क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

देशभर में हीटवेव खत्म, बारिश से तापमान में गिरावट:राजस्थान के जैसलमेर में रेतीला तूफान; उत्तराखंड के चंपावत में नदी में फंसे 50 लोगों का रेस्क्यू

On: जून 1, 2026 4:55 पूर्वाह्न
Follow Us:
red and white modern breaking news youtube thumbnail
---Advertisement---

देश के अधिकांश हिस्सों में रविवार को बारिश और बादलों के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई। भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक देशभर में हीटवेव की स्थिति समाप्त हो गई है। कई राज्यों में बारिश और आंधी के चलते मौसम में बदलाव आया है। राजस्थान के कई हिस्सों में लगातार दूसरे दिन धूल भरी आंधी चली, जिससे तापमान में गिरावट आई। जैसलमेर में रेतीला तूफान आया। इससे विजिबिलिटी पर असर हुआ, हालांकि किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ। राज्य के फलौदी में अधिकतम तापमान 240°C रहा। उत्तर प्रदेश के बलिया में 250mm और मुरादाबाद में 21.8mm बारिश हुई। लखनऊ में भी 2.4mm बारिश हुई। यहां अधिकतम तापमान 36.3°C रहा, जो सामान्य से 3.9°C कम है। न्यूनतम तापमान 24.7°C रहा। उत्तराखंड में भारी बारिश और खराब मौसम के कारण केदारनाथ यात्रा को अस्थायी रूप से रोकना पड़ा। चंपावत के श्री रीठा साहिब गुरुद्वारे के वार्षिक जोड़ मेले के दौरान उफनती नदी में 50 से ज्यादा श्रद्धालु फंस गए, जिन्हें बाद में रेस्क्यू किया गया। राज्यों से मौसम की तस्वीरें… राजस्थान में लगातार दूसरे दिन रेतीला तूफान राजस्थान के जैसलमेर में रविवार शाम को फिर से रेतीला बवंडर उठा। इससे दिन में अंधेरा छा गया। इसका वीडियो भी सामने आया है, जिसमें आसमान में दूर से ही धूल का गुबार उठता दिखाई दिया, जो धीरे-धीरे आगे बढ़ा। इससे पहले शनिवार दोपहर 403 बजे राजस्थान के 5 जिलों श्रीगंगानगर, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़ और सीकर में रेतीला तूफान आया था। इसका असर करीब 200 वर्ग किलोमीटर के इलाके में रहा। रेतीले तूफान की शुरुआत हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर से हुई थी। इस दौरान 56kmph की रफ्तार से आंधी चली। मानसून 4 जून तक केरलम पहुंचेगा मौसम विभाग ने बताया कि मानसून 4 जून तक केरलम पहुंच सकता है। हालांकि विभाग ने इस साल मानसून के सामान्य से कमजोर रहने का अनुमान भी जताया है। IMD के मुताबिक जून से सितंबर तक देश में औसतन सामान्य से कम बारिश हो सकती है। इस बार मानसून सीजन में 78 सेंटीमीटर बारिश होने का अनुमान है। देश में सामान्य मानसूनी बारिश का औसत 87 सेंटीमीटर माना जाता है। मौसम विभाग ने कहा कि बिहार, यूपी में सामान्य बारिश हो सकती है, लेकिन बाकी कई हिस्सों में सामान्य से कम बारिश होने की आशंका है। खासकर बारिश पर निर्भर खेती वाले इलाकों में मानसून कमजोर रह सकता है। अगले दो दिन के मौसम का हाल 2 जून: पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, झारखंड और राजस्थान के कुछ हिस्सों में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाओं चल सकती है। महाराष्ट्र और कर्नाटक के कुछ इलाकों में भी तेज हवा चलने और बिजली गिरने की संभावना है। तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल और कर्नाटक में कई जगहों पर बारिश का अनुमान जताया गया है। कुछ इलाकों में भारी बारिश भी हो सकती है। पूर्वोत्तर राज्यों असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी बारिश और आंधी-तूफान का दौर जारी रहने की संभावना है। 3 जून: पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। कुछ इलाकों में धूलभरी आंधी की भी संभावना है। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार के कुछ क्षेत्रों में बारिश, बिजली गिरने और तेज हवाओं का दौर जारी रह सकता है। केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और आंध्र प्रदेश के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। तटीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं भारी बारिश भी हो सकती है। असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बारिश और आंधी-तूफान की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है। कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। ओडिशा और पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में उमस भरी गर्मी के साथ गरज-चमक और हल्की बारिश की संभावना बनी रह सकती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

red and white modern breaking news youtube thumbnail

इवेंट कैलेंडर:अंतरराष्ट्रीय योग दिवस; गैस सिलेंडर के नए दाम जारी होंगे; विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप 2026; जानिए जून में आपके काम की तारीखें

red and white modern breaking news youtube thumbnail

भास्कर अपडेट्स:बंगाल में आज मंत्रिमंडल विस्तार, 35 नए मंत्री शपथ लेंगे

red and white modern breaking news youtube thumbnail

देशभर में हीटवेव खत्म, बारिश से तापमान में गिरावट:राजस्थान के जैसलमेर में रेतीला तूफान; उत्तराखंड के चंपावत में नदी में फंसे 50 लोगों का रेस्क्यू

red and white modern breaking news youtube thumbnail

जनरल एन.एस. राजा सुब्रमणि चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ बने:गुलवीर 4 मिनट से कम में 1.6 किमी की रेस पूरी करने वाले पहले भारतीय बने, 1 जून के करेंट अफेयर्स

red and white modern breaking news youtube thumbnail

फाइनल जीतने के बाद रजत ने ट्रॉफी चूम ली: कोहली ने उन्हें गले लगाया, सूर्यवंशी अवॉर्ड लेने पहुंचे; आईपीएल 2026 के टॉप-26 मोमेंट्स

red and white modern breaking news youtube thumbnail

फाइनल जीतने के बाद रजत ने ट्रॉफी चूम ली: कोहली ने उन्हें गले लगाया, सूर्यवंशी अवॉर्ड लेने पहुंचे; आईपीएल 2026 के टॉप-26 मोमेंट्स

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });