुलिस का दावा-पंजाब CM के VIDEO की रिपोर्ट फर्जी:शिकायतकर्ता बोला- फेक रिपोर्ट बनाने को कार में ₹10 लाख डाले, जींद-सिरसा के युवकों पर FIR पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के कथित वायरल वीडियो के मामले में नया मोड़ आ गया है। गुरुग्राम के डीएलएफ थाने में जींद के अंकित व सिरसा के अरुण महेंद्रू को नामजद करते हुए FIR दर्ज कर ली गई है। जिसमें पंजाब के कई बड़े अधिकारियों के नामों का भी जिक्र है। पढ़ें पूरी खबर…

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

red and white modern breaking news youtube thumbnail

Balodabazar Suicide: शादी का झांसा देकर बनाया संबंध, गर्भवती होने पर किया इंकार, शिक्षिका ने लगाई फांसी

red and white modern breaking news youtube thumbnail

स्पोर्ट्स अपडेट:वैभव के डेब्यू को लेकर यूरोप में क्रेज, टिकटों की भारी डिमांड

red and white modern breaking news youtube thumbnail

Suryansh Shedge: ‘सूर्यांश शेडगे में 10 साल तक भारत के लिए खेलने का दम’, किसने की इस युवा ऑलराउंडर की तारीफ?

red and white modern breaking news youtube thumbnail

संजय लीला भंसाली के खिलाफ FIR की मांग:लव एंड वॉर के सेट पर करंट लगने से वर्कर की मौत, एसोसिएशन बोला- 1 करोड़ मुआवजा दें

red and white modern breaking news youtube thumbnail

सोना ₹1,105 गिरकर ₹1.44 लाख पर आया:इस महीने ये ₹12,573 सस्ता हो चुका, चांदी आज ₹794 सस्ती होकर ₹2.27 लाख हुई

red and white modern breaking news youtube thumbnail

बेंगलुरु में मेट्रो बंद होने से ट्रक पर चढ़े लोग:पर्पल लाइन पर तकनीकी खराबी आई; सड़कों पर भीड़ लगी; हजारों यात्री स्टेशन पर फंसे

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });