क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

दिल्ली में आधी रात 70kmph की रफ्तार से आंधी चली:MP-राजस्थान समेत 22 राज्यों में ऑरेंज अलर्ट; बिहार में बिजली गिरने से 10 की मौत

On: जून 12, 2026 5:03 पूर्वाह्न
Follow Us:
red and white modern breaking news youtube thumbnail
---Advertisement---

देश में मानसून के आगे बढ़ने का सिलसिला जारी है। गुरुवार को मानसून की बंगाल की खाड़ी वाली ब्रांच बिहार में पहुंच गई। हालांकि, मुंबई में मानसून थोड़ा पीछे चल रहा है। अगले 3 दिन में मानसून के झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा और उत्तर प्रदेश में एंट्री करने की संभावना है। 4 जून को केरलम में एंट्री के बाद से मानसून 8 दिन में 17 राज्यों तक पहुंच चुका है। इधर दिल्ली-NCR और हरियाणा में गुरुवार रात कई इलाकों में 603 से 80kmph की रफ्तार से हवाएं चलीं। इससे तेज गर्मी से राहत मिली। बिहार के 12 जिलों में आंधी के साथ बारिश हुई। बिजली गिरने से पति-पत्नी समेत 10 लोगों की मौत हो गई। गुजरात को छोड़कर बाकी सभी राज्यों में प्री-मानसून एक्टिव है। मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और पंजाब समेत 22 राज्यों में आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मैप में देखिए, कहां तक पहुंचा मानसून 27 राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट आज 22 राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट है। इनमें राजस्थान, एमपी, यूपी, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, तमिलनाडु, केरलम, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, त्रिपुरा, मिजोरम, मणिपुर और नगालैंड शामिल हैं। गुजरात को छोड़कर बाकी सभी राज्यों में बारिश का यलो अलर्ट है। अमेरिकी मौसम एजेंसी नोआ ने अल नीनो शुरू होने की पुष्टि की अमेरिकी नेशनल ओशनिक एंड एटमॉस्फेरिक एडमिनिस्ट्रेशन (NOAA) ने अल नीनो शुरू होने की पुष्टि कर दी है। वैज्ञानिकों के मुताबिक गर्म होते प्रशांत महासागर में अल नीनो बन गया है। अनुमान है कि यह 1997 में शुरू हुए उस रिकॉर्ड अल नीनो के बराबर या उससे भी ज्यादा शक्तिशाली होगा। इस बात की 63% संभावना है कि अल नीनो इस साल के आखिर में इतना तेज हो जाएगा कि यह 1950 के बाद से दर्ज किए गए सबसे बड़े अल नीनो घटनाक्रमों में शामिल हो जाएगा। राज्यों से मौसम की तस्वीरें… गर्मी से राहत नहीं, 33 राज्यों में पारा अब भी 40°C पार बारिश के बावजूद यूपी, दिल्ली, राजस्थान, एमपी, महाराष्ट्र, गुजरात, पंजाब, छत्तीसगढ़, ओडिशा, तेलंगाना और हरियाणा के कई शहरों में पारा 40°C से ज्यादा रहा। देश में सबसे ज्यादा पारा पंजाब के बठिंडा में दर्ज किया गया। यहां पारा 46.2°C रहा। वहीं राजस्थान के श्रीगंगानगर में पारा 44.6°C, यूपी के झांसी में 43.4°C, महाराष्ट्र के वर्धा में 44.5°C और एमपी के खजुराहो में 43°C दर्ज किया गया। अगले दो दिन के मौसम का हाल 13 जून: 14 जून: राज्यों से मौसम की खबरें… 73. राजस्थान: 20 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, जैसलमेर में पारा 46 डिग्री वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से शुक्रवार को भी 20 जिलों में आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। हालांकि, गर्मी के तेवर कम नहीं हुए। चूरू, जैसलमेर और श्रीगंगानगर में तापमान 44 डिग्री से 46 डिग्री के बीच दर्ज किया गया। गुरुवार को श्रीगंगानगर में आंधी के साथ तेज बारिश हुई, साथ ही कई जगह ओले भी गिरे। पढ़ें पूरी खबर… 2. मध्य प्रदेश: भिंड-मुरैना समेत 6 जिलों में ओले गिरने का अलर्ट; मानसून 4 दिन लेट होने का अनुमान प्रदेश में गुरुवार को आंधी-बारिश के साथ तेज गर्मी भी रही। सिवनी, दतिया समेत कई जिलों में बारिश हुई, लेकिन ग्वालियर में पारा 42 डिग्री दर्ज किया गया। इधर, मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में मानसून की एंट्री 603 दिन देरी से हो सकती है। अब इसके पहुंचने की अनुमानित तारीख 17-18 जून है। पढ़ें पूरी खबर… 3. उत्तर प्रदेश: प्री-मानसून एक्टिव, 260 जिलों में ओले गिरने और 213 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट मौसम विभाग के मुताबिक यूपी में प्री-मानसून एक्टिव हो गया है। आज 218 जिलों में ओले गिरने और 260 जिलों में आंधी के साथ बारिश का अलर्ट है। हालांकि, अभी गर्मी से राहत नहीं मिली है। मई की तरह ही बांदा एक बार फिर से सबसे गर्म रहा। गुरुवार को यहां 23°C तापमान रिकॉर्ड किया गया। पढ़ें पूरी खबर… 27. बिहार: मानसून की एंट्री, 703 घंटे में 270°C तक गिरा पारा; बिजली गिरने से 23.8 लोगों की मौत प्रदेश के किशनगंज, अररिया, सुपौल, पूर्णिया, कटिहार, मधेपुरा और मधुबनी में मानसून पहुंच चुका है। 2111 घंटों में यह पूरे बिहार को कवर कर लेगा। गुरुवार को बिजली गिरने से बिहार के 5 जिलों में 10 लोगों की मौत हो गई। मौसम विभाग ने शुक्रवार को पटना, गया समेत 18 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। पढ़ें पूरी खबर… 5. हरियाणा: रातभर चला आंधी-तूफान, पेड़ टूटकर सड़कों पर गिरे; भिवानी सबसे गर्म, पारा 45°C गुरुवार को प्रदेश का भिवानी 45°C तापमान के साथ सबसे गर्म रहा। हालांकि, आधी रात को आए आंधी-तूफान और बारिश से मौसम बदला, लेकिन कई जगह पेड़ उखड़ गए। शुक्रवार सुबह भी कई जिलों में जमकर बारिश हुई। आज भी 3.83 जिलों में ओले-बारिश का अलर्ट है। आंधी की रफ्तार 80kmph तक पहुंच सकती है। पढ़ें पूरी खबर… 6. झारखंड: 18 जिलों में आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट, 60kmph की रफ्तार से हवा चल सकती प्रदेश में गुरुवार को पहले तेज धूप रही, उसके बाद बारिश से कई जिलों का मौसम बदल गया। मौसम विभाग ने 13 जून तक 18 जिलों के लिए आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अनुमान है कि इन जिलों में 60kmph की रफ्तार से हवा चल सकती है। वहीं, अगले 3 दिन में मानसून भी एंट्री का सकता है। पढ़ें पूरी खबर… 7. पंजाब-चंडीगढ़: आंधी-बारिश का अलर्ट, ओले भी गिरेंगे; अंधड़ से कई जगह पावर सिस्टम फेल पंजाब और चंडीगढ़ में आज बारिश के साथ ओले और आंधी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। आंधी की रफ्तार 60-70kmph रह सकती है। गुरुवार को मौसम बदल गया। आंधी के कारण तापमान में 3.8 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। सबसे तेज आंधी संगरूर में चली, जहां इसकी रफ्तार 111kmph रही। पढ़ें पूरी खबर…

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

red and white modern breaking news youtube thumbnail

वर्ल्ड अपडेट्स:पाकिस्तान का बजट पेश, सरकार बोली- कर्ज सबसे बड़ी चुनौती, हर साल ब्याज की किस्तें चुकाने में 8 लाख करोड़ खर्च होंगे

red and white modern breaking news youtube thumbnail

पति, पत्नी और वो के विवाद में टूटा नागौद राजघराना:राजा की पत्नी को गर्लफ्रेंड ने गोली मारी; थाने में बैठकर मुस्कुराती दिखी

red and white modern breaking news youtube thumbnail

PAK पीएम बोले- अमेरिका-ईरान डील का फाइनल ड्राफ्ट तैयार:US ने कहा- तेहरान को पैसा नहीं मिलेगा; ईरान ने कहा- होर्मुज फिर से खुलेगा

red and white modern breaking news youtube thumbnail

हरियाणा CM सैनी कंगना रनोट संग देखेंगे मूवी:एक दिन पहले दिल्ली में मुलाकात पर बना प्लान; BBV के स्पेशल शो में पहुंचेंगे

red and white modern breaking news youtube thumbnail

हरियाणा CM सैनी कंगना रनोट संग देखेंगे मूवी:एक दिन पहले दिल्ली में मुलाकात पर बना प्लान; BBV के स्पेशल शो में पहुंचेंगे

red and white modern breaking news youtube thumbnail

राजस्थान- नई कारों पर सरकारी डिस्काउंट हड़पने का खेल:53 ग्राहकों के नाम फर्जी स्क्रैप सर्टिफिकेट बनाए, असली कस्टमर तक पहुंचा भास्कर तो हुआ खुलासा

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });