क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

पंजाबी युवकों ने कनाडा में फायरिंग की:भागते वक्त पुलिस ने पीछा किया, राइडिंग व्हीकल को गिराकर 3 पकड़े, एक की आंख में चोट लगी

On: फ़रवरी 3, 2026 10:33 पूर्वाह्न
Follow Us:
पंजाबी युवकों ने कनाडा में फायरिंग की:भागते वक्त पुलिस ने पीछा किया, राइडिंग व्हीकल को गिराकर 3 पकड़े, एक की आंख में चोट लगी
---Advertisement---

पंजाब के तीन युवकों ने कनाडा में एक घर पर फायरिंग की। जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। तीनों पर आरोप है कि उन्होंने फिरौती के लिए एक घर पर गोलियां चलाईं। सरे पुलिस ने आरोपियों की फोटो भी जारी की है। इनमें से एक आरोपी की आंख के नीचे चोट के निशान दिखाई दे रहे हैं। पुलिस के मुताबिक, फायरिंग के बाद आरोपी भागने लगे थे, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें पकड़ने के लिए पीछा किया और उनकी राइडिंग व्हीकल को गिराकर पकड़ लिया। लेकिन उन्होंने विरोध किया। इसी दौरान एक आरोपी को चोट लग गई। पुलिस ने तीनों आरोपियों की जानकारी कनाडा बॉर्डर सर्विसेज एजेंसी को भी भेज दी है। इसके साथ ही उनके इमिग्रेशन स्टेटस की भी जांच की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हरजोत सिंह (21), तरणवीर सिंह (19) और दयाजीत सिंह (21) के रूप में हुई है। सरे पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तस्वीरें सार्वजनिक करने का मकसद अन्य पीड़ितों और गवाहों तक पहुंचना है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अगर इनके बारे में कोई जानकारी हो तो पुलिस के साथ साझा करें। घर पर गोलियां चलाई, पुलिस ने पीछाकर पकड़ा कनाडा की सरे पुलिस के मुताबिक, रविवार तड़के क्रेसेंट बीच इलाके में गश्त कर रहे अधिकारियों को एक घर पर गोली चलने की सूचना मिली थी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। इस दौरान सामने आया की तीन युवकों ने गोलियां चलाई। जो बाद में मौके से राइडिंग व्हीकल में बैठकर भागने लगे। इसके बाद पुलिस ने उन्हें पकड़ने के लिए उनका पीछा किया। आरोपी राइड-शेयर व्हीकल पर थे। पुलिस ने उन्हें रोका और उनसे बातचीत करने की कोशिश की। लेकिन उन्होंने पुलिस का विरोध करना शुरू किया। आरोपी पुलिस को चकमा देकर भाग न जाएं, इसके लिए पुलिस ने उन्हें पकड़ने के लिए गिरा दिया और उन्हें हथकड़ी लगा दी गई। इसी दौरान एक आरोपी की आंख के पास चोट लग गई। पुलिस ने कहा कि पूछताछ के दौरान तीनों ने अपना नाम हरजोत सिंह (21), तरणवीर सिंह (19) और दयाजीत सिंह (21) बताया। हालांकि पुलिस ने अभी यह जानकारी नहीं दी है कि तीनों युवक पंजाब के किस जिले के रहने वाले हैं। आरोपियों से हथियार नहीं हुए बरामद सरे पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी के समय आरोपियों से कोई हथियार बरामद नहीं हुआ, लेकिन जांच जारी है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस को शक है कि आरोपियों ने फिरौती के लिए फायरिंग की घटना को अंजाम दिया है। फिरौती के लिए फायरिंग करते हैं अपराधी सरे पुलिस का कहना है कि कुछ अपराधी फिरौती से पहले फायरिंग करते हैं ताकि लोगों को दहशत में डाला जाए और लोग डरकर उन्हें फिरौती दे दें। जबकि कुछ अपराधी पहले फिरौती के लिए कॉल करते हैं और फिर फायरिंग करते हैं। उन्होंने बताया कि इस मामले में भी जांच की जा रही है कि इन्होंने फिरौती मांगी थी या अब मांगनी थी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

दावा नॉर्वे के पूर्व pm ने आत्महत्या की कोशिश की:एपस्टीन फाइल में नाम आया था; भ्रष्टाचार केस में 10 साल जेल हो सकती है

दावा- नॉर्वे के पूर्व PM ने आत्महत्या की कोशिश की:एपस्टीन फाइल में नाम आया था; भ्रष्टाचार केस में 10 साल जेल हो सकती है

अमेरिका के न्यूक्लियर एयरक्राफ्ट कैरियर पर टॉयलेट की दिक्कत:45 मिनट तक लाइन में लग रहे सैनिक; डिजाइन में खामी के चलते टॉयलेट जाम

अमेरिका के न्यूक्लियर एयरक्राफ्ट कैरियर पर टॉयलेट की दिक्कत:45 मिनट तक लाइन में लग रहे सैनिक; डिजाइन में खामी के चलते टॉयलेट जाम

पाक आतंकी संगठन चैटजीपीटी, क्लाउड जैमिनी के खिलाफ:जैश लश्कर ने मदरसों में ai इस्तेमाल के विरुद्ध फतवा जारी किया; कहा इस्लाम की उदारवादी व्याख्या पसंद नहीं, छात्र मौलवियों से ही सवाल पूछें

पाक आतंकी संगठन चैटजीपीटी, क्लाउड-जैमिनी के खिलाफ:जैश-लश्कर ने मदरसों में AI इस्तेमाल के विरुद्ध फतवा जारी किया; कहा- इस्लाम की उदारवादी व्याख्या पसंद नहीं, छात्र मौलवियों से ही सवाल पूछें

अमेरिका का दावा चीन ने 2020 में छुपकर न्यूक्लियर टेस्ट किया:जानबूझकर ताकत बढ़ा रहा, 6 साल में 400 हथियार बनाए; अमेरिका की बराबरी करना चाहता

अमेरिका का दावा- चीन ने 2020 में छुपकर न्यूक्लियर-टेस्ट किया:जानबूझकर ताकत बढ़ा रहा, 6 साल में 400 हथियार बनाए; अमेरिका की बराबरी करना चाहता

वर्ल्ड अपडेट्स:ट्रम्प बोले अमेरिकी आर्मी चीफ के बारे में फेक न्यूज फैलाया जा रहा, वे ईरान में सैन्य कार्रवाई का विरोध नहीं कर रहे

वर्ल्ड अपडेट्स:ट्रम्प बोले- अमेरिकी आर्मी चीफ के बारे में फेक न्यूज फैलाया जा रहा, वे ईरान में सैन्य कार्रवाई का विरोध नहीं कर रहे

मेक्सिको गृह युद्ध जैसे हालात, 25 जवानों समेत 32 मौतें:फीफा वर्ल्ड कप सिटी में लॉकडाउन; 20 बैंक फूंके, रॉकेट लॉन्चर और हथियारों का जखीरा जब्त

मेक्सिको- गृह युद्ध जैसे हालात, 25 जवानों समेत 32 मौतें:फीफा वर्ल्ड कप सिटी में लॉकडाउन; 20 बैंक फूंके, रॉकेट लॉन्चर और हथियारों का जखीरा जब्त

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });