जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में शनिवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। लोग घबराकर घरों और दफ्तरों से बाहर निकल आए। फिलहाल किसी बड़े नुकसान या जनहानि की सूचना नहीं है। अफगानिस्तान के हिंदूकुश क्षेत्र में 6.2 तीव्रता का भूकंप आया। भारतीय समयानुसार यह भूकंप शाम 7:04 बजे आया। इसका केंद्र उत्तर-पूर्वी अफगानिस्तान में कलाफगान से करीब 81 किलोमीटर दूर था। भूकंप की गहराई 215 किलोमीटर थी। इसी वजह से इसके झटके अफगानिस्तान के अलावा भारत, पाकिस्तान, चीन, ताजिकिस्तान, उज्बेकिस्तान, किर्गिस्तान और तुर्कमेनिस्तान में भी महसूस किए गए। जम्मू-कश्मीर और आसपास के क्षेत्र भूकंप की दृष्टि से संवेदनशील माने जाते हैं और यहां समय-समय पर हल्के से मध्यम तीव्रता के झटके महसूस होते रहते हैं। —————————————– ये खबर भी पढ़ें… वेनेजुएला में फिर भूकंप के झटके, 920 मौतें, करीब 3300 घायल, 51 हजार लापता दक्षिण अमेरिकी देश वेनेजुएला में 25 जून को आए दो भूकंप के बाद स्थानीय समयानुसार शुक्रवार दोपहर को एक और भूकंप आया। देश के उत्तरी तट के पास आए इस भूकंप की तीव्रता 4.9 मापी गई है। रॉयटर्स के मुताबिक, राजधानी कराकास और माराके में भी झटके महसूस किए गए। पूरी खबर पढ़ें…
जम्मू-कश्मीर में भूकंप के झटके:अफगानिस्तान में आए 6.2 तीव्रता के भूकंप का असर, 8 देशों में भी महसूस हुए झटके
By worldprime
On: जून 27, 2026 7:21 अपराह्न
---Advertisement---