क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

दंतेवाड़ा में पदस्थ महिला डीएसपी पर गंभीर आरोप, शासन को सौंपी गई 1400 पेज की विस्तृत रिपोर्ट

On: जनवरी 20, 2026 6:25 अपराह्न
Follow Us:
---Advertisement---

जगदलपुर। दक्षिण बस्तर के दंतेवाड़ा में तैनात महिला डीएसपी कल्पना वर्मा और रायपुर के कारोबारी दीपक टंडन के विवाद की जांच कर रही एएसपी कीर्तन राठौर की टीम ने 30 दिनों की जांच में कई महत्वपूर्ण तथ्य उजागर किए हैं। सरकार के निर्देशानुसार एडिशनल एसपी स्तर पर कराई गई इस जांच की लगभग 1400 पेज की रिपोर्ट शासन को सौंप दी गई है। रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि महिला डीएसपी ने न केवल कारोबारी से बड़ी रकम और महंगे गिफ्ट लिए, बल्कि नक्सल प्रभावित क्षेत्र से जुड़ी संवेदनशील खुफिया जानकारियां भी साझा कीं। जांच में दोनों के बीच हुई व्हाट्सएप चैट भी सामने आई हैं, जिनमें पुलिस विभाग से संबंधित खुफिया जानकारी भेजने का उल्लेख है। विशेषज्ञों के अनुसार, इस तरह की खुफिया जानकारी का लीक होना गंभीर अपराध माना जाता है। बताया जा रहा है कि इस मामले के इस पहलू पर उच्च स्तर से रिपोर्ट मांगी गई थी, जिसे गोपनीय रखा गया। कारोबारी दीपक टंडन ने आरोप लगाया है कि वर्ष 2021 से महिला डीएसपी कल्पना वर्मा ने कथित ‘लव ट्रैप’ के जरिए उनसे लगभग 2.5 करोड़ रुपये की वसूली की। आरोपों में करीब 2 करोड़ नकद, एक लग्जरी कार, 12 लाख की डायमंड रिंग, 5 लाख के सोने के गहने और अन्य महंगे उपहार शामिल हैं। कारोबारी का यह भी कहना है कि शिकायत के बावजूद कार और ज्वेलरी अब तक वापस नहीं की गई है। मामले में डीएसपी के भाई के नाम पर भी कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

red and white modern breaking news youtube thumbnail

महासमुंद में गैस घोटाला ! करोड़ों की गैस हेराफेरी का मास्टरमाइंड गिरफ्तार,77 लाख की एलपीजी गैस हेराफेरी का खुलासा…

red and white modern breaking news youtube thumbnail

महतारी वंदन और शराब मुद्दे पर गरमाई राजनीति, डिप्टी CM अरुण साव बोले- कांग्रेस ने प्रदेश को नशे का अड्डा बनाया…

red and white modern breaking news youtube thumbnail

महासमुंद में कलेक्टर का नया कारोबार ? तेल-गैस की अफ़रा-तफरी के बाद खेत-खलियानों में दस्तक,अब डिप्टी डायरेक्टर एग्रीकल्चर को सस्पेंड करने की धमकी से मचा बवाल…

red and white modern breaking news youtube thumbnail

हाईवे बना पार्टी जोन ! शैंपेन और तेज म्यूजिक के साथ ‘पापा की परी’ का बर्थडे सेलिब्रेशन,वीडियो वायरल…

red and white modern breaking news youtube thumbnail

रायपुर-विशाखापट्टनम कॉरिडोर से खुलेगा तरक्की का द्वार,बदलता इंफ्रास्ट्रक्चर, बढ़ता भारत…

red and white modern breaking news youtube thumbnail

धूप, लू और 45° तापमान ! सुशासन तिहार में मुख्यमंत्री साय का मैदानी मोर्चा,गांवों में विकास और सुशासन की पड़ताल…

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });