एक्ट्रेस-पॉलिटिशियन जया बच्चन अक्सर अपने बेबाक अंदाज और सख्त मिजाज को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। चाहे कोई सार्वजनिक कार्यक्रम हो या फिर संसद, जया बच्चन अपनी दोटूक राय रखने से कभी पीछे नहीं हटतीं। अब कांग्रेस के राज्यसभा सांसद राजीव शुक्ला ने जया बच्चन की इसी बेबाकी और उनके राजनीतिक कामकाज को लेकर खुलकर बात की है। इसके साथ ही उन्होंने रेखा की राजनीति में भूमिका पर भी अपनी राय रखी। राजीव शुक्ला ने बताया कि जया बच्चन बेहद सख्त और अनुशासित नेता हैं, जो गलत बात को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करतीं। उन्होंने कहा कि जया बच्चन संसद में मंत्रियों को उनके सामने ही फटकार लगाने से भी नहीं हिचकतीं। दरअसल, हाल ही में राजीव ANI पॉडकास्ट का हिस्सा बने। यहां पर उनसे होस्ट स्मिता प्रकाश ने पूछा कि क्या आपने जया बच्चन का इंटरव्यू किया है? जवाब में राजीव हामी भरते हैं। फिर स्मिता उनसे पूछती हैं कि ये हमेशा मीडिया से क्यों नाराज रहती हैं? राजीव के मुताबिक, “अगर जया बच्चन को लगता है कि कोई अनुशासनहीनता कर रहा है, तो वह उसे बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करतीं। संसद में वह मंत्रियों या यहां तक कि चेयरमैन जगदीप धनखड़ जी को भी टोक देती हैं और गलत बात के खिलाफ बेखौफ आवाज उठाती हैं।” उन्होंने यह भी कहा कि जया बच्चन की संसद में उपस्थिति रिकॉर्ड काफी बेहतरीन है और वह नियमित र
‘जया बच्चन संसद में चैयरमैन को भी टोक देती हैं’:कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला बोले- उन्हें अनुशासनहीनता बिल्कुल बदार्शत नहीं
By worldprime
On: जनवरी 26, 2026 5:33 अपराह्न
---Advertisement---











