क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

डिलीवरी एजेंट को कार ने टक्कर मारी, मौत:मां बोलीं– छोटे भाई की पढ़ाई के लिए बेटा दिन–रात काम करता था, अब रोटी का संकट

On: फ़रवरी 22, 2026 2:01 अपराह्न
Follow Us:
डिलीवरी एजेंट को कार ने टक्कर मारी, मौत:मां बोलीं– छोटे भाई की पढ़ाई के लिए बेटा दिन–रात काम करता था, अब रोटी का संकट
---Advertisement---

दिल्ली के सुभाष नगर में शनिवार तड़के 3 बजे नशे में धुत तेज रफ्तार कार सवार ने डिलीवरी एजेंट हेम शंकर (25) को टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौत हो गई। हेमशंकर अपनी स्कूटी पर डिलीवरी करने निकला था। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कूटी के परखच्चे उड़ गए और हेमशंकर का एक पैर शरीर से अलग हो गया। बेटे की मौत की खबर मिलते ही मां रुकमिणी बेसुध है। वह बार–बार एक ही बात दोहरा रही है– उसने रात को फोन करके कहा था कि खाना तैयार रखना, मुझे भूख लगी है। खाना बना रखा है। वह आ ही नहीं रहा। छोटे भाई को पढ़ाने के लिए वह दिन–रात काम करता था। अपने बारे में कुछ नहीं सोचता था। करीब 3 या 33 बजे पुलिस का कॉल आता हैं। हेम का एक्सीडेट हो गया हैं। मैं उसके दोस्तों के साथ वहां पहुंची, तब तक उसकी मौत हो गई थीं। हादसे को याद करके रुकमिणी बिलख उठती। रोते–रोते कहतीं– “अब मेरा कोई नहीं बचा, हेमशंकर ही घर का सहारा था। अब तो हमारे सामने रोटी का संकट भी आ गया है।” भाई की पढ़ाई के लिए करता था नाइट शिफ्ट 2015 में पिता की मृत्यु के बाद से ही, हेम अपने छोटे भाई समीर की पढ़ाई का खर्च उठाने लगा। वह देर रात तक काम करता था। पिछले एक साल से क्विक-कॉमर्स कंपनी ‘जेप्टो’ में काम कर रहा था हेमशंकर रात के 10 बजे से सुबह 4 बजे तक की नाइट शिफ्ट करता था ताकि एक्स्ट्रा 3 हजार से 4 हजार रुपए कमा सके। जिससे भाई अपनी पढ़ाई पूरी कर सकें। 150 की रफ्तार और नशे में धुत था ड्राइवर चश्मदीदों के मुताबिक, हादसा इतना भयानक था कि टक्कर के बाद डिलीवरी एजेंट की स्कूटी के परखच्चे उड़ गए। प्रत्यक्षदर्शी नीरज ने बताया कि हुंडई वरना कार की रफ्तार करीब 150 किमी/घंटा थी। ड्राइवर नशे में धुत था और उसने स्कूटी को पीछे से जोरदार टक्कर मारी। टक्कर के बाद आरोपी ने भागने की कोशिश की, लेकिन लोगों ने उसे दबोच लिया। मेडिकल जांच में आरोपी के शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई है। आरोपी के खिलाफ पहले से 14 चालान पेंडिंग वही पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी ड्राइवर मोहित कुमार (27) एक MCD कॉन्ट्रैक्टर है। जिस कार से हादसा हुआ, उस पर पहले से ही ओवरस्पीडिंग और ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन के 14 चालान पेंडिंग थे। पुलिस ने मोहित को गिरफ्तार कर लिया है और कार जब्त कर ली है। ……………… यह खबर भी पढ़ें… दिल्ली में कार की टक्कर से डिलीवरी बॉय की मौत:दावा- कार 150kmph की स्पीड में थी; शकरपुर इलाके में कार की टक्कर 3 घायल दिल्ली में शुक्रवार देर रात तेज रफ्तार कार की टक्कर से डिलीवरी बॉय की मौत हो गई। हादसा रात 3.26 बजे सुभाष नगर मेट्रो रेड लाइट के पास राजौरी गार्डन की ओर जाने वाली सड़क पर हुआ। पूरी खबर पढ़ें…

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

लोकसभा अध्यक्ष ने 64 पार्लियामेंट्री फ्रेंडशिप ग्रुप्स बनाए:हर ग्रुप में एक लीडर समेत 11 सांसद; फ्रांस में थरूर, जापान में अखिलेश यादव नेतृत्व करेंगे

लोकसभा अध्यक्ष ने 64 पार्लियामेंट्री फ्रेंडशिप ग्रुप्स बनाए:हर ग्रुप में एक लीडर समेत 11 सांसद; फ्रांस में थरूर, जापान में अखिलेश यादव नेतृत्व करेंगे

गुजरात में आसाराम ने साधकों से घर घर जाकर की मुलाकात:मीडिया को देख चेहरा छिपाया, श्रद्धालुओं ने रुमाल और हाथों से कैमरे ढंकने की कोशिश की

गुजरात में आसाराम ने साधकों से घर-घर जाकर की मुलाकात:मीडिया को देख चेहरा छिपाया, श्रद्धालुओं ने रुमाल और हाथों से कैमरे ढंकने की कोशिश की

गुजरात के मेहसाणा में ट्रक के नीचे आकर सुसाइड किया:सड़क के बीचोंबीच चल रहा युवक पास से गुजर रहे ट्रेलर के नीचे कूदा

गुजरात के मेहसाणा में ट्रक के नीचे आकर सुसाइड किया:सड़क के बीचोंबीच चल रहा युवक पास से गुजर रहे ट्रेलर के नीचे कूदा

अंडमान में समुद्र में हेलिकॉप्टर की क्रैश लैंडिंग:तकनीकी खराबी आई; पवन हंस कंपनी के हेलिकॉप्टर में सवार सभी 7 लोग सुरक्षित

अंडमान में समुद्र में हेलिकॉप्टर की क्रैश लैंडिंग:तकनीकी खराबी आई; पवन हंस कंपनी के हेलिकॉप्टर में सवार सभी 7 लोग सुरक्षित

स्पाइसजेट की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग:दिल्ली से लेह जा रही थी, 150 यात्री सवार थे; उड़ान के दौरान इंजन में खराबी आई

स्पाइसजेट की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग:दिल्ली से लेह जा रही थी, 150 यात्री सवार थे; उड़ान के दौरान इंजन में खराबी आई

पश्चिम बंगाल sir ओडिशा झारखंड के सिविल जज करेंगे वेरिफिकेशन में मदद:सुप्रीम कोर्ट बोला इनका खर्च चुनाव आयोग उठाए; 80 लाख दावों का निपटारा बाकी

पश्चिम बंगाल SIR-ओडिशा-झारखंड के सिविल जज करेंगे वेरिफिकेशन में मदद:सुप्रीम कोर्ट बोला- इनका खर्च चुनाव आयोग उठाए; 80 लाख दावों का निपटारा बाकी

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });