रायपुर : छत्तीसगढ़ के चर्चित डॉ मिक्की मेहता हत्या-आत्महत्या मामले की उच्च स्तरीय जाँच के बीच इंसाफ की मुहिम में जुटे माणिक मेहता की संदिग्ध हालत में लाश मिलने से प्रदेश के राजनैतिक गलियारों से लेकर प्रशासनिक हलकों में गहमा-गहमी है| माणिक मेहता की लाश घर के वाशबेसिन पर झुकी हुई हालत में मिली है| इसके साथ ही 1988 बैच के आईपीएस मुकेश गुप्ता और उनकी कथित पत्नी डॉ मिक्की मेहता केस की जाँच के तौर-तरीकों को लेकर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है| माणिक मेहता की मौत पर सवाल उठने लगे है|इसके साथ ही स्वर्गीय डॉ मिक्की मेहता के बाद उनके सगे भाई माणिक मेहता (भाई-बहन) दोनों की मौत की गुत्थी बुरी तरह से उलझ गई है| माणिक मेहता पिछले लगभग 25 सालों से अपनी स्वर्गीय बहन डॉ मिक्की मेहता को इंसाफ दिलाने के लिए पुलिस मुख्यालय की कार्यप्रणाली के साथ-साथ रिटायर्ड ADG मुकेश गुप्ता के साथ भी कानूनी लड़ाई लड़ रहे थे| रायपुर के डीडी नगर में अपने ही घर के वाशबेसिन में माणिक मेहता का शव मिलने सेसस्पेंस बढ़ गया है| डॉ मिक्की मेहता को इंसाफ दिलाने के लिए माणिक मेहता ने दिन-रात एक कर दिया था| रायपुर-बिलासपुर से लेकर दिल्ली में सुप्रीम कोर्ट तक वे अपनी बहन की रहस्यमयी मौत की उच्च स्तरीय जाँच की मांग के सिलसिले में कानूनी लड़ाई लड़ रहे थे| उन्होंने रायपुर के तत्कालीन एसपी मुकेश गुप्ता पर कई गंभीर ?
डॉ मिक्की मेहता केस में नया मोड़, इंसाफ की लड़ाई लड़ रहे माणिक मेहता की संदिग्ध मौत,रिटायर्ड ADG मुकेश गुप्ता फिर चर्चा में…
By worldprime
On: मई 13, 2026 8:39 अपराह्न
---Advertisement---