रायपुर : छत्तीसगढ़ के जाने-माने पत्रकार नीलेश शर्मा एक बड़े सड़क हादसे का शिकार हुए है|घटना,सोमवार सुबह लगभग 11 बजे रिंग रोड में हुई,प्रत्यक्षदर्शियों की तस्दीक और मौक-ए-वारदात का जायज़ा लेने के बाद पुलिस ने विभिन्न एंगल से अपनी जांच शुरू कर दी है| घटना स्थल से पीड़ित पत्रकार की स्कूटी कब्ज़े में लेने के बाद पुलिस ने उस ट्रक को भी ज़ब्त कर लिया है,जो हादसे की शक्ल देने की नीयत से सड़क पर काल बनकर तेज़ रफ़्तार में था| ड्राइवर से पुलिस की पूछताछ जारी है,उसका एल्कोहल परीक्षण भी कराया जा रहा है| जबकि,ट्रक के मालिक को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया है,मामले की जारी विवेचना के बीच इस तथ्य से इंकार नहीं किया जा रहा है,कि वरिष्ठ पत्रकार शर्मा को ट्रक से रौंदने की साज़िश के तहत हादसे को अंजाम दिया गया था|पुलिस ने हर एक एंगल से मामले की जाँच शुरू कर दी है| हादसे से जुड़े तस्वीरों में देखा जा सकता है,कि वरिष्ठ पत्रकार की स्कूटी ट्रक के नीचे फंसी थी,वही शर्मा दूसरी ओर उछल कर जा गिरे थे| जबकि शर्मा को लहूलुहान हालत में ट्रक के पहियों के बीच से निकाला गया था| मौके पर मौजूद समाजसेवी दीपक भारद्वाज ने उन्हें फ़ौरी इलाज के लिए करीब के अस्पातल में दाख़िल कराया | यह भी पढ़े : रायपुर के वरिष्ठ पत्रकार नीलेश शर्मा हादसे का शिकार,अस्पताल में दाखिल, बेलगाम ट्रक ने मारी टक्कर… यह भी बता
पत्रकार नीलेश शर्मा को ट्रक से रौंदने की साज़िश,BNS की धारा 110 के तहत अपराध दर्ज,जांच में जुटी पुलिस…
By worldprime
On: फ़रवरी 23, 2026 6:08 अपराह्न
---Advertisement---