सिंगर नेहा कक्कड़ ने सोशल मीडिया पर ऐलान किया है कि वह कुछ समय के लिए लाइमलाइट से दूर जा रही हैं। नेहा ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए बताया कि वह अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ, यहां तक कि रिश्तों से भी ब्रेक ले रही हैं। हालांकि, कुछ ही देर बाद उन्होंने ये स्टोरी अपने अकाउंट से डिलीट कर दीं। सोमवार को शेयर की गई पोस्ट में नेहा ने लिखा, “अब जिम्मेदारियों, रिश्तों, काम और हर उस चीज से ब्रेक लेने का वक्त है, जिसके बारे में मैं अभी सोच सकती हूं। पता नहीं मैं वापस आऊंगी या नहीं। धन्यवाद।” इसके बाद नेहा ने एक और स्टोरी पोस्ट कर पैपराजी और फैंस से उन्हें क्लिक न करने की अपील की। उन्होंने लिखा, “मैं पैपराजी और फैंस से गुजारिश करती हूं कि मेरी बिल्कुल भी फोटो न खींचे। मेरी प्राइवेसी का सम्मान करें और मुझे शांति से जीने दें। नो कैमरा प्लीज।” गौरतलब है कि हाल ही में नेहा कक्कड़ और उनके भाई टोनी कक्कड़ को उनके गाने ‘कैंडी शॉप’ को लेकर जबरदस्त ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था। सोशल मीडिया पर यूजर्स ने गाने के डांस मूव्स को ‘सस्ते’ और ‘अश्लील’ बताते हुए के-पॉप की नकल करने के आरोप लगाए थे। इससे पहले साल 2025 में नेहा उस वक्त भी सुर्खियों में आई थीं, जब मेलबर्न कॉन्सर्ट के दौरान स्टेज पर रोते हुए उनका वीडियो वायरल हुआ था। आरोप था कि वह कॉन्सर्ट में तीन घंटे देरी से पहु?
नेहा कक्कड़ ने पर्सनल और प्रोफेशनल जिम्मेदारियों से ब्रेक लिया, बोलीं- पता नहीं कब वापस लौटूंगी, पैपराजी और फैंस से फोटो न खींचने की अपील की
By worldprime
On: जनवरी 19, 2026 7:23 अपराह्न
---Advertisement---





