क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

ट्विशा केस-सास गिरिबाला सिंह की आज कोर्ट में पेशी:समर्थ के सामने बैठाकर पूछताछ करेगी सीबीआई; एक्ट्रेस के आखिरी घंटों का वर्चुअल रीक्रिएशन होगा

On: मई 29, 2026 5:05 पूर्वाह्न
Follow Us:
red and white modern breaking news youtube thumbnail
---Advertisement---

एक्ट्रेस-मॉडल ट्विशा शर्मा मौत मामले में सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (CBI) ने उसकी सास रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। उन पर सबूतों से छेड़छाड़ का आरोप है। सीबीआई ने लगातार तीन दिन तक पूछताछ, स्पॉट वेरिफिकेशन और सबूतों की जांच के बाद यह कार्रवाई की है। गिरिबाला को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। सीबीआई ने 25 मई की रात इस मामले में औपचारिक एफआईआर दर्ज की थी। 26 मई को सीबीआई की टीम पहली बार बाग मुगलिया एक्सटेंशन स्थित गिरिबाला सिंह के घर पहुंची थी। यहां अधिकारियों ने करीब दो घंटे तक पूछताछ की। टीम ने ट्विशा शर्मा की मौत वाली रात की परिस्थितियों, घर में मौजूद लोगों की गतिविधियों और घटना के बाद की गई कार्रवाई को लेकर जानकारी भी हासिल की। ट्विशा के पति समर्थ सिंह को सीबीआई पहले ही रिमांड पर ले चुकी है। सूत्रों का कहना है कि अब समर्थ और गिरिबाला को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की जाएगी। सीबीआई अब टनल व्यू इन्वेस्टिगेशन तकनीक का इस्तेमाल कर रही है। एजेंसी ट्विशा के आखिरी घंटों का वर्चुअल रीक्रिएशन तैयार कर रही है, ताकि घटना से पहले और बाद की हर गतिविधि को मिनट-टू-मिनट समझा जा सके। डिजिटल एविडेंस का इन्वेस्टिगेशन कर रही CBI 28 मई की सुबह साढ़े 10 बजे सीबीआई की टीम एक बार फिर गिरिबाला सिंह के घर पहुंची। 7 घंटे से ज्यादा समय तक लगातार पूछताछ की गई। इस तरह तीन दिन में करीब 10 घंटे चले सवाल-जवाब में सीबीआई ने पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने का प्रयास किया। स्पॉट वेरिफिकेशन के दौरान जांच एजेंसी को ऐसे संकेत मिले, जिनसे सबूतों से छेड़छाड़ की आशंका मजबूत हुई। इसी आधार पर गिरिबाला सिंह को गिरफ्तार किया गया। सीबीआई अब कॉल डिटेल रिकॉर्ड, टावर लोकेशन और डिजिटल एविडेंस का इन्वेस्टिगेशन कर रही है। जांच एजेंसी यह पता लगाने में जुटी है कि घटना की रात किन लोगों से संपर्क किया गया था और मौत के बाद घटनास्थल पर क्या बदलाव किए गए? ट्विशा का डिजिटल अवतार तैयार किया जा रहा सूत्रों के मुताबिक, सीबीआई ने घर के भीतर ट्विशा के मूवमेंट का डिजिटल ट्रैक तैयार किया है। इसके लिए सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल फोन डेटा, वाई-फाई लॉग, कॉल डिटेल रिकॉर्ड और कमरों की फॉरेंसिक मैपिंग को एक साथ जोड़ा जा रहा है। एजेंसी तीन मंजिला मकान के भीतर ट्विशा की आखिरी लोकेशन, आवाजाही और संपर्कों का क्रम तैयार कर रही है। सीबीआई जांच में ट्विशा का डिजिटल अवतार तैयार किया जा रहा है। इसके जरिए यह समझने की कोशिश होगी कि घटना से पहले वह घर के किस हिस्से में थी, कौन-कौन लोग किन कमरों में आए या बाहर गए और किस समय क्या गतिविधि हुई? जांच एजेंसी कैमरों के टाइमस्टैंप, मोबाइल एक्टिविटी और इंटरनेट उपयोग के समय का मिलान कर एक सिम्युलेटेड वर्चुअल वॉकथ्रू तैयार कर रही है। इससे घटना से पहले और बाद के समय में मौजूद गैप, संदिग्ध मूवमेंट और बयानों में विरोधाभास की जांच की जा सकेगी। परिवार से जुड़े लोगों से पूछताछ करेगी एजेंसी ट्विशा शर्मा की 12 मई की रात भोपाल स्थित ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। शुरुआती जांच भोपाल पुलिस ने की लेकिन परिजन ने इस पर सवाल उठाए थे। मामले के तूल पकड़ने के बाद इसे सीबीआई को सौंप दिया गया। गिरिबाला को गिरफ्तार करने के बाद अब जांच एजेंसी परिवार से जुड़े अन्य लोगों, घरेलू कर्मचारियों और घटना के बाद संपर्क में आए व्यक्तियों से भी पूछताछ कर सकती है। 20 लाख के शेयर अपने नाम कराने का दबाव बनाते थे मां-बेटे जांच में सामने आया है कि ट्विशा ने कई कंपनियों के करीब 20 लाख रुपए के शेयर खरीद रखे थे। इन्हीं शेयरों को अपने नाम कराने के लिए पति समर्थ और सास गिरीबाला सिंह उस पर दबाव बनाते थे। ट्विशा के एडवोकेट अंकुर पांडे के मुताबिक, शादी के समय इन शेयरों की कीमत करीब 20 लाख रुपए थी। शादी के बाद ट्विशा वियतनाम गई थी। वहां से लौटने के बाद समर्थ और गिरीबाला को उसके नाम पर शेयर होने की जानकारी मिली। जांच में यह भी सामने आया है कि ट्विशा ने अपनी मां से फोन पर कहा था कि समर्थ और गिरीबाला दहेज की मांग को लेकर उससे हाथापाई करते हैं। दोनों बच्चे को लेकर भी उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे। मामले से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… ट्विशा केस- CBI ने रिटायर्ड जज सास को गिरफ्तार किया भोपाल के एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा मौत मामले में सीबीआई ने गुरुवार को सास और रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह को गिरफ्तार कर लिया। ट्विशा की सास गिरिबाला सिंह को लेकर सीबीआई अधिकारी MANIT परिसर (मौलाना आजाद नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी) पहुंचे। यहां मेडिकल बोर्ड को बुलाकर उनका चेकअप कराया गया। इसके बाद उन्हें भोपाल स्थित सीबीआई के ऑफिस ले जाया गया। पढ़ें पूरी खबर…

