क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

गुरुग्राम में हड़ताली कर्मचारियों पर लाठीचार्ज:एक का सिर फूटा, 20 घायल, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की बाइक फूंकी; कंपनियों ने सैलरी बढ़ाने के नोटिस लगाए

On: अप्रैल 9, 2026 9:38 पूर्वाह्न
Follow Us:
गुरुग्राम में हड़ताली कर्मचारियों पर लाठीचार्ज:एक का सिर फूटा, 20 घायल, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की बाइक फूंकी; कंपनियों ने सैलरी बढ़ाने के नोटिस लगाए
---Advertisement---

हरियाणा के गुरुग्राम स्थित मानेसर में धारा 163 लागू होने के बाद आज गुरुवार को आईएमटी के बाहर हड़ताली कर्मचारियों पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। होंडा कंपनी के बाद आधा दर्जन से ज्यादा कंपनियों के कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर बैठे थे, जिससे कंपनियों का काम ठप हो गया। कर्मचारी काम पर लौटने के लिए तैयार नहीं थे। उन्हें फैक्ट्री गेट के पास इकट्ठा होने से रोका जा रहा था, जिसके बाद पुलिस की टीमें एकदम से कर्मचारियों को खदेड़ने लगी। लाठीचार्ज के बाद भगदड़ मच गई। इसमें 20 प्रदर्शनकारी घायल हो गए। वहीं, एक कर्मचारी के सिर में लाठी लगने से काफी खून बहने लगा, जिसे पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने कहा कि यहां धारा 163 लागू है और किसी भी तरह का धरना प्रदर्शन करने की अनुमति नहीं है। मगर, प्रदर्शनकारी नहीं माने और लाठीचार्ज के के विरोध में हंगामा करते हुए पुलिस की बाइक को आग के हवाले कर दिया। इसके बाद पुलिस ने लाठियां फटकार प्रदर्शनकारियों को वहां से खदेड़ा। उधर, कर्मचारी नेताओं का कहना है कि कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स लंबे समय से शोषण का शिकार हैं। न्यूनतम मजदूरी, ओवरटाइम भुगतान, सुरक्षा और स्थायीकरण जैसी मांगें वर्षों से लंबित हैं। होंडा कंपनी के कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त हो चुकी है, लेकिन इसके बाद अब सत्यम, मुंजाल शोवा, रिको और अन्य कंपनियों के कर्मचारी हड़ताल पर हैं। चेतावनी दी कि जब तक उनको सैलरी में बढ़ोतरी का लेटर नहीं मिल जाता, हड़ताल जारी रहेगी। पुलिस की लाठीचार्ज से मची भगदड़ के PHOTOS पुलिस से नोकझोंक, फिर लाठीचार्ज पुलिस ने कर्मचारियों को समझाने का प्रयास किया तो नोकझोंक हुई। धक्का-मुक्की कर पुलिसकर्मियों का मोबाइल छीनने का प्रयास किया गया। कर्मचारियों का कहना था कि यह उनकी हक की लड़ाई है, जो प्रबंधन और उनके बीच का मामला है। पुलिस को बीच में नहीं आना चाहिए और न ही प्रबंधन की तरफदारी करनी चाहिए। उधर, डीसी अजय कुमार ने बीती शाम बयान जारी किया। कहा कि सरकार की तरफ से न्यूनतम वेतन (मिनिमम वेजेज) की दरों में वृद्धि की गई है। यह एक अप्रैल से लागू मानी जाएगी। बताया कि अकुशल श्रमिकों का वेतन 11275 से बढ़ कर 15220, अर्द्धकुशल श्रमिकों का वेतन 12430 से बढ़ कर 16780 रुपए और कुशल श्रमिकों का वेतन 13704 से बढ़ कर 18500 रुपए किया गया है। उच्च कुशल का वेतन 14389 से बढ़ कर 19425 रुपए हो जाएगा। यह बढ़ोतरी लगभग 35 प्रतिशत है। पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

red and white modern breaking news youtube thumbnail

BSNL सैटेलाइट फोन लॉन्च, बिना सिम-नेटवर्क के बात होगी:इमरजेंसी के लिए SOS सपोर्ट, खरीदने के लिए सरकार की मंजूरी जरूरी; कीमत ₹1.34 लाख

red and white modern breaking news youtube thumbnail

ईरान का दावा- अमेरिकी MQ-9 ड्रोन मार गिराया:कहा- होर्मुज में हमला किया तो कई देशों को आर्थिक नुकसान होगा; US ने 170 ठिकाने उड़ाए

red and white modern breaking news youtube thumbnail

पंजाब कांग्रेस में कलह, चन्नी का सरेंडर से इनकार:पूर्व CM पार्टी प्रभारी से नहीं मिलेंगे, राहुल गांधी से मुलाकात के बाद बड़ा फैसला

red and white modern breaking news youtube thumbnail

ऑस्ट्रेलिया से आज न्यूजीलैंड पहुंचेंगे PM मोदी:दोनों देशों के बीच होगी FTA समझौते की डील, ऑकलैंड में 40 हजार भारतीयों को संबोधित करेंगे

red and white modern breaking news youtube thumbnail

ऑस्ट्रेलिया से आज न्यूजीलैंड पहुंचेंगे PM मोदी:दोनों देशों के बीच होगी FTA समझौते की डील, ऑकलैंड में 40 हजार भारतीयों को संबोधित करेंगे

red and white modern breaking news youtube thumbnail

उत्तराखंड में लैंडस्लाइड से 1000 लोग फंसे:यूपी में बारिश से जुड़ी घटनाओं में 10 की मौत; राजस्थान में 6 ट्रेन कैंसिल, मकान ढहा

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });