क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

पंजाब-चंडीगढ़ दिनभर,10 बड़ी खबरें:CM बोले- मेरी बेटी के बारे में बोलता है; कॉमर्शियल सिलेंडर ₹1 हजार तक महंगा; गैंगस्टर सुक्खा काहलवां के राइट हैंड की हत्या

On: मई 1, 2026 5:55 अपराह्न
Follow Us:
red and white modern breaking news youtube thumbnail
---Advertisement---

नमस्कार, पंजाब में आज की सबसे बड़ी खबर विधानसभा की कार्यवाही से जुड़ी रही। एक तरफ CM भगवंत मान के व्यवहार ने विरोधियों को चौंका दिया। कांग्रेस ने विधानसभा का दरवाजा बंद कर CM और विधायकों की एल्कोमीटर से जांच की मांग कर दी। वहीं दूसरी तरफ CM भगवंत मान ने 6 राज्यसभा सांसदों के छोड़ने के बाद विधानसभा में विश्वासमत पेश किया। दिनभर की 10 चुनिंदा बड़ी खबरों को VIDEO में देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन 10 बड़ी खबरों को विस्तार से यहां पढ़ भी सकते हैं। तो आइए जानते हैं, पंजाब-चंडीगढ़ में दिनभर में क्या कुछ खास रहा… 1. CM ने विधानसभा में विश्वास मत पेश किया 6 राज्यसभा सांसदों के आम आदमी पार्टी (AAP) छोड़ने के बाद CM भगवंत मान ने पंजाब विधानसभा में विश्वास मत पेश किया। उन्होंने कहा कि आजकल अफवाहों का बाजार गर्म रहता है। नेगेटिव खबरें तेजी से फैलती हैं। चर्चा चल रही आम आदमी पार्टी के विधायक चले जााएंगे। यह लोगों में भ्रम पैदा करती है। इस दौरान AAP विधायकों ने कहा कि वह CM भगवंत मान और AAP सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल के साथ खड़े हैं। इसके बाद सीएम के विश्वासमत को सर्वसम्मति से पास कर दिया गया। इस दौरान सदन में कांग्रेस, अकाली दल और भाजपा के विधायक मौजूद नहीं थे। (पढ़ें पूरी खबर) 2. कांग्रेस MLA पर भड़के पंजाब CM, बोले- मेरी बेटी के बारे बकवास करता है मजदूर दिवस को लेकर पंजाब विधानसभा के सेशन में जमकर हंगामा हो गया। CM भगवंत मान सीधे कांग्रेस MLA सुखपाल खैहरा से भिड़ गए। मान ने कहा कि तू (खैहरा) तो मेरी बेटी के बारे बोलता है। मैं उसे पंजाबी पढ़ाऊंगा। यह बकवास करता है। इसका विधानसभा के खर्च पर इलाज करवाओ। इस दौरान खैहरा के पैर पर पैर रखकर बैठने को लेकर भी बवाल मचा। सीएम ने कहा कि जो विधायक नहीं, वह भी सही ढंग से बैठे हैं। इस दौरान स्पीकर ने खैहरा को पैर पर पैर रखकर न बैठने को कहा। इस दौरान नेता विपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि विधानसभा का दरवाजा बंद करो और सबका एल्कोमीटर से टेस्ट कराओ।इस दौरान विधानसभा में मजदूरों को लेकर प्रस्ताव पेश किया गया। जिस पर चर्चा के बाद उसे पास कर दिया गया। (पढ़ें पूरी खबर) 3. कॉमर्शियल सिलेंडर ₹1000 तक महंगा; होटल-ढाबों, शादी के खाने का खर्च बढ़ेगा पंजाब में कमर्शियल सिलेंडर के रेट एक हजार रुपए तक बढ़ गए हैं। HP का 19 किलो वाला रेगुलर कॉमर्शियल सिलेंडर 2,190 की जगह अब 3,190 रुपए में मिलेगा। इंडेन का 19 किलो वाला सिलेंडर पर 993 रुपए महंगा मिलेगा। लुधियाना में रेगुलर कमर्शियल सिलेंडर की 2100 रुपए कीमत थी जो बढ़कर 3092 रुपए हो गई। चंडीगढ़ में अब कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 3092 रुपए हो जाएगी। पहले 2100 रुपए का था। बता दें कि कमर्शियल सिलेंडर तीन तरह के होते हैं- 19 किलोग्राम रेगुलर, 19 किलोग्राम एक्स्ट्रा तेज, तीसरा 19 किलोग्राम नैनो कट। सभी के रेट में बढ़ोतरी हुई है। गैस सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी का सबसे बड़ा असर होटल, रेस्टोरेंट और कैटरिंग बिजनेस पर पड़ेगा। बढ़ती लागत के कारण खाने-पीने की चीजें महंगी हो सकती हैं।(पढ़ें पूरी खबर) 4. गैंगस्टर सुक्खा काहलवां के राइट हैंड का मर्डर, कार में लुढ़की मिली लाश कपूरथला में शुक्रवार तड़के कुख्यात गैंगस्टर रहे सुक्खा काहलवां के राइट हैंड गोपी जैरामपुर की हत्या कर दी गई। उसकी लाश कार की सीट पर लुढ़की मिली। वह ड्राइविंग सीट पर बैठा था, उसी दौरान हमलावरों ने उस पर हमला कर दिया। हमले की प्लानिंग इतनी सटीक थी कि उसे भागने तक का टाइम नहीं मिली। कुछ गोलियां कार के फ्रंट शीशे पर भी लगीं। गोपी सुक्खा काहलवां के मर्डर का आखिरी गवाह था। इससे पहले बाकी सारे गवाह मुकर गए लेकिन वह गवाही पर कायम था। एसएसपी गौरव तूरा ने कहा कि मृतक के खिलाफ तीन आपराधिक मामले दर्ज थे, जिनमें अवैध हथियार, डकैती और एक मामला एनडीपीएस एक्ट से संबंधित था। उसकी हत्या करने वालों की जांच की जा रही है।(पढ़ें पूरी खबर) 5. चंडीगढ़ से राजपुरा अब 30 मिनट में चंडीगढ़ से राजपुरा, पटियाला, संगरूर, मानसा और बठिंडा जाने वाले लोगों का सफर आने वाले समय में आसान हो जाएगा। केंद्र सरकार ने चंडीगढ़ से राजपुरा तक बनने वाले रेल ट्रैक के लिए भूमि अधिग्रहण का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। 18.11 किलोमीटर लंबी इस लाइन के लिए मोहाली और पटियाला जिले के कई गांव शामिल किए गए हैं। रेलवे ट्रैक बनने से पंजाब का मालवा क्षेत्र चंडीगढ़ से सीधा जुड़ जाएगा। राजपुरा के लिए कोई सीधी ट्रेन न होने के कारण अभी करीब डेढ़ घंटे तक समय लगता है। नई लाइन से समय घटकर करीब आधा घंटा रह जाएगा। प्रोजेक्ट के लिए कुल 443.29 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है। (पढ़ें पूरी खबर) 6. बेअदबी के नए कानून के तहत पहली FIR पंजाब में बने नए बेअदबी कानून के तहत पहली FIR दर्ज की गई है। यह केस मुक्तसर जिले के मलोट की घटना को लेकर हुआ है। जिसमें वार्ड नंबर 10 में गुटका साहिब के फटे हुए अंग मिले थे। DSP हरजीत सिंह ने बताया गुटका साहिब के फटे अंग मिलने के बाद सिख संगत ने इन्हें पास के गुरुद्वारे में पहुंचाया और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। जिसके बाद बेअदबी करने वालों के खिलाफ नए कानून के तहत केस दर्ज कर CCTV कैमरे खंगाले जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उनकी पहचान के लिए CCTV कैमरे खंगाले जा रहे हैं। वहीं सिख संगत ने चेतावनी दी कि 10 दिन में कार्रवाई न हुई तो फिर संघर्ष किया जाएगा (पढ़ें पूरी खबर) 7. पंजाब में घर बैठे कैसे करें स्वगणना, OTP किसे देना; स्टेप बाय स्टेप डिटेल पढ़ें पंजाब के 23 जिलों में जनगणना की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इसके पहले चरण में 14 मई तक स्वगणना होगी। यानी लोग कहीं से भी ऑनलाइन अपनी जानकारी भर सकेंगे। यह पोर्टल रोजाना सुबह 6 बजे से रात 12 बजे तक काम करेगा। जो लोग ऑनलाइन जानकारी नहीं भरेंगे, उनके घर सरकारी कर्मचारी जाकर पहले की तरह जानकारी जुटाएंगे। वहीं, जिन्होंने ऑनलाइन फॉर्म भर दिया होगा, उनके डेटा की पुष्टि के लिए भी कर्मचारी घर आएंगे। इसके बाद 15 मई 2026 से 13 जून 2026 तक पहला चरण चलेगा। इस दौरान मकानों की गिनती की जाएगी। कर्मचारी घर-घर जाकर लोगों से कुल 33 सवाल पूछेंगे, जो मकान और घर की सुविधाओं से जुड़े होंगे। इसके बाद जनगणना का दूसरा चरण शुरू होगा। (पढ़ें पूरी खबर) 8. बॉलीवुड अभिनेत्री ने गोल्डन टेंपल में माथा टेका टीवी अभिनेत्री श्वेता तिवारी की बेटी और बॉलीवुड एक्ट्रेस पलक तिवारी अमृतसर स्थित गोल्डन टेंपल पहुंचीं। यहां उन्होंने दरबार साहिब में माथा टेका। इस दौरान वह नीले रंग का सूट पहने नजर आईं। उनका सिर दुपट्टे से ढका हुआ रहा। पलक तिवारी ने मीडिया से बात नहीं की लेकिन यहां माथा टेकने से जुड़ी फोटो शेयर की हैं। इनमें एक फोटो में वह परिक्रमा में बैठकर शांति से गुरबाणी का आनंद लेते हुए नजर आ रही हैं। दूसरी फोटो में वह हाथ जोड़कर खड़ी दिखाई दे रही हैं। पलक तिवारी ने साल 2023 में सलमान खान स्टारर ‘किसी का भाई, किसी की जान’ से डेब्यू किया था (पढ़ें पूरी खबर) विदेश से… 9. अमेरिका में पंजाबी युवक की अचानक मौत लुधियाना के एक युवक की अमेरिका में मौत हो गई। खन्ना के गांव घणगस का रहने वाला 29 साल का महक 1 अप्रैल 2024 को कनाडा गया था। वहां से वह अमेरिका गया और इंडियाना में एक स्टोर में काम कर रहा था। महक के पिता उदय सिंह ने कहा कि बेटे से आखिरी बार 15 अप्रैल को बात हुई थी। उस समय महक सिंह ठीक था और परिवार की चिंता कर रहा था। बुआ सुखविंदर कौर ने बताया कि 21 अप्रैल को भी महक से बातचीत हुई थी। वह सामान्य रूप से बात कर रहा था। 22 अप्रैल की सुबह परिवार को फोन पर महक सिंह की मौत की सूचना मिली। अभी कहा जा रहा है कि महक की मौत हार्टअटैक से हुई (पढ़ें पूरी खबर) खबर हटके 10. CISF के डॉग की रिटायरमेंट, जवानों ने दी सलामी CISF के डॉग स्क्वॉयड में शामिल जाबांज कुत्ता मैक्स शुक्रवार को रिटायर हो गया। अमृतसर स्थित इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर डॉग को विदायगी पार्टी दी गई और सम्मानजनक ढंग से रिटायर किया गया। मैक्स का जन्म 10 मार्च 2020 को हुआ था और 3 जुलाई 2020 को उसने CISF में अपनी सेवा शुरू की। कठिन ट्रेनिंग के बाद उसकी तैनाती अमृतसर एयरपोर्ट पर की गई। जहां उसकी 5 साल की सर्विस रही। आम तौर पर एक डॉग की सेवा 8 साल की होती है लेकिन बीमारी के चलते मैक्स को पहले रिटायर करना पड़ा। मैक्स के हैंडलर रहे CISF के हेड कॉन्स्टेबल ने लव यू मैक्स कहकर उसे विदाई दी। अधिकारियों ने अपने अंदाज में मैक्स को सलामी भी दी (पढ़ें पूरी खबर) (कल शाम 6 बजे फिर होगी मुलाकात)

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

red and white modern breaking news youtube thumbnail

CGPSC Exam 2026: CGPSC परीक्षा की तारीख बदली, इस दिन होगी परीक्षा

red and white modern breaking news youtube thumbnail

सुप्रीम-कोर्ट ने पवन खेड़ा को अग्रिम जमानत दी:कहा- बिना बताए भारत न छोड़ें; कांग्रेस बोली- खेड़ा को डराने के लिए 60 पुलिसकर्मी भेजे गए

red and white modern breaking news youtube thumbnail

Bhilai Suicide: DSP के बेटे ने लगाई फांसी, ड्यूटी पर थे पिता

red and white modern breaking news youtube thumbnail

जम्मू के बनतालाब में पुल गिरा, 5-7 मजदूर दबे:एक को सुरक्षित निकाला; रेस्क्यू जारी, दावा- मरम्मत के दौरान कार गुजरने से हादसा हुआ

red and white modern breaking news youtube thumbnail

बंद पड़े PF अकाउंट ट्रैक करने आएगा ‘ई-प्राप्ति’ पोर्टल:UAN नंबर के बिना भी निकलेगा पैसा, मंथली पेंशन ₹7500 हो सकती है; पार्लियामेंट्री कमेटी की मंजूरी

red and white modern breaking news youtube thumbnail

इयान बिशप बोले- वैभव सूर्यवंशी की कोई कमजोरी नहीं:कहा- उनके खिलाफ बैक ऑफ लेंथ बॉल कारगर होगी; मुंबई को गेंदबाजी बेहतर करनी होगी

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });