क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

ट्रम्प ने जंग रोकने के लिए ईरान का प्रस्ताव ठुकराया:बोले- मुझे पसंद नहीं आया; अमेरिका ने एनरिच्ड यूरेनियम सौंपने की शर्त रखी

On: मई 11, 2026 6:48 पूर्वाह्न
Follow Us:
red and white modern breaking news youtube thumbnail
---Advertisement---

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान के नए शांति प्रस्ताव को खारिज कर दिया है। ट्रम्प ने ट्रुथ सोशल पर लिखा, “मैंने ईरान के प्रतिनिधियों का जवाब पढ़ा। मुझे यह बिल्कुल पसंद नहीं आया। इसे स्वीकर नहीं किया सकता।” इससे पहले भी ट्रम्प ने ईरान पर खेल खेलने का आरोप लगाया था। ईरानी सरकारी मीडिया के मुताबिक, तेहरान ने रविवार को पाकिस्तान के जरिए अमेरिका को अपना नया प्रस्ताव भेजा। रिपोर्ट के मुताबिक, प्रस्ताव में युद्ध खत्म करने, फारस की खाड़ी और होर्मुज स्ट्रेट में समुद्री सुरक्षा सुनिश्चित करने, प्रतिबंध हटाने और परमाणु कार्यक्रम पर बातचीत की बात कही गई थी। अमेरिका ने इस हफ्ते ईरान को 14 सूत्रीय प्रस्ताव भेजा था। इसके तहत ईरान को कम से कम 12 साल तक यूरेनियम संवर्धन रोकना होगा और अपने पास मौजूद करीब 440 किलो 43% एनरिच्ड यूरेनियम अमेरिका को सौंपना होगा। इसके बदले अमेरिका प्रतिबंधों में ढील देगा, ईरान की फ्रीज की गईं अरबों डॉलर की संपत्तियां छोड़ेगा, साथ ही ईरानी बंदरगाहों पर लगी नौसैनिक नाकेबंदी हटाएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक ईरान अपने परमाणु कार्यक्रम और हाईली एनरिच्ड यूरेनियम पर पूरी तरह समझौता करने को तैयार नहीं है। ईरानी अधिकारियों का कहना है कि उनका जवाब सकारात्मक और व्यावहारिक है और अब फैसला अमेरिका को करना है। दोनों देशों ने 8 अप्रैल से लागू सीजफायर खत्म होने की घोषणा नहीं की है। पिछले 24 घंटे के 5 बड़े अपडेट्स 1. तेल की कीमतों में बड़ा उछाल: अमेरिका के ईरान का प्रस्ताव ठुकराने के बाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड 104 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया। होर्मुज संकट के चलते सप्लाई प्रभावित होने की आशंका बढ़ी। 2. लेबनान में इजराइली हमले तेज, मेडिकल कर्मी भी निशाने पर: दक्षिणी लेबनान में इजराइल के हमलों में 39 लोगों की मौत हुई। संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक 2 मार्च से अब तक 103 मेडिकल कर्मी मारे जा चुके हैं। डॉक्टरों ने आरोप लगाया कि इजराइल गाजा जैसी रणनीति अपना रहा है। 3. होर्मुज में तनाव बढ़ा, जहाजों की आवाजाही प्रभावित: अमेरिका ने दावा किया कि नाकेबंदी के बाद 65 जहाजों ने रास्ता बदला। वहीं कतर, दक्षिण कोरिया और दूसरे देशों के जहाजों पर हमले और रुकावट की घटनाएं सामने आईं। 4. ईरान बोला- होर्मुज में दखल दिया तो जवाब देंगे: ईरान ने चेतावनी दी कि अगर अमेरिका, फ्रांस या ब्रिटेन ने होर्मुज स्ट्रेट में सैन्य दखल बढ़ाया तो कड़ा जवाब दिया जाएगा। ईरान ने अमेरिकी प्रतिबंध मानने वाले देशों को भी होर्मुज में दिक्कत की चेतावनी दी। 5. ईरान जंग का असर खाड़ी देशों तक पहुंचा: UAE और कुवैत में ड्रोन अलर्ट जारी हुआ। कतर के पास मालवाहक जहाज पर हमला हुआ, जबकि UAE ने दो ईरानी ड्रोन मार गिराने का दावा किया। क्षेत्र में सुरक्षा चिंता लगातार बढ़ रही है। ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

red and white modern breaking news youtube thumbnail

पूर्व चुनाव आयुक्त राजीव HDFC बैंक के चेयरमैन बने:हरियाणा हर साल राजस्थान को 580 मिलियन क्यूबिक मीटर पानी देगा, 1 जुलाई के करेंट अफेयर्स

red and white modern breaking news youtube thumbnail

रिलेशनशिप एडवाइज़ – मेरे दोनों बॉयफ्रेंड्स टॉक्सिक थे: क्यों मैं ऐसे ही लोगों की तरफ आकर्षित होती हूँ, मुझे सच्चा प्यार कैसे मिलेगा

red and white modern breaking news youtube thumbnail

जरूरत की खबर- चेहरे पर बर्फ लगाने का ट्रेंड: त्वचा विशेषज्ञ से जानें इसके फायदे-नुकसान, कैसे लगाएं, किसे नहीं लगाएं

red and white modern breaking news youtube thumbnail

आज से मनरेगा की जगह VB-G RAM G लागू:100 की जगह 125 दिन रोजगार की गारंटी, दिहाड़ी ₹299 से बढ़कर ₹327 हुई

red and white modern breaking news youtube thumbnail

भास्कर अपडेट्स:दिल्ली में इजराइली दूतावास का कर्मचारी लिफ्ट में फंसा, पुलिस ने सुरक्षित बाहर निकाला

red and white modern breaking news youtube thumbnail

PoK में प्रदर्शन, लोग बोले- हम पाकिस्तान का हिस्सा नहीं:₹1 करोड़ का इनामी शौकत नवाज गिरफ्तार; JAAC के 600 से ज्यादा नेता-कार्यकर्ता हिरासत में

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });