क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

घर में आग लगने से रिटायर्ड IAS अफसर की मौत:AC ब्लास्ट हुआ था; कॉम्पिटीशन कमीशन के पहले चेयरमैन थे धनेंद्र कुमार

On: मई 29, 2026 9:19 पूर्वाह्न
Follow Us:
red and white modern breaking news youtube thumbnail
---Advertisement---

रिटायर्ड IAS अधिकारी धनेंद्र कुमार की दिल्ली के हौज खास स्थित उनके घर में आग लगने से मौत हो गई। शुरुआती जांच के मुताबिक, आग एयर-कंडीशनिंग यूनिट में हुए ब्लास्ट के कारण लगी थी। हादसे के वक्त घर में पांच लोग मौजूद थे। धनेंद्र के बेटे का अस्पताल में इलाज जारी है। हरियाणा कैडर के 1968 बैच के IAS अधिकारी धनेंद्र कुमार 80 साल के थे। वे वर्ल्ड बैंक में एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर भी रह चुके थे। साथ ही कॉम्पिटीशन कमीशन ऑफ इंडिया (CCI) के पहले चेयरमैन भी थे। CCI एक सरकारी संस्था है जो यह सुनिश्चित करती है कि कोई कंपनी बाजार में अपनी ताकत का गलत इस्तेमाल न करे। CCI की स्थापना 2003 में हुई थी। आयोग ने पूरी तरह कामकाज मई 2009 से शुरू किया। आग तीन मंजिल तक फैल गई, सामान भी जला दिल्ली फायर ब्रिगेड के मुताबिक रात 11.24 बजे हौज खास एन्क्लेव स्थित एक घर में आग लगने की सूचना मिली। जिसके बाद दो दमकल गाड़ियां (जिनमें एक वॉटर बाउज़र भी शामिल था) तुरंत मौके पर भेजी गईं। अधिकारियों ने बताया कि आग पर रात करीब 12.20 बजे काबू पा लिया गया। आग ने ग्राउंड-प्लस-टू-स्टोरी (तीन मंजिला) इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर रखे घरेलू सामान और पहली मंजिल पर लगी लकड़ी की खिड़कियों को अपनी चपेट में ले लिया था। दमकल कर्मियों के मौके पर पहुंचने से पहले ही, PCR कर्मियों और आम लोगों की मदद से दो घायल व्यक्तियों को AIIMS ट्रॉमा सेंटर में भर्ती करा दिया गया था। इलाज के दौरान धुएं के कारण दम घुटने से धनेंद्र कुमार की मौत हो गई। बेटे का इलाज चल रहा है। पुलिस बोली- किसी साजिश का शक नहीं, जांच जारी पुलिस ने बताया कि एक क्राइम टीम ने मौके का मुआयना किया है। शुरुआती जांच से पता चला है कि आग घर के अंदर लगे एयर-कंडीशनर की इनडोर यूनिट में हुए धमाके के कारण लगी हो सकती है। घटना के समय घर के अंदर परिवार के सदस्यों और घरेलू कर्मचारियों सहित कुल पांच लोग मौजूद थे। बिजली के उपकरणों की जांच की जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं और अब तक किसी भी तरह की साजिश या गड़बड़ी का कोई शक नहीं है। ——————— ये खबर भी पढ़ें… दिल्ली जिमखाना क्लब ने सरकार से दूसरी जगह जमीन मांगी, 5 जून तक खाली करने का ऑर्डर केंद्र सरकारी की 113 साल पुराने दिल्ली जिमखाना क्लब को लेकर बनाई गई जनरल कमेटी ने सोमवार को सरकार से अपील की है कि क्लब का कामकाज प्रभावित न किया जाए। कमेटी ने कहा कि अगर सरकार कब्जे की कार्रवाई आगे बढ़ाती है तो क्लब को दूसरी जगह जमीन दी जाए। पूरी खबर पढ़ें…

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

red and white modern breaking news youtube thumbnail

मुंबई में 15 दिन में दूसरी बार महंगी हुई CNG:₹2 की बढ़ोतरी के साथ दाम ₹86 हुए; ऑटो-टैक्सी यूनियनों ने की किराया बढ़ाने की मांग

red and white modern breaking news youtube thumbnail

लेक्चरर और कोच प्रतियोगी परीक्षा-2025 कल से:368 सेंटर और साढे़ 5 लाख कैंडिडेट्स होंगे शामिल; 11 जून तक चलेगा

red and white modern breaking news youtube thumbnail

अमेरिका-ईरान समझौते के करीब, ट्रम्प ने शर्तें गिनाईं:होर्मुज खुलेगा, माइंस हटेंगी; परमाणु कार्यक्रम पर भी सहमति का दावा

red and white modern breaking news youtube thumbnail

भारत दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी डिजिटल इकॉनोमी:जर्मनी, फ्रांस, जापान और कनाडा से आगे; एआई इंडेक्स में चौथा स्थान

red and white modern breaking news youtube thumbnail

भारत दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी डिजिटल इकॉनोमी:जर्मनी, फ्रांस, जापान और कनाडा से आगे; एआई इंडेक्स में चौथा स्थान

red and white modern breaking news youtube thumbnail

‘नागास्त्र’ के बाद एंटी-ड्रोन सिस्टम बना रही भारतीय कंपनी:फाउंडर बोले- ऑपरेशन सिंदूर में इस्तेमाल हुआ ‘नागास्त्र’; अब ह्यूमनॉइड रोबोट बनाएंगे, -40°C में तैनात होगा

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });