क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

नागपुर में महिला के साथ दुष्कर्म-ब्लैकमेल, धर्म बदलने का दबाव:सोशल मीडिया में वीडियो वायरल; 2 आरोपी गिरफ्तार, मौलाना फरार

On: जून 15, 2026 9:02 अपराह्न
Follow Us:
red and white modern breaking news youtube thumbnail
---Advertisement---

नागपुर में विवाहित महिला के साथ दुष्कर्म, ब्लैकमेल और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव डाले जाने का मामला सामने आया है। महिला के शिकायत के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक मौलवी की तलाश जारी है। मामले से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कलमेस्वर निवासी अय्याज ताज मदारे (26) और अमीन शेख (30) के रूप में हुई है। मध्य प्रदेश के तामिया निवासी हजरत मौलाना फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है। महिला का प्रापर्टी खरीदने-बेचने का व्यवसाय 24 साल की पीड़ित महिला के पति भारतीय वायु सेना में कार्यरत हैं और दूसरे शहर में तैनात हैं। महिला प्रॉपर्टी खरीदने-बेचने का काम करती है। शिकायत के अनुसार फरवरी 2025 में उसके सहपाठी अय्याज ने प्लॉट खरीदने के बहाने संपर्क किया। महिला ने आरोप लगाया कि अय्याज उसे वर्धा रोड स्थित एक होटल में ले गया। वहां उसे नशीला पदार्थ मिला जूस पिलाया गया। बेहोशी की हालत में उसके साथ दुष्कर्म किया गया और उसका वीडियो बना लिया। इसके बाद आरोपी ने वीडियो और तस्वीरें वायरल करने की धमकी देकर उसका यौन शोषण किया। शिकायत के मुताबिक आरोपी ने उसे ब्लैकमेल किया और उससे 3 लाख 90 हजार रुपए वसूल लिए। वीडियो में आरोपी कलमा पढ़ते फूंक मारते दिखा सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में आरोपी महिला के साथ कलमा पढ़ते और उस पर बार-बार फूंक मारते दिखाई दे रहा है। वीडियो सामने आने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है। शिकायत के अनुसार 31 मई को आरोपी उसे नागपुर के कलमेस्वर इलाके में ले गया। वहां उसकी मुलाकात अमीन शेख और हजरत मौलाना से कराई गई। महिला का आरोप है कि तीनों उसे सुनसान जगह पर ले गए और कुछ धार्मिक अनुष्ठान किए। इसके बाद उन्होंने दावा किया कि उसका धर्म परिवर्तन कर दिया गया है। महिला ने आगे आरोप लगाया कि इस घटना के बाद आरोपियों ने उसके साथ फिर दुष्कर्म करने की कोशिश की। उसने बताया कि वह लंबे समय तक डर और दबाव में रही। इसी वजह से उसने किसी को इसके बारे में नहीं बताया। पति लौटा तो घटना के बारे में बताया मामला तीन दिन पहले सामने आया, जब महिला का पति घर आया। महिला ने उन्हें पूरी घटना बताई। इसके बाद दोनों ने सोंगांव पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने दुष्कर्म, जबरन वसूली, धर्म परिवर्तन के प्रयास और महाराष्ट्र अंधविश्वास एवं जादू-टोना निवारण अधिनियम की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया। जांच के बाद अय्याज ताज मदारे और अमीन शेख को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस की टीमें फरार हजरत मौलाना की तलाश में जुटी हैं। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक मौजूदा सबूतों के आधार पर आगे कानूनी कार्रवाई की जाएगी। —————————— ये खबर भी पढ़ें: न्यूड फोटो से ब्लैकमेलिंग और रेप का आरोपी अरेस्ट:सोशल मीडिया-मैट्रिमोनियल साइट्स पर दोस्ती करता; शादी का वादा कर होटल बुलाता था जबलपुर पुलिस ने एक शातिर आरोपी को बेंगलुरु से गिरफ्तार किया है, जो अलग-अलग राज्यों में युवतियों को ब्लैकमेल कर रेप करता था। रविवार को एमपी पुलिस आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर जबलपुर लेकर पहुंची, जहां कोर्ट में पेश करने के बाद पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया गया है। पढ़ें पूरी खबर…

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

red and white modern breaking news youtube thumbnail

भागवत बोले- RSS गुप्त संगठन नहीं, सरकार भी जानती है:100 साल में किसी ने रजिस्ट्रेशन करवाने नहीं कहा; प्रियांक ने पूछा था- संघ रजिस्टर्ड क्यों नहीं

red and white modern breaking news youtube thumbnail

भागवत बोले- RSS गुप्त संगठन नहीं, सरकार भी जानती है:100 साल में किसी ने रजिस्ट्रेशन करवाने नहीं कहा; प्रियांक ने पूछा था- संघ रजिस्टर्ड क्यों नहीं

red and white modern breaking news youtube thumbnail

US-ईरान समझौते से दुनियाभर के शेयर बाजारों में तेजी:क्रूड ऑयल 4.8% गिरकर $83 पर आया; अमेरिकी AI-एयरलाइंस कंपनियों के शेयर 7.8% तक उछले

red and white modern breaking news youtube thumbnail

US-ईरान समझौते से दुनियाभर के शेयर बाजारों में तेजी:क्रूड ऑयल 4.8% गिरकर $83 पर आया; अमेरिकी AI-एयरलाइंस कंपनियों के शेयर 7.8% तक उछले

red and white modern breaking news youtube thumbnail

NEET एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में कैंडिडेट्स परेशान:NTA ने जारी की एडवाइजरी, टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन जरूरी जानें क्या है पूरा प्रोसेस

red and white modern breaking news youtube thumbnail

CG ASSEMBLY UPDATE | 13 जुलाई से शुरू होगा छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });