पंजाबी सिंगर इंदर कौर उर्फ यशइंदर की लव स्टोरी भी डेथ स्टोरी में कंवर्ट हो गई। इंदर कौर कनाडा में रहने वाले मोगा के सुखविंदर सिंह उर्फ सुखी बराड़ से इंस्टाग्राम पर मिली। दोनों में चैटिंग हुई और फिर दोस्ती हो गई। कुछ दिन दोस्ती के बाद दोनों को प्यार हो गया और एक दूसरे के साथ शादी का वादा कर दिया। सुक्खी बराड़ अक्सर जब भी कनाडा से पंजाब आता तो इंदर कौर को मिलने पहुंच जाता था। इंदर कौर से जल्दी शादी करने की बात करता। इंदर कौर का परिवार भी उसे अपने दामाद की तरह ट्रीट करने लगा। इंदर कौर का परिवार मोगा जाकर सुक्खी बराड़ के परिवार से भी मिले। वो भी इंदर कौर को अपनी बहू की तरह ट्रीट करने लगे। करीब 6 साल से दोनों के बीच प्रेम संबंध चल रहे थे और कई बार सुक्खी बराड़ इंदर कौर को मिलने आ चुका था। 11 जनवरी को इंदर कौर का बर्थ डे सेलिब्रेट करने सुक्खी बराड़ भी उसके घर पहुंचा। जाते-जाते उसे कहा कि मार्च में शादी करेंगे। इंदर कौर ने मार्च में शादी का सपना सजोया लेकिन वो शादी करने नहीं आया। उसने कुछ दिन रूककर शादी करने की बात की। दोनों के बीच सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा था लेकिन सुक्खी बराड़ ने एक अहम सच इंदर कौर से छुपाकर रखा कि वो शादीशुदा है। परिवार के लोगों की मानें तो इंदर की हत्या कारण भी यही झूठ बना, क्योंकि इंदर उसे शादी करने को कह रही थी और वो पहले से शादी शुदा था। जब इंदर ने ?
पंजाबी सिंगर की लव टू मर्डर स्टोरी:इंस्टाग्राम पर प्यार, NRI बॉयफ्रेंड नेपाल के रास्ते आया, गोली मार कनाडा फरार
By worldprime
On: मई 20, 2026 5:00 पूर्वाह्न
---Advertisement---