राइटर और कॉलमिस्ट शोभा डे ने दावा किया है कि ‘डॉन 3’ विवाद की आड़ में रणवीर सिंह और ‘धुरंधर’ के डायरेक्टर आदित्य धर के खिलाफ एक साजिश रची जा रही है। फिल्म ‘डॉन 3’ से अचानक बाहर होने के चलते फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) ने रणवीर सिंह के खिलाफ ‘नॉन-कोऑपरेशन डायरेक्टिव’ (असहयोग निर्देश) जारी कर दिया है। इसी मुद्दे पर बात करते हुए गुरुवार को शोभा डे ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया। साथ ही कैप्शन में उन्होंने लिखा, ‘रणवीर सिंह बॉलीवुड के दिल्ली जिमखाना जैसे हैं… सब कुछ एक जैसा दिखता है, लेकिन अलग है। सबको साथ लेकर चलने की जगह अलगाव क्यों? धमकियां और दबाव बनाने की कोशिशें काम नहीं करेंगी। पहले भी नहीं कीं और आगे भी नहीं करेंगी।’ वीडियो में शोभा डे ने रणवीर सिंह के ‘डॉन 3’ विवाद और दिल्ली जिमखाना क्लब विवाद की तुलना की। उन्होंने कहा, ‘मैं रणवीर सिंह वाले मामले को भी देख रही हूं और दिल्ली जिमखाना वाले मामले को भी। दोनों में मुझे ज्यादा फर्क नहीं दिखता। कई मायनों में रणवीर सिंह बॉलीवुड के दिल्ली जिमखाना जैसे हैं।’ बता दें कि हाल ही में केंद्र सरकार ने दिल्ली जिमखाना क्लब से सफदरजंग रोड स्थित परिसर खाली करने को कहा है। सरकार का कहना है कि लुटियंस दिल्ली में सरकारी और रक्षा संस्थानों के पास मौजूद इस जमीन की जरूरत रक्षा ढांचे को मजबूत करने ?
‘धुरंधर के बाद रणवीर के खिलाफ रची गई साजिश’:’डॉन 3′ विवाद पर शोभा डे ने रणवीर सिंह पर हुई कार्रवाई पर सवाल उठाए
By worldprime
On: मई 29, 2026 4:25 अपराह्न
---Advertisement---