भोपाल के कटारा हिल्स में पूर्व जज गिरिबाला की बहू और पूर्व एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा ने 11 मई को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उनकी मदद मांगने वाली चैट वायरल होने के बाद केस चर्चा में आ गया, जिसके बाद परिजनों जमकर हंगामा किया और ससुराल पर दहेज के लिए हत्या के आरोप लगाए। ट्विशा शर्मा, एक एक्ट्रेस थीं, जो कई एड फिल्म्स और साउथ फिल्मों का हिस्सा रही थीं। अब इस घटना के बाद अब ट्विशा के साथ फिल्म मुग्गुरू मोनागल्लू में काम कर चुके दीक्षित शेट्टी ने हाल ही में दावा किया है कि ट्विशा आगे पढ़ना चाहती थीं। एक्टर दीक्षित शेट्टी ने हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में कहा, “यह बेहद चौंकाने वाली खबर है। मैं उन्हें हमेशा एक समर्पित और मेहनती लड़की के रूप में जानता था, जिसे अपने हर काम के प्रति जुनून था। वह जिंदगी से भरपूर थीं और यह जानकर बेहद हैरानी होती है कि उन्होंने अपनी जान ले ली।” आगे उन्होंने कहा, “मुझे तो यह भी नहीं पता था कि उसकी शादी हो गई थी। हमने साथ में सिर्फ एक फिल्म में काम किया था और फिर वह अपने घर लौट गई। उसने मुझसे कहा था कि वह अपनी मास्टर्स की पढ़ाई करना चाहती है और अभिनय वैसा नहीं था जैसा वह उम्मीद कर रही थी। उसका भाई आर्मी में था और उसे एहसास हो गया था कि यह उसके बस की बात नहीं है, इसलिए वह वापस जाकर अपने परिवार के साथ बसना चाहती थी।” आखिर में दीक्?
ट्विशा डेथ केसःको-स्टार बोला- वो पढ़ना चाहती थी:उसे एहसास हो गया कि फिल्में उसके बस की बात नहीं ; आत्महत्या से पहले मां से मांगी मदद
By worldprime
On: मई 19, 2026 12:20 अपराह्न
---Advertisement---