क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

गोकुल में गोपियों ने पुलिसवालों पर बरसाईं छड़ियां, VIDEO:विदेशियों को भी नहीं छोड़ा, दुल्हन की तरह सजकर खेली छड़ीमार होली

On: मार्च 1, 2026 6:39 पूर्वाह्न
Follow Us:
गोकुल में गोपियों ने पुलिसवालों पर बरसाईं छड़ियां, video:विदेशियों को भी नहीं छोड़ा, दुल्हन की तरह सजकर खेली छड़ीमार होली
---Advertisement---

ब्रज में चारों ओर होली की धूम है। गोकुल में आज छड़ीमार होली खेली जा रही है। दुल्हन की तरह सजी महिलाओं ने भगवान श्रीकृष्ण और बलराम के बाल स्वरूप के साथ होली खेली। घूंघट में गोपियों ने भगवान पर गोटेदार कपड़ों में लिपटी छड़ियां बरसाईं। बड़ी संख्या में विदेशी सैलानी भी गोकुल पहुंचे। गोपियां उन पर दनादन छड़ी बरसा रही हैं। पुलिसवालों को भी नहीं छोड़ रही हैं। उन्हें देखकर लोग चिल्लाते हुए बोल रहे थे- और मारो, और मारो…। इससे पहले, नंदभवन से दोपहर 12.30 बजे भगवान श्रीकृष्ण का डोला निकला। कन्हैया और बलराम के बाल स्वरूप डोले पर सवार थे। लोग अबीर और रंग उड़ाते डोले के आगे और पीछे चलते दिखे। रास्ते में जगह-जगह यात्रा का स्वागत किया गया। फूल, रंग और अबीर बरसाए गए। चौराहों पर बड़े-बड़े स्टेज तैयार किए गए। उन पर महिलाएं सज-धज कर डांस करते दिखीं। गलियों में होली के गीत बजते रहे। ‘जय राधे, जय कृष्णा’ के भजन गूंजते रहे। इससे पहले, नंदगांव में गुरुवार (26 फरवरी) को लट्ठमार होली खेली गई थी। सजी-धजी राधारानी की सखियों ने बरसाना से आए हुरियारों पर लट्ठ बरसाए थे। बुधवार (25 फरवरी) को बरसाना में लट्ठमार होली खेली गई थी। तब नंदगांव से गए श्रीकृष्ण के सखाओं पर बरसाना की सखियों ने जमकर लाठी बरसाई थीं। बता दें कि मथुरा, वृंदावन, बरसाना, नंदगांव में लट्ठमार होली होती है, लेकिन गोकुल में छड़ीमार होली का प्रचलन सदियों से चला आ रहा है। मान्यता है कि भगवान श्रीकृष्ण और बलराम ने यहां बाल लीलाएं की थीं। जो छड़ी तैयार की जाती है, उस पर गोटेदार कपड़ा लपेटा जाता है। इससे भगवान श्रीकृष्ण-बलराम को चोट नहीं लगती है। पहले तस्वीरें देखिए- गोकुल की छड़ीमार होली से जुड़े अपडेट्स जानने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

red and white modern breaking news youtube thumbnail

मोदी फ्रांस-स्लोवाकिया की 6 दिन की यात्रा पर रवाना:G7 समिट में सबसे ज्यादा 7वीं बार शामिल होने वाले पहले भारतीय पीएम होंगे; ट्रम्प से मुलाकात संभव

red and white modern breaking news youtube thumbnail

ENG W vs SL W: महिला टी20 विश्व कप की धमाकेदार शुरुआत, पहले ही मैच में टूटे रिकॉर्ड; इंग्लैंड का दिखा दबदबा

red and white modern breaking news youtube thumbnail

अभिषेक बनर्जी के घर रात 3 बजे पुलिस की रेड:चार घंटे तक तलाशी, बाहर सेंट्रल फोर्स के जवान खड़े रहे; आरोप- ताला तोड़कर घुसे

red and white modern breaking news youtube thumbnail

अभिषेक बनर्जी के घर रात 3 बजे पुलिस की रेड:चार घंटे तक तलाशी, बाहर सेंट्रल फोर्स के जवान खड़े रहे; आरोप- ताला तोड़कर घुसे

red and white modern breaking news youtube thumbnail

भारतीय बैलिस्टिक डिफेंस सिस्टम का टेस्ट कामयाब:5000 किमी से आ रही मिसाइल मार गिराएगा, यह तकनीक हासिल करने वाला भारत 5वां देश

red and white modern breaking news youtube thumbnail

भारतीय मल्टी लेयर्ड बैलिस्टिक डिफेंस सिस्टम का टेस्ट कामयाब:5000km से आ रही मिसाइल को मार गिराएगा, यह तकनीक हासिल करने वाला भारत 5वां देश

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });