क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

तेलंगाना में कांग्रेस CM से मोदी का मजाक; VIDEO:कहा- मेरे साथ जुड़ जाओ; 10 साल में जितना गुजरात को मिला, आपको देने को तैयार

On: मई 11, 2026 1:25 पूर्वाह्न
Follow Us:
red and white modern breaking news youtube thumbnail
---Advertisement---

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को तेलंगाना के मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता रेवंत रेड्डी से मजाक में भाजपा जॉइन करने को कहा। दरअसल पीएम राज्य में 9,400 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स का इनॉगरेशन करने पहुंचे थे। पीएम ने यहां हल्के-फुल्के अंदाज में रेवंत रेड्डी से कहा कि केंद्र सरकार ने 10 साल में गुजरात को जो दिया, मैं तेलंगाना को देने के लिए भी तैयार हूं। लेकिन मेरे अनुभव के मुताबिक ऐसा करते ही आपको अभी जो मिल रहा है, वह आधा हो जाएगा। इसलिए बेहतर होगा कि आप मेरे से ही जुड़ो। हालांकि पीएम ने ये बातें तेलंगाना सीएम की उस सिफारिश के बात कहीं। जिसमें उन्होंने पीएम से कहा था कि जिस तरह मनमोहन सरकार में गुजरात का विकास हुआ, उसी तरह तेलंगाना का भी विकास हो। रेवंत बोले- जैसे मनमोहन सरकार में गुजरात को मिला, आप हमें दें रेवंत रेड्डी ने कहा, जब मनमोहन सिंह देश के प्रधानमंत्री थे। तब मोदी मुख्यमंत्री थे और उन्होंने 10 साल में ‘गुजरात मॉडल’ को साकार किया। इसी तरह, तेलंगाना के लोगों को उम्मीद है कि अगले 10 साल में, मेरे मुख्यमंत्री रहते हुए ‘तेलंगाना विकास मॉडल’ भी साकार होगा। जिस तरह मनमोहन सिंह ने गुजरात का समर्थन किया था, उसी तरह रेड्डी ने मोदी से तेलंगाना के विकास में समर्थन करने का अनुरोध किया। रेवंत रेड्डी ने यह भी कहा कि जहां एक ओर मोदी भारत का विकास चाहते हैं, वहीं उन्हें तेलंगाना को भी साथ लेकर चलना चाहिए। तेलंगाना के विकास के लिए, कृपया दो घंटे का समय निकालें, ताकि हम आपके सामने अपने विकास प्रस्ताव पेश कर सकें। पीएम का जवाब- मैं देने को तैयार, आप साथ जुड़ जाएं रेवंत की बात का जवाब देते हुए पीएम ने कहा- जो कुछ भी केंद्र सरकार (पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के नेतृत्व में) ने गुजरात को 10 साल में दिया (जब मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे) मैं भी आपको वह सब देने के लिए तैयार हूं लेकिन तब राज्य के पास उतना भी नहीं बचेगा जितना उसे अभी केंद्र से मिल रहा है, और आप अपने लक्ष्य हासिल नहीं कर पाएंगे। इसलिए, बेहतर यही है कि आप मेरे साथ आ जाएं। पीएम के तेलंगाना कार्यक्रम की 2 तस्वीरें… पीएम के मजाक के दो मायने पीएम ने तेलंगाना के वारंगल में पहले पीएम मित्र पार्क का इनॉगरेशन किया पीएम मोदी तेलंगाना के वारंगल में PM MITRA पार्क का भी इनॉगरेशन करेंगे। इसे काकतिया मेगा टेक्सटाइल पार्क के नाम से भी जाना जाता है। लगभग 1,700 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से विकसित यह भारत का पहला पूरी तरह से काम करने वाला PM MITRA पार्क है। यह भारत सरकार के ‘5F’ विजन को साकार करता है – Farm to Fibre to Factory to Fashion to Foreign (खेत से फाइबर तक, फैक्ट्री से फैशन तक, और फैशन से विदेश तक)।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

red and white modern breaking news youtube thumbnail

पुणे मर्डर- सिया ने हत्या की 3 बार कोशिश की:घर के पास खाई में धक्का देने की रिहर्सल की; लोहगढ़ किले पर 50% टुरिस्ट बढ़े

red and white modern breaking news youtube thumbnail

राजस्थान में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बस-ट्रक में टक्कर,7 की मौत:एक्सीडेंट के बाद आग लगी; 5 पैसेंजर्स जिंदा ही जले, 22 लोग घायल

red and white modern breaking news youtube thumbnail

पिछले 6 महीने में सोना 20% और चांदी 43% सस्ती:सेंसेक्स 11% और निफ्टी 8.6% गिरा; ईरान जंग और डॉलर की मजबूती का असर

red and white modern breaking news youtube thumbnail

MP-बिहार में बिजली गिरने से 8 की मौत:उत्तराखंड में राफ्टिंग पर रोक; मौसम विभाग का जुलाई में सामान्य से कम बारिश का अनुमान

red and white modern breaking news youtube thumbnail

पूर्व चुनाव आयुक्त राजीव HDFC बैंक के चेयरमैन बने:हरियाणा हर साल राजस्थान को 580 मिलियन क्यूबिक मीटर पानी देगा, 1 जुलाई के करेंट अफेयर्स

red and white modern breaking news youtube thumbnail

खबर हटके- ब्रेकअप कराने की नौकरी,सैलरी ₹2.80 लाख:घर में अचानक लग रही आग, वजह अनजान; चाय-बिस्किट के लिए गई नौकरी, हाइकोर्ट ने वापस दिलाई

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });