दिल्ली/रायपुर : छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भू-पे बघेल ने अपने पुत्र की विधिवत लॉन्चिंग कर दी है,अब उनके आरोपी पुत्र चैतन्य बघेल कांग्रेस के “नए राजकुमार” बनने की दहलीज़ पर है,उनकी विधिवत लॉन्चिंग हो गई है| दिल्ली में कांग्रेस आलाकमान ने चैतन्य बघेल को अपना आशीर्वाद भी दे दिया है|हालाँकि,चैतन्य बघेल कांग्रेस के पदाधिकारी कब घोषित किए जाएंगे और दुर्ग-भिलाई की किस विधान सभा सीट से अपना भाग्य आजमाएंगे,यह गोपनीय बना हुआ है| दिल्ली में पूर्व मुख्यमंत्री ने अपने आरोपी पुत्र चैतन्य बघेल को जेल से रिहा होते ही सीधे कांग्रेस आलाकमान के दरबार में हाज़िर किया था| राज्य के 3500 करोड़ के शराब घोटाले में चैतन्य बघेल की हालिया रिहाई हुई थी| दिल्ली दरबार में प्रियंका गाँधी,मल्लिकार्जुन खड़गे समेत कई नेताओं से रूबरू हुए चैतन्य बघेल काफी खुश नज़र आये| वही दूसरी ओर आलाकमान से मेल-मुलाकात को लेकर कांग्रेस के कई समर्पित कार्यकर्त्ता और नेता महीनों से अपनी चप्पलें घिस रहे है,लेकिन उनकी दरबार में अब तक “एंट्री” तक नहीं हो पाई है| ऐसे में भ्रष्टाचार और घोटालों में लिप्त आरोपियों के लिए “खुले दरबार” की चर्चा राजनैतिक गलियारों में जोरों पर है| यह भी पढ़े : छत्तीसगढ़ शासन को 1 हज़ार करोड़ का झटका देने की तैयारी जोरों पर,PMGSY में टेंडर घोटाला ? सुर्ख़ियों में मंत्री विजय शर?
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के “नए राजकुमार”की चर्चा जोरों पर,बघेल “बाप-बेटे” की दिल्ली से लॉन्चिंग,समर्पित कार्यकर्ताओं को समय नहीं,आलाकमान ने हाथों-हाथ लिया घोटालोंबाज़ो को…
By worldprime
On: फ़रवरी 18, 2026 6:10 अपराह्न
---Advertisement---