भारत सरकार ने NEET-UG की दोबारा परीक्षा को लेकर भारत में टेलीग्राम मैसेजिंग ऐप के इस्तेमाल पर अस्थायी रोक लगाने का आदेश जारी किया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने मंगलवार को प्रेस रिलीज जारी कर इसकी जानकारी दी। NTA ने बताया कि इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) ने सूचना प्रौद्योगिकी कानून, 2000 की धारा 1803A के तहत टेलीग्राम पर रोक लगाई है। यह रोक 22 जून 2026 तक लागू रहेगी। नीट री-एग्जाम 21 जून को होगी। सरकार ने एग्जाम के बाद भी टेलीग्राम को अपना मैसेज एडिट फीचर 30 जून तक बंद रखने का निर्देश दिया है। यानी टेलीग्राम पर भारत में पहले से भेजे गए मैसेजों 30 जून तक एडिट नहीं हो पाएंगे। NTA के मुताबिक, कुछ लोग टेलीग्राम का इस्तेमाल परीक्षाओं में पेपर लीक होने के फर्जी सबूत बनाने के लिए करते रहे हैं। ऐसे मामलों को रोकने और परीक्षा की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए यह कदम उठाया गया है। NTA की प्रेस रिलीज की 10 बड़ी बातें… 21 जून को री-एग्जाम, 3:15 घंटे का होगा NEET UG 2026 इस साल पेपर लीक के चलते रद्द कर दिया गया था। री-एग्जाम अब 21 जून को आयोजित किया जाना है जिसे लेकर नए बदलाव किए गए हैं। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA ने NEET UG री-एग्जाम में कुछ बदलाव किए हैं। नए नोटिस के तहत, परीक्षा का समय अब 180 मिनट से बढ़ाकर 195 मिनट कर दिया गया है। इसके अलावा आंसर शीट में रफ वर्क के लिए भी जगह बढ़ाई गई है।
नीट री-एग्जाम तक भारत में टेलीग्राम पर रोक:21 जून को परीक्षा, 22 जून तक काम नहीं करेगा ऐप; मैसेज एडिट फीचर 30 जून तक बंद
By worldprime
On: जून 16, 2026 10:55 पूर्वाह्न
---Advertisement---