अमेजन के मालिक जेफ बेजोस की कंपनी ‘ब्लू ओरिजिन’ का न्यू ग्लेन रॉकेट फ्लोरिडा में टेस्ट के दौरान लॉन्च पैड पर फट गया। फुटेज में रॉकेट के फटने से आग का एक बड़ा गोला बनते देखा गया। हॉटफायर टेस्ट के दौरान हादसा हुआ ब्लू ओरिजिन ने बताया कि फ्लोरिडा के केप कैनावेरल में रात करीब 9:00 बजे हॉटफायर टेस्ट किया जा रहा था। इसी टेस्ट के दौरान रॉकेट में गड़बड़ी आ गई और यह हादसा हो गया। यह टेस्ट आने वाले दिनों में होने वाले एक लॉन्च की तैयारी के सिलसिले में किया जा रहा था। हॉट फायर टेस्ट किसी रॉकेट को अंतरिक्ष में भेजने से पहले उसके इंजन की क्षमता जांचने की एक बेहद जरूरी प्रक्रिया है। इसमें रॉकेट को लॉन्चपैड पर ही क्लैम्प्स की मदद से जमीन से कसकर बांध दिया जाता है। फिर तय समय के लिए उसके इंजनों को पूरी ताकत से चालू किया जाता है। जेफ बेजोस बोले- सभी कर्मचारी सुरक्षित, दोबारा कोशिश भरेंगे ब्लू ओरिजिन के फाउंडर जेफ बेजोस ने कहा कि हादसे में सभी कर्मचारी सुरक्षित हैं। हम हादसे की वजह का पता लगाने में जुट गए हैं। आज का दिन बेहद कठिन रहा, लेकिन जिस भी चीज को दोबारा बनाने की जरूरत होगी, हम उसे फिर से बनाएंगे और उड़ान पर वापस लौटेंगे। पब्लिक को कोई खतरा नहीं, जांच में जुटी अमेरिकी स्पेस फोर्स ब्रेवार्ड काउंटी इमरजेंसी मैनेजमेंट के मुताबिक, लॉन्च पैड पर हुए इस विस्फोट से
जेफ बेजोस की कंपनी का रॉकेट लॉन्चपैड पर फटा:आग का बड़ा गोला बनते देखा गया; बेजोस बोले- सभी कर्मचारी सुरक्षित, फिर कोशिश करेंगे
By worldprime
On: मई 29, 2026 9:55 पूर्वाह्न
---Advertisement---