देवास जिले के टोंक कलां क्षेत्र स्थित एक पटाखा फैक्टरी में गुरुवार सुबह 11.30 बजे अचानक धमाका हो गया। शुरुआती जानकारी के अनुसार, हादसे में 4 लोगों की मौत और कई लोगों के घायल होने की सूचना है। घटना के बाद कंपनी परिसर में हड़कंप मच गया और मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और राहत टीम मौके के लिए रवाना हुई। बताया जा रहा है कि धमाके में घायल हुए सभी लोगों को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा जा रहा है। घायलों की स्थिति और धमाके के कारणों को लेकर फिलहाल आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। देखिए हादसे की तस्वीरें खबर के मिनट टु मिनट अपडेट के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
देवास की पटाखा फैक्टरी में ब्लास्ट, 4 की मौत:चश्मदीद बोले- हवा में पतंग की तरह उड़े शव और चद्दर
By worldprime
On: मई 14, 2026 11:32 पूर्वाह्न
---Advertisement---