क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

दिल्ली में तीन लोगों के मर्डर मामले में तांत्रिक गिरफ्तार:धनवर्षा के नाम पर जहर मिले लड्डू खिलाए; UP-राजस्थान में पहले भी 2 मर्डर केस

On: फ़रवरी 11, 2026 3:29 अपराह्न
Follow Us:
दिल्ली में तीन लोगों के मर्डर मामले में तांत्रिक गिरफ्तार:धनवर्षा के नाम पर जहर मिले लड्डू खिलाए; up राजस्थान में पहले भी 2 मर्डर केस
---Advertisement---

दिल्ली के पश्चिम विहार इलाके में धनवर्षा (अचानक धन लाभ) का लालच देकर तीन लोगों की जहर देकर हत्या करने के आरोप में पुलिस ने एक तांत्रिक को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने तीन लोगों को जहर मिले लड्डू खिलाए और नकदी लेकर फरार हो गया था। यह इस मामले में पहली गिरफ्तारी है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी की पहचान कमरुद्दीन उर्फ बाबा के रूप में हुई है। वह उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद का रहने वाला है और लोनी और फिरोजाबाद में तंत्र-मंत्र का सेंटर चलाता था। दिल्ली के पीरगढ़ी फ्लाईओवर के पास 21 फरवरी को एक बंद कार के अंदर तीन लोगों के शव मिले थे। मृतकों की पहचान 76 साल के रणधीर, 47 साल के शिव नरेश सिंह और 40 साल की लक्ष्मी देवी के रूप में की गई। रणधीर ड्राइवर की सीट पर और बाकी दोनों पीछे की सीट पर बैठे थे। 8 फरवरी को मिली थी PCR कॉल डीसीपी (आउटर) सचिन शर्मा ने बताया कि 8 फरवरी को पश्चिम विहार ईस्ट थाने में PCR कॉल आई थी। सूचना थी कि एक कार में तीन लोग, जिनमें एक महिला भी शामिल है, बेहोश पड़े हैं। पुलिस मौके पर पहुंची तो ड्राइविंग सीट पर करीब 76 साल का बुजुर्ग बैठा मिला। एक 42 साल के व्यक्ति को राहगीरों ने कार से बाहर निकाला हुआ था। करीब 13 साल की महिला कार के अंदर पड़ी थी। तीनों को संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कार से शराब, कोल्ड ड्रिंक, नकदी और दस्तावेज बरामद वाहन की तलाशी में शराब की बोतलें, कोल्ड ड्रिंक, खाली गिलास, मोबाइल फोन, नकदी, हेलमेट, जैकेट, आधार कार्ड और अन्य दस्तावेज मिले। मृतकों की पहचान बापरौला निवासी रंधीर (76), नगली डेयरी निवासी प्रॉपर्टी डीलर शिव नरेश (42) और जहांगीरपुरी निवासी लक्ष्मी (40) के रूप में हुई। परिजनों ने आत्महत्या से इनकार किया और मौत की परिस्थितियों पर शक जताया, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की। कॉल डिटेल से खुला राज पुलिस की तकनीकी निगरानी और कॉल डिटेल रिकॉर्ड की जांच में सामने आया कि घटना से पहले तीनों की कमरुद्दीन से लगातार बातचीत हो रही थी। तीनों पहले घटना से एक दिन पहले और फिर घटना वाले दिन गाजियाबाद के लोनी गए थे। जांच में यह भी सामने आया कि जब वे दिल्ली लौट रहे थे, तब कार में एक और व्यक्ति मौजूद था। आगे की जांच में पुष्टि हुई कि वह व्यक्ति कमरुद्दीन था, जो लोनी से कार में बैठा और बाद में उसी जगह कार छोड़कर फरार हो गया, जहां तीनों बेहोश मिले। पूजा के नाम पर 2 लाख मंगवाए पूछताछ में आरोपी ने बताया कि करीब दो महीने पहले जहांगीरपुरी निवासी सलीम के जरिए लक्ष्मी की उससे पहचान हुई थी। बाद में लक्ष्मी ने शिव नरेश और रंधीर से उसकी मुलाकात कराई। कमरुद्दीन ने तीनों को दहनवर्षा के लिए विशेष पूजा कराने का झांसा दिया। उसने उनसे 2 लाख रुपये नकद, शराब और कोल्ड ड्रिंक की व्यवस्था करने को कहा। जहर मिले लड्डू खिलाए घटना वाले दिन आरोपी ने कथित तौर पर जहर मिले लड्डू तैयार किए और लोनी से दिल्ली तक कार में उनके साथ आया। रास्ते में उसने पूजा के नाम पर उन्हें शराब, कोल्ड ड्रिंक और जहर मिले लड्डू खिलाए। डीसीपी के मुताबिक, लड्डू और पेय पदार्थ लेने के बाद तीनों की तबीयत बिगड़ने लगी और वे बेहोश हो गए। इसके बाद आरोपी नकदी लेकर फरार हो गया। CCTV और लोकेशन से पुष्टि पुलिस ने बताया कि आरोपी की मौजूदगी कार में होने की पुष्टि सबूतों से हुई है। रूट के CCTV फुटेज, इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और लोकेशन डेटा से जांच में बनाए गए घटनाक्रम की पुष्टि हुई। पहले भी दो हत्या के मामले दर्ज डीसीपी के अनुसार, कमरुद्दीन आदतन अपराधी है। उसके खिलाफ इसी तरह के दो हत्या के मामले पहले भी दर्ज हैं। साल 2014 में राजस्थान के धौलपुर जिले के राजा खेड़ा थाने में IPC की धारा 143, 363 और 302 के तहत मामला दर्ज हुआ था। वहीं, 2025 में उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद के मक्खनपुर थाने में BNS की धारा 103(1) और 123 के तहत एक और FIR दर्ज है। पश्चिम विहार ईस्ट थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस संभावित साथियों की पहचान के लिए आगे की जांच कर रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

लोकसभा अध्यक्ष ने 64 पार्लियामेंट्री फ्रेंडशिप ग्रुप्स बनाए:हर ग्रुप में एक लीडर समेत 11 सांसद; फ्रांस में थरूर, जापान में अखिलेश यादव नेतृत्व करेंगे

लोकसभा अध्यक्ष ने 64 पार्लियामेंट्री फ्रेंडशिप ग्रुप्स बनाए:हर ग्रुप में एक लीडर समेत 11 सांसद; फ्रांस में थरूर, जापान में अखिलेश यादव नेतृत्व करेंगे

गुजरात में आसाराम ने साधकों से घर घर जाकर की मुलाकात:मीडिया को देख चेहरा छिपाया, श्रद्धालुओं ने रुमाल और हाथों से कैमरे ढंकने की कोशिश की

गुजरात में आसाराम ने साधकों से घर-घर जाकर की मुलाकात:मीडिया को देख चेहरा छिपाया, श्रद्धालुओं ने रुमाल और हाथों से कैमरे ढंकने की कोशिश की

गुजरात के मेहसाणा में ट्रक के नीचे आकर सुसाइड किया:सड़क के बीचोंबीच चल रहा युवक पास से गुजर रहे ट्रेलर के नीचे कूदा

गुजरात के मेहसाणा में ट्रक के नीचे आकर सुसाइड किया:सड़क के बीचोंबीच चल रहा युवक पास से गुजर रहे ट्रेलर के नीचे कूदा

अंडमान में समुद्र में हेलिकॉप्टर की क्रैश लैंडिंग:तकनीकी खराबी आई; पवन हंस कंपनी के हेलिकॉप्टर में सवार सभी 7 लोग सुरक्षित

अंडमान में समुद्र में हेलिकॉप्टर की क्रैश लैंडिंग:तकनीकी खराबी आई; पवन हंस कंपनी के हेलिकॉप्टर में सवार सभी 7 लोग सुरक्षित

स्पाइसजेट की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग:दिल्ली से लेह जा रही थी, 150 यात्री सवार थे; उड़ान के दौरान इंजन में खराबी आई

स्पाइसजेट की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग:दिल्ली से लेह जा रही थी, 150 यात्री सवार थे; उड़ान के दौरान इंजन में खराबी आई

पश्चिम बंगाल sir ओडिशा झारखंड के सिविल जज करेंगे वेरिफिकेशन में मदद:सुप्रीम कोर्ट बोला इनका खर्च चुनाव आयोग उठाए; 80 लाख दावों का निपटारा बाकी

पश्चिम बंगाल SIR-ओडिशा-झारखंड के सिविल जज करेंगे वेरिफिकेशन में मदद:सुप्रीम कोर्ट बोला- इनका खर्च चुनाव आयोग उठाए; 80 लाख दावों का निपटारा बाकी

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });