रायपुर : प्रधानमंत्री सड़क योजना ने छत्तीसगढ़ के दर्जनों जिलों में कोहराम मचा दिया है| जबकि,विभाग की दर्जनों बड़ी योजनाएं सुनियोजित भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई है| उसकी सड़कें गुणवत्ताविहीन कार्यों और घोटालेबाजी की नई दशा-दिशा तय कर रही है | विभागीय मंत्री विजय शर्मा तमाम घपलेबाज़ी को लेकर लंबे वक़्त से चुप्पी साधे हुए है,मंत्री जी रील बनाने में व्यस्त बताए जाते है,कार्यालय छोड़ मुंबई में डटे ENC कटारे भी “निवेश यात्रा” मस्त बताए जाते है| सोशल मीडिया की साइड्स में मंत्री विजय शर्मा का चेहरा जितना साफ़ सुथरा नज़र आ रहा है,उतनी ही अधिक उनके प्रभार वाले विभाग दागदार कार्यप्रणाली को लेकर चमचमा रहे है|अब गांव कस्बों से भी गूंज सुनाई देने लगी है,कि जब मंत्री विजय शर्मा ईमानदारी के साथ काम कर रहे है,तो उनके प्रभार वाले विभागों में भ्रष्टाचार की फ़सल आख़िर क्यों लहलहा रही है | दागी अफसरों के साथ उनके कदम ताल की वजह ख़ोज का विषय बन गई है| यह भी पढ़े : PMGSY में 1 हज़ार करोड़ के टेंडर-निविदा घोटाले में सुर्ख़ियों में “लिंगाराम”, ईएनसी के बचाव में दांव पर बीजेपी सरकार का सुशासन, फ़र्जी जाति प्रमाण पत्र अनुसूचित जाति/जनजाति पर भारी… भ्रष्टाचार और घोटालों की लंबी फेहरिस्त के बावजूद मंत्री विजय शर्मा अपने प्रभार वाले मलाईदार विभागों के घोटालेबाज़ अ?
जनता पर भारी मंत्री विजय शर्मा किसके आभारी ? फ़र्जी जाति प्रमाण पत्र धारक चीफ इंजीनियर पर शासन की मेहरबानी, PMGSY महकमे में कमीशन खोरी का मायाजाल…
By worldprime
On: मार्च 7, 2026 4:37 अपराह्न
---Advertisement---











