रायपुर: छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर अभी थमने वाला नहीं है. मौसम विभाग ने अगले 24 से 48 घंटे के लिए राज्य के कई जिलों में रेड, ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है. रायपुर समेत 10 जिलों में अत्यधिक से बेहद भारी बारिश की चेतावनी दी गई है. मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और प्रशासन को आवश्यक तैयारियां रखने की सलाह दी है.
मौसम विभाग ने रायपुर, दुर्ग, बलौदाबाजार, राजनांदगांव, बेमेतरा, महासमुंद, बालोद, धमतरी, गरियाबंद और सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिलों में अगले 24 घंटे के लिए रेड अलर्ट जारी किया है. इन जिलों में एक-दो स्थानों पर अत्यधिक से बेहद भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है.कबीरधाम, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, कांकेर, नारायणपुर, कोंडागांव, बस्तर और दंतेवाड़ा जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. यहां भारी से बहुत भारी बारिश होने की आशंका है.
कबीरधाम, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, कांकेर, नारायणपुर, कोंडागांव, बस्तर और दंतेवाड़ा जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. यहां भारी से बहुत भारी बारिश होने की आशंका है.
छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे बेहद अहम रहने वाले हैं. मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए रेड, ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी करते हुए लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने, नदी-नालों से दूर रहने और प्रशासन की एडवाइजरी का पालन क