क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

टाटा संस की मीटिंग में फ्यूचर स्ट्रेटेजी पर चर्चा हुई:नोएल टाटा और चंद्रशेखरन समेत सभी 6 बोर्ड मेंबर्स पहुंचे, IPO पर भी बातचीत

On: मई 26, 2026 7:14 अपराह्न
Follow Us:
red and white modern breaking news youtube thumbnail
---Advertisement---

मुंबई के बॉम्बे हाउस में आज यानी 26 मई को टाटा संस की एक बेहद अहम और हाई-प्रोफाइल बोर्ड मीटिंग हुई। ANI के अनुसार रतन टाटा के निधन के बाद हुई इस पहली बड़ी बैठक में समूह के नए कॉर्पोरेट गवर्नेंस ब्लूप्रिंट और फ्यूचर स्ट्रेटेजी पर डिटेल में चर्चा की गई। बैठक में टाटा संस के IPO लाने के विवादित मुद्दे के साथ-साथ अनलिस्टेड कंपनियों के परफॉर्मेंस की भी समीक्षा की गई। नोएल टाटा और चंद्रशेखरन समेत सभी 6 बोर्ड मेंबर्स रहे मौजूद इस महत्वपूर्ण बैठक में टाटा संस के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स के सभी 6 सदस्य शामिल हुए। इनमें टाटा संस के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन, वाइस चेयरमैन और टाटा ट्रस्ट्स के प्रमुख नोएल टाटा और नॉन-एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर वेणु श्रीनिवासन मौजूद थे। इनके अलावा एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर और ग्रुप सीएफओ (CFO) सौरभ अग्रवाल के साथ इंडिपेंडेंट डायरेक्टर्स हरीश मनवानी और अनिता मारंगोली जॉर्ज भी बैठक में हिस्सा लेने पहुंचे। टाटा संस का IPO लाने पर हुई चर्चा बोर्ड मीटिंग का सबसे मुख्य एजेंडा टाटा संस की लिस्टिंग और IPO का मामला रहा। टाटा संस को लेकर लंबे समय से यह बहस चल रही है कि कंपनी को शेयर बाजार में लिस्ट कराया जाना चाहिए या नहीं। आरबीआई के नियमों से बचने के लिए कंपनी चुका चुकी है कर्ज RBI के अपर-लेयर एनबीएफसी (NBFC) नियमों के मुताबिक, कुछ कंपनियों के लिए शेयर बाजार में लिस्ट होना जरूरी होता है। टाटा संस ने इन रेगुलेटरी नियमों से बचने के लिए अपने ऊपर के कर्ज को पूरी तरह चुका दिया था, ताकि उसे जरूरी रूप से लिस्ट न होना पड़े। हालांकि, टाटा ट्रस्ट्स के कुछ गुटों और बड़े शेयरधारकों का मानना है कि कंपनी का IPO आना चाहिए। उनका तर्क है कि इससे मार्केट वैल्यूएशन का सही पता चलेगा और डिविडेंड स्ट्रीम में भी स्थिरता आएगी। बैठक के बाद डायरेक्टर्स ने साधी चुप्पी बॉम्बे हाउस मुख्यालय से बाहर निकलने के बाद बैठक में शामिल हुए सभी डायरेक्टर्स और मेंबर्स ने मीडिया से दूरी बनाए रखी। बोर्ड मीटिंग में क्या फैसले लिए गए या किस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई, इस पर किसी भी सदस्य ने कमेंट करने से साफ इनकार कर दिया। कंपनी इस पूरे मामले को पूरी तरह गोपनीय रख रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

red and white modern breaking news youtube thumbnail

खबर हटके-ससुर ने होने वाले दामाद की चालान हिस्ट्री निकलवाई:शख्स के पेट में अपने आप शराब बनती है; पानी पर तैरने वाला चर्च

red and white modern breaking news youtube thumbnail

साइबर लिटरेसी- पत्रकार के साथ ठगी: व्हाट्सएप हैक कर पैसे मांगे, दोस्त के नंबर से पैसे मांगने का मैसेज आए तो सावधान, करें ये काम

red and white modern breaking news youtube thumbnail

आवश्यक समाचार- गर्मियों में त्वचा संक्रमण: धुंध, उमस और पसीने से बढ़ता स्किन रैश, त्वचा विशेषज्ञ से जानें बचाव के 10 टिप्स

red and white modern breaking news youtube thumbnail

देश के 166 जलाशयों में मात्र 24.75% पानी:एक महीने में 21.411 बिलियन क्यूबिक मीटर पानी कमा, 15 बांधों में स्टॉक सामान्य से आधा

red and white modern breaking news youtube thumbnail

आपके ई-मेल, यूट्यूब का वारिस कौन:दुनिया के करीब 70% लोग डिजिटल संपत्ति को लेकर चिंतित, 10-15% ही नॉमिनी तय करते हैं

red and white modern breaking news youtube thumbnail

वन नेशन वन इलेक्शन पर सुरक्षित रास्ता तलाश रही सरकार:दो चरणों में लागू करने का प्रस्ताव; पहले 20 राज्यों के चुनाव एक साथ करने पर विचार

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });