रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 के पाकिस्तान में नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने के बाद प्लेटफॉर्म का सर्वर क्रैश हो गया और यह वहां नंबर-1 ट्रेंडिंग मूवी बन गई। ऐसा दावा पाकिस्तानी कंटेंट क्रिएटर माविया उमर फारूकी ने किया। हालांकि, सर्वर क्रैश होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। फारूकी ने इंस्टाग्राम पेज पर एक वीडियो शेयर किया। वीडियो में उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में लोग 15 मई रात 12 बजे फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रहे थे और रिलीज होते ही बड़ी संख्या में लोगों ने एकसाथ फिल्म देखने की कोशिश की। वीडियो में उन्होंने यह भी कहा कि फिल्म को लेकर प्रोपेगेंडा होने की आलोचना के बावजूद पाकिस्तान में लोग इसे देखने के लिए उत्सुक थे। उनके मुताबिक, दर्शक यह जानना चाहते थे कि फिल्म कैसे बनाई गई है, रणवीर सिंह ने रोल को कैसे निभाया है और फिल्म में दिखाए गए ल्यारी (पाकिस्तान के कराची का इलाका) के घटनाक्रम कितने सही हैं। 24 घंटे में 20 करोड़ व्यूज का दावा एक और वीडियो में फारूकी ने दावा किया कि धुरंधर 2 पाकिस्तान में नेटफ्लिक्स पर नंबर-1 पर ट्रेंड कर रही है। माविया के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में पाकिस्तान में करीब 20 करोड़ व्यूज आए हैं और यह देश की सबसे बड़ी ट्रेंडिंग फिल्म बन गई। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में इससे पहले किसी फिल्म ने रिलीज के सिर्फ 24 घंटे में नंबर-1 पोजिश?
दावा- पाकिस्तान में धुरंधर 2 नंबर-1 ट्रेंडिंग फिल्म बनी:पाकिस्तानी क्रिएटर बोले- नेटफ्लिक्स पर 24 घंटे में 20 करोड़ व्यूज मिले, सर्वर क्रैश
By worldprime
On: मई 16, 2026 9:37 पूर्वाह्न
---Advertisement---