CG Budget 2026 Mahila: रायपुर में पेश किए गए छत्तीसगढ़ के बजट 2026-27 में महिलाओं और बेटियों के सशक्तिकरण पर खास जोर दिया गया है। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने सदन में कई महत्वपूर्ण योजनाओं की घोषणा की, जिनका उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप से मजबूत बनाना है।सरकार ने इस बजट को “संकल्प” थीम पर आधारित बताया है, जिसमें समावेशी विकास और अंत्योदय के लक्ष्य के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर जोर दिया गया है। महिला सशक्तिकरण, पोषण और सामाजिक सुरक्षा को मजबूत कर राज्य को समावेशी विकास मॉडल की दिशा में आगे बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। बेटियों के लिए बड़ी सौगात रानी दुर्गावती योजना के तहत अब प्रदेश की बेटियों को 18 वर्ष की आयु पूरी करने पर 1 लाख 50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी। सरकार का मानना है कि इससे बेटियों की शिक्षा और भविष्य की जरूरतों में मदद मिलेगी। मुख्यमंत्री लखपति दीदी भ्रमण योजना महिलाओं को आत्मनिर्भर और जागरूक बनाने के उद्देश्य से “मुख्यमंत्री लखपति दीदी भ्रमण योजना” शुरू की जाएगी। इस योजना के माध्यम से प्रदेश की महिलाओं को धार्मिक स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा। इसे महिला सशक्तिकरण से जोड़कर देखा जा रहा है। महतारी वंदन योजना के लिए बड़ा बजट सरकार ने वर्ष 2026-27 के लिए महतारी वंदन योजना में 8200 करोड़ रुपए का प्?
छत्तीसगढ़ बजट में महिला सशक्तिकरण पर जोर,बेटियों को 18 वर्ष की उम्र पर मिलेगी डेढ़ लाख की मदद, जानें बजट में महिलाओं के लिए क्या कुछ है खास ?
By worldprime
On: फ़रवरी 24, 2026 1:53 अपराह्न
---Advertisement---