9 करोड़ रुपए के चेक बाउंस केस में सरेंडर के बाद से एक्टर राजपाल यादव तिहाड़ जेल में बंद हैं। एक्टर इन दिनों आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं और उनके पास लौटाने के लिए इतनी बड़ी रकम नहीं है। खबर सामने आने के बाद एक्टर सोनू सूद ने राजपाल यादव को फिल्म में साइन कर एक बड़ा साइनिंग अमाउंट दिया और साथ दूसरे प्रोड्यूसर से मदद के लिए आगे आने की अपील की थी। इसके बाद से ही राजपाल यादव को देशभर से आर्थिक मदद मिल रही है। फिल्म फेडरेशन ने प्रोड्यूसर्स से की मदद की अपील बुधवार को FWICE (फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एंप्लॉय्ज) ने सभी प्रोड्यूसर से अपील की है कि वो जल्द से जल्द राजपाल यादव की मदद करें। फेडरेशन की ओर से जारी प्रेस रिलीज में लिखा गया है, राजपाल यादव सिर्फ ऐसे प्रसिद्ध अभिनेता ही नहीं हैं जिन्होंने अपनी अभिनय प्रतिभा से लाखों लोगों को खुशी और हंसी दी है, बल्कि वे इंडस्ट्री के एक समर्पित सदस्य भी हैं, जिन्होंने दशकों की मेहनत और यादगार भूमिकाओं के जरिए भारतीय सिनेमा में उल्लेखनीय योगदान दिया है। श्री राजपाल यादव इस समय गंभीर कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं, जिनमें बढ़ती देनदारियां और कारावास भी शामिल हैं। यह स्थिति उनके चरित्र या ईमानदारी को नहीं दर्शाती, बल्कि उन हालात का परिणाम है जो नियंत्रण से बाहर हो गए। आगे लिखा गया है, ‘इस निर्णायक घड़ी में FWI
जेल में बंद राजपाल यादव के सपोर्ट में उतरी इंडस्ट्री:सोनू सूद के बाद गुरमीत चौधरी और फिल्म फेडरेशन ने मदद की अपील की, आर्थिक सहायता मिली
By worldprime
On: फ़रवरी 11, 2026 12:08 अपराह्न
---Advertisement---