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

red and white modern breaking news youtube thumbnail

कर्नाटक में आज विधायक दल की बैठक:शिवकुमार को नेता चुना जा सकता है; 4 जून को शपथ संभव; CM सिद्धारमैया इस्तीफा दे चुके हैं

red and white modern breaking news youtube thumbnail

IPL 2026: क्या अंतरराष्ट्रीय स्तर के लिए तैयार हैं वैभव सूर्यवंशी? कोच संगकारा ने 15 साल के बैटर के लिए कहा ये

red and white modern breaking news youtube thumbnail

वर्ल्ड अपडेट्स:अमेरिकी रक्षा मंत्री बोले- भारत तेजी से सैन्य ताकत बढ़ा रहा, दोनों देश मिलकर नई तकनीकों पर काम कर रहे

red and white modern breaking news youtube thumbnail

फ्रेंच ओपन- जोकोविच तीसरे दौर में उलटफेर का शिकार: कैमरामैन पर भड़के, 19 साल के कोन्सेका ने 5 घंटे चले मैच में हराया

red and white modern breaking news youtube thumbnail

एशियन गेम्स की टीम से कटा सूर्यकुमार का पत्ता? : BCCI ने तैयार की 30 संभावितों की सूची; वैभव सूर्यवंशी भी शामिल

red and white modern breaking news youtube thumbnail

मुंबई में 15 दिन में दूसरी बार महंगी हुई CNG:₹2 की बढ़ोतरी के साथ दाम ₹86 हुए; ऑटो-टैक्सी यूनियनों ने की किराया बढ़ाने की मांग

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });