डायरेक्टर डेविड धवन के सिनेमाई सफर को शनिवार को मुंबई में हुए ‘डेविड धवन फिल्म फेस्टिवल’ में सेलिब्रेट किया गया। इस खास मौके पर सलमान खान, अर्जुन कपूर, साजिद नाडियाडवाला समेत कई बॉलीवुड सेलेब्रिटीज इवेंट में शामिल हुए। डेविड धवन की कई फिल्मों के हीरो रहे गोविंदा के बेटे यशवर्धन आहूजा और बेटी टीना आहूजा भी इवेंट में पहुंचे, लेकिन गोविंदा खुद नजर नहीं आए। गौरतलब है कि 90 के दशक में गोविंदा और डेविड धवन की जोड़ी ने कुली नंबर 1 और हीरो नंबर 1 जैसी कई सुपरहिट फिल्में दी थीं। फिल्म फेस्टिवल में गोविंदा की गैरमौजूदगी ने एक बार फिर उनके रिश्ते को लेकर अटकलों को हवा दे दी। साल 2013-14 के दौरान दोनों के रिश्तों में दूरियां आने की खबरें सामने आई थीं। 2019 में ‘आप की अदालत’ में गोविंदा ने कहा था कि राजनीति छोड़ने के बाद जब वे दोबारा काम की तलाश में थे, तब उनके सेक्रेटरी डेविड धवन के साथ बैठे थे। गोविंदा ने अपने सेक्रेटरी से फोन का स्पीकर ऑन रखने को कहा, ताकि वह सुन सकें कि डेविड उनके बारे में क्या सोचते हैं। तब डेविड धवन ने सेक्रेटरी से कहा, ‘चीची (गोविंदा) अब बहुत ज्यादा सवाल पूछने लगा है। इतने सवालों के बाद मेरा उसके साथ काम करने का दिल नहीं है। उसे बोलो कि कहीं कोई छोटा-मोटा काम ढूंढ ले।’ गोविंदा ने शो में भावुक होते हुए कहा था कि डेविड धवन की यह बात उनके दिल पर लग गई ?
डेविड धवन की पार्टी में गोविंदा नहीं पहुंचे:बेटा यशवर्धन-बेटी टीना नजर आए, सेलिब्रेशन में सलमान समेत कई सेलेब्स पहुंचे
By worldprime
On: मई 24, 2026 4:07 अपराह्न
---Advertisement---