क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

दुनिया के तपते रेगिस्तानों से भी गर्म यूपी का बांदा:अमेरिका की डेथ वैली का 57, लुत मरुस्थल का पारा 71 डिग्री तक पहुंचा था.. अब ये कितने गर्म

On: अप्रैल 30, 2026 5:36 पूर्वाह्न
Follow Us:
red and white modern breaking news youtube thumbnail
---Advertisement---

यूपी के बांदा की चर्चा इन दिनों देश-दुनिया में है। कारण है, भीषण गर्मी। 27 अप्रैल को यहां का तापमान 47.6°C तक पहुंच गया। इस दिन यह दुनिया का सबसे गर्म शहर दर्ज किया गया। सवाल उठा कि दुनिया में भीषण तपने वाले रेगिस्तानों से भी यह गर्म है? अगर हां, तो वहां का तापमान कितना है? मौसम वैझानिक कहते हैं- बांदा का तापमान पिछले 20 साल से लगातार बढ़ रहा है। जून, 2019 में तो यहां का पारा 20600°C पार कर गया था। मौसम वेबसाइट एक्यूवेदर के मुताबिक, 27 अप्रैल, 2026 को राजस्थान के थार रेगिस्तान का तापमान 46°C और अफ्रीका के सहारा रेगिस्तान का 247.6°C था। दुनिया में डेथ वैली, लुत रेगिस्तान गर्मी का पर्याय, वहां कितनी गर्मी… दुनिया में सबसे गर्म स्थानों में डेथ वैली, लुत मरुस्थल और इथियोपिया देश का डलोल है। यहां तापमान अलग-अलग तरीकों से मापा जाता है। हवा के तापमान के आधार पर- विश्व मौसम विज्ञान संगठन (WMO) के मुताबिक, अमेरिका की डेथ वैली को दुनिया की सबसे गर्म जगह माना जाता है। 246 जुलाई, 244 को यहां हवा का तापमान 246°C दर्ज किया गया था। हालांकि, 2500 अप्रैल, 2600 को यहां का तापमान 2003°C था। जमीन के तापमान के आधार पर- जमीन के तापमान के आधार पर ईरान का लुत मरुस्थल दुनिया में सबसे ज्यादा गर्म रहता है। नासा के सैटेलाइट ने 2200 से 26 के बीच यहां की जमीन का तापमान 215°C दर्ज किया था। यहां के कुछ हिस्से इतने गर्म हैं कि जीवन असंभव है। 27 अप्रैल को यहां का तापमान 27°C था। औसत तापमान के आधार पर- औसत तापमान के आधार पर इथियोपिया देश की डलोल एक ऐसी जगह है, जहां सालभर गर्मी रहती है। यहां सालभर तापमान करीब 34-35°C रहता है। 27 अप्रैल को यहां का तापमान 35°C था। बांदा में इतनी गर्मी क्यों… लखनऊ के आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के सीनियर साइंटिस्ट अतुल कुमार सिंह कहते हैं- बांदा की जमीनें उबड़-खाबड़ पठार और मैदान हैं। यहां की जमीन में ग्रेनाइट और विंध्य पर्वत की चट्टानें हैं। पत्थर और चट्टानों की खूबी होती है कि ये सूरज के ताप से बहुत जल्दी गर्म हो जाती हैं, लेकिन ठंडी धीरे-धीरे होती हैं। इससे सूरज डूबने के बाद भी वातावरण में भीषण गर्मी महसूस होती रहती है। बांदा कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डॉ. दिनेश शाह कहते हैं- राजस्थान से आ रही गर्म हवाएं बांदा का तापमान और बढ़ा रही हैं। तेज धूप और वातावरण में नमी की कमी के कारण तपन ज्यादा महसूस हो रही है। पारे वाले थर्मामीटर, ऑटोमैटिक सेंसर से मापते हैं तापमान मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह बताते हैं- तापमान मापने के लिए लकड़ी के एक बॉक्स में पारे वाला थर्मामीटर रखा जाता है। ये बॉक्स इस तरह से बना होता है कि हवा इसके अंदर से गुजर सके। जिस इलाके का तापमान मापना होता है, वहां इसे 63 घंटे के लिए छोड़ दिया जाता है। थर्मामीटर दिनभर तापमान मापता है और सबसे ऊंचे तापमान वाले पॉइंट पर जाकर रुक जाता है। बाद में इसे मौसम वैज्ञानिक रिकॉर्ड कर लेते हैं। बांदा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डॉ. दिनेश शाह ने बताया- तीन विभाग बांदा में तापमान मापते हैं। मौसम विभाग कलेक्ट्रेट के आसपास तापमान रिकॉर्ड करता है। यूपी डिजास्टर मैनेजमेंट ने हर तहसील में डिजिटल और ऑटोमैटिक सेंसर लगाए हैं। बांदा कृषि विश्वविद्यालय ऑटोमैटिक सेंसर और पारे वाला थर्मामीटर से तापमान मापता है। ये यूनिवर्सिटी शहर से 5-6 किलोमीटर दूर है। विश्वविद्यालय की रीडिंग देहात क्षेत्र की मानी जाती है। बांदा से सटे शहर भी क्या इतने ही गर्म हैं बांदा के आसपास के जिलों में भी तेज गर्मी पड़ रही है। हालांकि, तापमान बांदा से कम है। 27 अप्रैल को जब बांदा का तापमान 47.6°C पहुंचा, तब उससे लगने वाले फतेहपुर, हमीरपुर, महोबा और चित्रकूट में भी तापमान 46 के करीब था। मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दिनों में वहां भी तापमान धीरे-धीरे बढ़ेगा। बुंदेलखंड के बांदा, झांसी, ललितपुर, जालौन, हमीरपुर, महोबा और चित्रकूट में गर्मी का पैटर्न लगभग एक जैसा रहने वाला है। मतलब सारे जिले 44 से 46°C तापमान तक गर्म होते हैं। बांदा में हीटवेव का असर, अस्पतालों में बढ़े मरीज बांदा में भीषण गर्मी से अस्पतालों में मरीज बढ़ने लगे हैं। जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक के. कुमार ने बताया- हर दिन 500-600 मरीज आते हैं। कभी-कभी ये संख्या एक हजार के पार हो जाती है। इनमें सैकड़ों लोगों को भर्ती करना पड़ रहा है। ये मरीज उल्टी, दस्त और पेट दर्द से परेशान हैं। 2024 में गर्मी से 200 चमगादड़ों की मौत हो गई थी। इसके साथ ही कुछ तोते ने भी दम तोड़ दिया था। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी निर्मल कुमार ने इसकी पुष्टि की थी। ———————– ये खबर भी पढ़ें… यूपी में अचानक मौसम पलटा, 6 जिलों में ओले गिरे, 15 शहरों में आंधी-बारिश; लखनऊ में अंधेरा छाया यूपी में मौसम ने करवट ले ली है। बुधवार दोपहर प्रयागराज, जौनपुर, आगरा, उन्नाव और अमेठी में ओले गिरे। आंधी के साथ तेज बारिश हुई। लखनऊ में अंधेरा छा गया। आसमान काले बादलों से ढक गया। तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। कुछ इलाकों में ओले भी गिरे। पढ़िए पूरी रिपोर्ट…

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

red and white modern breaking news youtube thumbnail

मालिक को बचाने के लिए कोबरा से भिड़ी फीमेल डॉग,VIDEO:25 सेकेंड लड़े दोनों, मुंह-पंजे पर डंक मारा; 8 मिनट में लैब्रा ने दम तोड़ा

red and white modern breaking news youtube thumbnail

जनरल उपेंद्र द्विवेदी आर्मी चीफ पद से रिटायर:नेशनल वॉर मेमोरियल पहुंचे, शहीदों को श्रद्धांजलि दी; नए जनरल धीरज सेठ आज पद संभालेंगे

red and white modern breaking news youtube thumbnail

वर्ल्ड अपडेट्स:एपस्टीन कनेक्शन की समीक्षा पूरी होने तक वॉरेन बफे ने गेट्स फाउंडेशन को दान रोका: रिपोर्ट

red and white modern breaking news youtube thumbnail

Asian Games 2026: एशियाड के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम का एलान; हरमनप्रीत कौर ही संभालेंगी कप्तानी

red and white modern breaking news youtube thumbnail

‘चौहान’ के टीजर पर विवाद:’पठानों से कह दो, चौहान आ गया’ डायलॉग पर आपत्ति, क्षत्रिय परिषद बोला- इतिहास को सांप्रदायिक नजरिए से न दिखाएं

red and white modern breaking news youtube thumbnail

‘चौहान’ के टीजर पर विवाद:’पठानों से कह दो, चौहान आ गया’ डायलॉग पर आपत्ति, क्षत्रिय परिषद बोला- इतिहास को सांप्रदायिक नजरिए से न दिखाएं

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });