टाटा मोटर्स आज 28 मई को अपनी एंट्री-लेवल कार टियागो का फेसलिफ्ट लॉन्च करेगी। कार के डिजाइन, केबिन और फीचर्स में कई बड़े बदलाव किए गए हैं। यह हैचबैक कार पेट्रोल (ICE), सीएनजी (CNG) और इलेक्ट्रिक (EV) तीनों पावरट्रेन ऑप्शंस के साथ बाजार में आएगी। मौजूदा मॉडल के लॉन्च के बाद से इस कार को मिला यह पहला सबसे बड़ा अपडेट है। एक्सटीरियर: शार्प फ्रंट लुक और कनेक्टेड एलईडी टेललैंप्स टाटा मोटर्स ने टियागो फेसलिफ्ट और इसके इलेक्ट्रिक वेरिएंट के बाहरी डिजाइन को काफी स्पोर्टी बनाया है। इसके हेडलाइट हाउसिंग में ‘आईब्रो’ जैसा नया एलईडी डीआरएल है, जो कार को शार्प लुक देता है। कार के पिछले हिस्से में वर्टिकल लाइनों वाला नया एलईडी टेललैंप्स डिजाइन मिलता है, जो बीच में कंपनी के टाटा लोगो से जुड़ा है। इसके अलावा रियर वाइपर, टेलगेट पर ‘टियागो’ की ब्रांडिंग और वर्टिकल रिफ्लेक्टर्स के साथ नया बंपर दिया गया है। इंटीरियर: केबिन में फ्लोटिंग स्क्रीन और नया रिफ्रेश्ड लेआउट टाटा ने 2026 टियागो फेसलिफ्ट के इंटीरियर को रीवॅम्प किया है। कार में पुराना ब्लैक और लाइट-ग्रे कलर कॉम्बिनेशन बरकरार रखते हुए डैशबोर्ड को अब पहले से ज्यादा वर्टिकल लेआउट दिया गया है। कार में अपडेटेड 2-स्पोक स्टीयरिंग व्हील मिलता है। इसके अलावा डैशबोर्ड के सेंटर में मिलने वाले ‘TIAGO’ बैज को अब नीचे क्लाइमेट कं?
टाटा मोटर्स आज टियागो फेसलिफ्ट लॉन्च करेगी:डिजाइन और इंटीरियर में 4 बड़े बदलाव; ICE, CNG और इलेक्ट्रिक तीनों ऑप्शन मिलेंगे
By worldprime
On: मई 28, 2026 11:24 पूर्वाह्न
---Advertisement---