गूगल के पूर्व कर्मचारी सलाहुद्दीन अब्दुल-काफी ने पिछले साल 4.2 करोड़ रुपये सालाना की नौकरी छोड़ कर अपना रेस्टोरेंट खोल लिया। अब अमेरिका के टेक्सास में उनका रेस्टोरेंट हलाल बार्बेक्यू (BBQ) के नाम से मशहूर हो गया। उनकी कहानी सोशल मीडिया पर जमकर पसंद की जा रही है। अब्दुल काफी ने गूगल से पहले माइक्रोसॉफ्ट, यूट्यूब और क्रूज में भी 14 साल तक नौकरी की थी। उनकी उम्र 35 साल है। सलाहुद्दीन ने क्यों छोड़ी नौकरी सलाहुद्दीन ने बताया कि उनका टेक इंडस्ट्री से मन भर गया था। उन्हें महसूस हुआ कि यहां काम सिर्फ पैसा कमाने के लिए हो रहा है, न कि लोगों की जिंदगी को बेहतर बनाने के लिए। इसी वजह से उन्होंने गूगल की नौकरी छाड़ दी और एक नॉन-प्रॉफिट (NGO) संस्था से जुड़ गए। दोस्तों की तारीफ से आया रेस्टोरेंट का आइडिया नौकरी के साथ-साथ सलाहुद्दीन को खाना पकाने का बहुत शौक था। वह अक्सर दोस्तों के लिए डिनर पार्टियां और बार्बेक्यू होस्ट करते थे। दोस्तों को उनका बनाया खाना इतना पसंद आया कि उन्होंने कहा कि ऐसा स्वाद पहले कभी नहीं चखा। दोस्ती से मिली तारीफ के चलते उनके दिमाग में रेस्टोरेंट खोलने का आइडिया आया। उन्होंने सोचा कि क्यों न टेक्सास बार्बेक्यू में कुछ नया ट्राई किया जाए। इसके बाद दिसंबर 2024 में Kafi BBQ नाम से अपना रेस्टोरेंट खोला। शुरुआत इतनी अच्छी थी कि उन्होंने 3 दिन के लिए जो
गूगल की 4.2 करोड़ की नौकरी छोड़कर रेस्टोरेंट खोला:अब साल की कमाई 21 करोड़ से ज्यादा; सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ
By worldprime
On: जून 27, 2026 3:46 अपराह्न
---Advertisement---