गर्मियों में फिटनेस रूटीन को बनाए रखना चुनौतीपूर्ण होता है। इस दौरान पसीना ज्यादा आता है, जल्दी थकान होती है और डिहाइड्रेशन का खतरा बढ़ जाता है, जिससे वर्कआउट कुछ लोग इस वजह से व्यायाम करने से बचते हैं, जबकि कुछ बिना किसी सावधानी के वर्कआउट करते हैं। इससे स्वास्थ्य को नुकसान हो सकता है। सही जानकारी और छोटी-छोटी सावधानियों से हम गर्मियों में भी फिट और ऊर्जावान रह सकते हैं। इस ‘जरूरत की खबर’ में आज हम बात करेंगे गर्मियों में सुरक्षित वर्कआउट टिप्स के बारे में। नरेन्द्र कुमार सिंगला, प्रधान सलाहकार, आंतरिक चिकित्सा, श्री बालाजी एक्शन मेडिकल इंस्टीट्यूट, दिल्ली अनु अग्रवाल, सीनियर क्लिनिकल डायटीशियन, संस्थापक – वनडाइड टुडे प्रश्न – गर्मियों में वर्कआउट करने का सही समय क्या है? उत्तर- गर्मियों में वर्कआउट का सही समय सुबह 5 से 8 बजे या शाम 6 बजे के बाद होता है। प्रश्न- दोपहर के समय वर्कआउट करना जोखिम भरा क्यों हो सकता है? उत्तर: गर्मियों में दोपहर के समय तापमान अधिक होता है, जिससे शरीर जल्दी गर्म हो जाता है। इससे हीट स्ट्रोक, चक्कर आना, उल्टी और कमजोरी जैसी समस्याएं हो सकती हैं। ज्यादा पसीना आने से शरीर में पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी हो सकती है, जो कि?
जरूरी खबर- गर्मियों के लिए वर्कआउट सेफ्टी टिप्स: इन 9 संकेतों को इग्नोर न करें, बरतें 11 जरूरी सावधानियां, बता रहे डॉक्टर
By worldprime
On: मई 20, 2026 4:30 पूर्वाह्न
---Advertisement---