क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

तमिलनाडु CM विजय ने ज्योतिषी को OSD पद से हटाया:कल ही जिम्मेदारी दी थी; राधन ने ही एक्टर के CM बनने की भविष्यवाणी की थी

On: मई 13, 2026 2:03 अपराह्न
Follow Us:
red and white modern breaking news youtube thumbnail
---Advertisement---

तमिलनाडु में फ्लोर टेस्ट पास करने के कुछ घंटे बाद ही मुख्यमंत्री विजय ने ज्योतिषी राधन पंडित को स्पेशल ड्यूटी ऑफिसर (OSD) पद से हटा दिया। विजय ने मंगलवार को उन्हें यह जिम्मेदारी दी थी, लेकिन विपक्ष और सहयोगी पार्टियों के विरोध के बाद फैसला वापस लेना पड़ा। राधन लंबे समय से विजय के करीबी माने जाते हैं। उन्होंने विजय के मुख्यमंत्री बनने की भविष्यवाणी की थी। उनकी सलाह पर ही 10 मई को विजय के शपथ ग्रहण का समय भी बदला गया था। राधन ज्योतिषी होने के साथ TVK के प्रवक्ता भी रहे हैं। विपक्ष और सहयोगियों ने उठाए सवाल TVK की सहयोगी पार्टी MJK के प्रमुख थमीमुन अंसारी ने विधानसभा में कहा कि निजी तौर पर कोई ज्योतिष में विश्वास रखता है तो यह उसकी पसंद हो सकती है, लेकिन सरकार में ज्योतिष नहीं आना चाहिए। DMDK महासचिव और विधायक प्रेमलता विजयकांत ने भी एक ज्योतिषी को मुख्यमंत्री का OSD बनाए जाने को निंदनीय बताया है। विजय की कुंडली को ‘सुनामी जैसा’ बताया था चुनाव से पहले राधन ने कई सार्वजनिक कार्यक्रमों और ऑनलाइन वीडियो में विजय की कुंडली को ‘सुनामी जैसे’ बताया था, यानी ऐसी कुंडली जो तमिलनाडु की राजनीति में बड़ी लहर ला सकता है। उनका यह भी कहना था कि TVK का नाम अंक ज्योतिष और ज्योतिषीय सिद्धांतों के हिसाब से विजय की कुंडली से मेल खाता है। राधन तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जे. जयललिता के आध्यात्मिक मार्गदर्शक भी रह चुके हैं। उनके पास ज्योतिष विद्या में करीब 40 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। फ्लोर टेस्ट में TVK को 144 विधायकों का समर्थन तमिलनाडु विधानसभा में विजय सरकार ने बुधवार को फ्लोर टेस्ट पास कर लिया। सदन में कुल 171 विधायक मौजूद रहे। TVK के समर्थन में 144 वोट पड़े, जो फ्लोर बहुमत से 58 ज्यादा रहे। इनमें 47 विधायकों वाली AIADMK के 25 बागी विधायकों के भी वोट शामिल हैं। पूरी खबर पढ़ें… ———————————- ये खबर भी पढ़ें… क्या विजय CM बनने के लिए श्योर थे, 2024 में TVK लॉन्च की, इसी साल आई फिल्म में कार का नंबर ‘TN 07 CM 2026’ तमिल एक्टर विजय ने तमिलनाडु की राजनीति में हीरो की तरह एंट्री की है। उनकी पार्टी TVK ने 234 में से 108 सीटों पर जीत हासिल की है। इस बीच विजय की फिल्म GOAT का एक सीन सोशल मीडिया पर वायरल है। फिल्म के एक सीन को उनके CM प्लान से जोड़कर देखा जा रहा है। पूरी खबर पढ़ें…

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

red and white modern breaking news youtube thumbnail

भास्कर अपडेट्स:जम्मू-कश्मीर में वैष्णो देवी जा रही CISF जवानों की बस पलटी, 8 जवान और ड्राइवर घायल

red and white modern breaking news youtube thumbnail

भारतीय टीम का विश्व कप अभियान खत्म: बाहर होते ही छलका हरमनप्रीत का दर्द, बोलीं- बहुत कुछ बदलने की जरूरत है

red and white modern breaking news youtube thumbnail

उद्धव ठाकरे ने BJP को ‘बाबर जनता पार्टी’ बताया:कहा- 6 बागी सांसदों की सदस्यता रद्द हो, वे विकास नहीं, स्वार्थ के लिए गए

red and white modern breaking news youtube thumbnail

बेन स्टोक्स ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया: 2019 विश्व कप, 2022 टी-20 विश्व कप के हीरो रहे; नाइट क्लब विवाद के साथ करियर खत्म

red and white modern breaking news youtube thumbnail

स्पोर्ट्स अपडेट्स: बेन स्टोक्स ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की; न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरा टेस्ट उनका आखिरी मैच होगा

red and white modern breaking news youtube thumbnail

जम्मू-कश्मीर के पुंछ में पाकिस्तानी नागरिक अरेस्ट:LoC से घुसपैठ कर अंदर आ गया था, जून में ऐसी तीसरी घटना

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });