सोमवार को भारत की राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने धर्मेंद्र को मरणोपरांत पद्म पुरस्कार से सम्मानिक किया। हेमा मालिनी ये सम्मान लेने पहुंचीं, जिस समय वो बेहद भावुक हो गईं, जबकि बेटी अहाना फूट-फूटकर रोती दिखीं। अब हेमा मालिनी ने एक भावुक पोस्ट कर कहा है कि सम्मान लेते हुए उन्हें धर्मेंद्र की मौजूदगी महसूस हुई। उन्हें ऐसा लगा जैसे धर्मेंद्र ने उनका हाथ थाम लिया है। हेमा मालिनी ने पद्म पुरस्कार समारोह की तस्वीरों के साथ आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से लिखा है, एक बेहद भावुक और खुशी से भरा पल, ऐसा पल जब मुझे सच में अपने पति धरम जी की गर्मजोशी भरी मौजूदगी महसूस हुई, जैसे वह मेरा हाथ थामकर मुझे उस मंच तक ले जा रहे हों, जहां उनका पद्म विभूषण सम्मान उनका इंतजार कर रहा था। आगे उन्होंने लिखा है, ‘कल शांत और गरिमामयी पद्म पुरस्कार समारोह में, जब महामहिम राष्ट्रपति जी स्वयं सभी योग्य सम्मानित लोगों को पुरस्कार दे रही थीं, तब मैं धरम जी की ओर से वहां मौजूद थी। उस पल मेरे भीतर गर्व की एक गहरी भावना उमड़ पड़ी। उनके साथ बिताए सालों की यादें ताजा हो गईं, पहले कई सफल फिल्मों में उनकी को-स्टार के रूप में और बाद में उनकी जीवनसंगिनी बनकर। इन यादों ने मेरी आंखों को नम कर दिया।’ हेमा मालिनी ने आगे भावुक होकर लिखा, ‘धर्मेंद्र एक बेहद प्यार करने वाले और ख्याल रखने वाले पत?
धर्मेंद्र वहां मौजूद थे, हाथ थामे हुए थे:पद्म पुरस्कार लेकर हेमा मालिनी हुईं भावुक, कहा- बहुत ख्याल रखने वाले पति थे, यादों से आंखें नम हो गईं
By worldprime
On: मई 26, 2026 1:36 अपराह्न
---Advertisement---