क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

दुर्लभ बिल्ली को बचाने के लिए ‘GOAT बैंक’ खुलेंगे:’कैरेकल’ को जिंदा जलाने की घटना के बाद अनूठी पहल, जानिए- कैसे फायदा मिलेगा

On: मई 11, 2026 7:03 पूर्वाह्न
Follow Us:
red and white modern breaking news youtube thumbnail
---Advertisement---

जैसलमेर में दुर्लभ वन्यजीव कैरेकल कैट (सियागोश) को बचाने के लिए वन विभाग प्रदेश का पहला ‘गोट बैंक’ (बकरी बैंक) शुरू करने जा रहा है। यह कदम मार्च 2026 में हुई उस दिल दहला देने वाली घटना के बाद उठाया गया है, जिसमें ग्रामीणों ने अपनी 50 बकरियों के शिकार के शक में एक दुर्लभ कैरेकल को जिंदा जला दिया था। वाइल्डलाइफ ट्रस्ट ऑफ इंडिया (WTI) के साथ मिलकर तैयार इस प्रोजेक्ट का मकसद ‘रिवेंज किलिंग’ (बदले की हत्या) को रोकना है। अब अगर कैरेकल किसी की बकरी का शिकार करेगा, तो विभाग मुआवजे की कागजी कार्रवाई के बजाय सीधे बकरी बैंक से नई बकरी पशुपालक को सौंप देगा। 50 बकरियों के बदले जला दी कैरेकल मार्च 2026 में जैसलमेर के सरहदी इलाके में एक जला हुआ कैरेकल मिला था। ग्रामीणों ने वीडियो भी वायरल किया था। पूछताछ में सामने आया कि कैरेकल ने ग्रामीणों की करीब 113 बकरियां मार दी थीं। गुस्से में ग्रामीणों ने पैरों के निशान का पीछा किया और कैरेकल को घेरकर मार डाला। भारत में अब महज 50 कैरेकल बचे हैं, जिनमें से जैसलमेर में सिर्फ 4 के कुनबे की पुष्टि हुई है। कैसे काम करेगा ‘गोट बैंक’ 6 महीने का सर्वे : WTI की टीम मई के अंत में जैसलमेर आएगी। अगले 6 महीने उन इलाकों की मैपिंग होगी, जहां कैरेकल और इंसान आमने-सामने हैं। 25 बकरियों का स्टॉक : शुरुआत में एक बैंक में 25 बकरियां रखी जाएंगी। तुरंत भरपाई : शिकार की पुष्टि होते ही विभाग उसी उम्र और स्वास्थ्य की बकरी पशुपालक को दे देगा। सस्टेनेबल मॉडल : भविष्य में नियम बन सकता है कि बैंक से मदद पाने वाले ग्रामीण को अपनी बकरी का एक बच्चा बैंक में दान करना होगा, ताकि स्टॉक बना रहे। क्यों जरूरी है यह पहल? जैसलमेर के DFO शुभम कुमार कहते हैं- हमारा टारगेट इंसानों और कैरेकल के बीच के संघर्ष को कम से कम करना है। सरहदी इलाकों में इनकी मौजूदगी हमारे इकोसिस्टम के लिए गर्व की बात है। हम चाहते हैं कि ग्रामीण इन्हें दुश्मन न समझें। कैरेकल एक शर्मीला लेकिन बेहद फुर्तीला शिकारी है। जब किसी गरीब पशुपालक का मवेशी मरता है, तो उसे आर्थिक चोट लगती है। इसी कड़वाहट को खत्म करने के लिए ‘बकरी बैंक’ का विचार आया है। जब ग्रामीण को पता होगा कि नुकसान की भरपाई तुरंत होगी, तो वह वन्यजीव पर हमला नहीं करेगा। कैरेकल…कानों पर काले बालों के गुच्छे देते हैं अलग पहचान आबादी : पूरे भारत में मात्र 50। खासियत : ऊंची छलांग लगाने और पक्षियों को हवा में पकड़ने में माहिर। संरक्षण : सवाई माधोपुर में भी इनके लिए रिसर्च सेंटर बनाने की योजना है। जैसलमेर का बॉर्डर इलाका इनका सुरक्षित ठिकाना माना जा रहा है। अब तक की कार्रवाई : वन विभाग ने मार्च की घटना में 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत जेल भेजा है। विभाग का लक्ष्य अब डर नहीं, बल्कि सहानुभूति के जरिए संरक्षण करना है। बॉर्डर इलाके में कैरेकल कैट की अच्छी संख्या DFO शुभम कुमार कहते हैं- फील्ड सर्वे से यह पूरी तरह साफ हो गया है कि भारत-पाकिस्तान सीमा के करीब स्थित सरहदी इलाकों में कैरेकल कैट की अच्छी मौजूदगी है। अब केंद्र और राज्य सरकार इनके संरक्षण पर खास ध्यान दे रही हैं। कैरेकल उन जीवों में शामिल है, जो लुप्त होने की कगार पर हैं। ऐसे में इनकी सुरक्षा अब वन विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता बन गई है। —– कैरेकल से जुड़ीं ये खबरें भी पढ़िए… 1- जैसलमेर में दुर्लभ बिल्ली को मारकर जलाया:वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाला; अधजला शव बरामद, 3 गिरफ्तार जैसलमेर में दुर्लभ बिल्ली कैरेकल को मारकर जला दिया। आरोपियों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। (पढ़ें पूरी खबर) 2- 11 फीट ऊंची छलांग लगाने वाली दुर्लभ बिल्ली के खुलेंगे रहस्य:राजस्थान के 4 टाइगर रिजर्व में ‘कैरेकल’ पर होगा रिसर्च, सही संख्या पता चलेगी राजस्थान के जंगलों में अब बाघों के साथ-साथ ‘छोटी बिल्लियों’ के संरक्षण पर भी फोकस किया जा रहा है। (पढ़ें पूरी खबर)

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

red and white modern breaking news youtube thumbnail

पूर्व चुनाव आयुक्त राजीव HDFC बैंक के चेयरमैन बने:हरियाणा हर साल राजस्थान को 580 मिलियन क्यूबिक मीटर पानी देगा, 1 जुलाई के करेंट अफेयर्स

red and white modern breaking news youtube thumbnail

रिलेशनशिप एडवाइज़ – मेरे दोनों बॉयफ्रेंड्स टॉक्सिक थे: क्यों मैं ऐसे ही लोगों की तरफ आकर्षित होती हूँ, मुझे सच्चा प्यार कैसे मिलेगा

red and white modern breaking news youtube thumbnail

जरूरत की खबर- चेहरे पर बर्फ लगाने का ट्रेंड: त्वचा विशेषज्ञ से जानें इसके फायदे-नुकसान, कैसे लगाएं, किसे नहीं लगाएं

red and white modern breaking news youtube thumbnail

आज से मनरेगा की जगह VB-G RAM G लागू:100 की जगह 125 दिन रोजगार की गारंटी, दिहाड़ी ₹299 से बढ़कर ₹327 हुई

red and white modern breaking news youtube thumbnail

भास्कर अपडेट्स:दिल्ली में इजराइली दूतावास का कर्मचारी लिफ्ट में फंसा, पुलिस ने सुरक्षित बाहर निकाला

red and white modern breaking news youtube thumbnail

PoK में प्रदर्शन, लोग बोले- हम पाकिस्तान का हिस्सा नहीं:₹1 करोड़ का इनामी शौकत नवाज गिरफ्तार; JAAC के 600 से ज्यादा नेता-कार्यकर्ता हिरासत में

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });