क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

पहलगाम हमले की बरसी से पहले कश्मीर में सुरक्षा बढ़ी:22 अप्रैल को लश्कर के आतंकियों ने 26 लोगों की हत्या की थी

On: अप्रैल 19, 2026 3:32 अपराह्न
Follow Us:
red and white modern breaking news youtube thumbnail
---Advertisement---

पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी से पहले कश्मीर भर के टूरिस्ट स्पॉट्स पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सभी सुरक्षा एजेंसियों को निर्देश दिया गया है कि वे पहलगाम हमले की बरसी पर टूरिस्ट स्पॉट्स के आस-पास, किसी भी संभावित आतंकी हमले को लेकर सतर्क रहें। पहलगाम आने वाले टूरिस्टों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कई कदम उठाए गए हैं। हर सर्विस प्रोवाइडर की जांच-पड़ताल की गई है। उन्हें रजिस्टर्ड किया है। उन्हें यूनीक QR कोड दिया गया है। इसमें व्यक्ति की निजी जानकारी और दूसरी डिटेल्स हैं। दरअसल, पिछले साल 22 अप्रैल को लश्कर-ए-तैयबा के आतंकियों ने पहलगाम की बायसरन वैली में 26 लोगों को गोली मारकर हत्या कर दी थी। इनमें 25 टूरिस्ट और एक पोनी राइडर शामिल था। हमले के कारण जम्मू-कश्मीर से टूरिस्ट ने आना बंद कर दिया था। लगभग 73 टूरिस्ट स्पॉट बंद कर दिए गए थे। बाद में सिक्योरिटी ऑडिट के बाद कुछ स्पॉट दोबारा खोले गए। पहलगाम में सुरक्षा से जुड़ी तस्वीरें… QR कोड इनीशिएटिव क्यों, इसमें क्या-क्या हैं जम्मू-कश्मीर के बाहर से आकर यहां काम करने वाले वेंडरों का भी पुलिस ने पूरा वेरिफिकेशन किया है, ताकि सुरक्षा में कोई कमी न रहे। इसी वजह से उन्हें अलग-अलग QR कोड दिए गए हैं। इन QR कोड में व्यक्ति का नाम, पिता का नाम, पूरा पता, मोबाइल नंबर, आधार नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर, काम का क्षेत्र दर्ज होती है। साथ ही यह जानकारी भी होती है कि उसका पुलिस वेरिफिकेशन हुआ है या नहीं। पहलगाम में काम करने वाले सभी लोग जैसे पोनी राइड चलाने वाले, फोटोग्राफर, वेंडर और अन्य को जांच के बाद ही QR कोड दिए गए हैं। भारत आतंकवाद के खिलाफ अमेरिका में प्रदर्शनी लगाएगा अमेरिका में भारतीय दूतावास कैपिटल हिल पर मंगलवार को एक प्रदर्शनी लगाएगा, जिसमें पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद पर फोकस होगा। भारत के राजदूत विनय मोहन क्वात्रा ‘द ह्यूमन कॉस्ट ऑफ टेररिज्म’ प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे। इसका उद्देश्य आतंकवाद से होने वाले नुकसान और उसके असर को सामने रखना है। यह एक डिजिटल प्रदर्शनी होगी, जिसमें 1993 के मुंबई बम धमाके, 2008 के मुंबई हमले और पहलगाम हमले जैसे मामलों को दिखाया जाएगा। साथ ही इन हमलों के पीछे रहे संगठनों और उनसे जुड़े लोगों की जानकारी भी दी जाएगी। पहलगाम हमले का बदला लेने भारत ने ऑपरेशन सिंदूर चलाया था पहलगाम हमले का बदला लेने के लिए इंडियन एयरफोर्स ने 6-7 मई 2025 की आधी रात 1:05 बजे पाकिस्तान और PoK में एयर स्ट्राइक की। सिर्फ 25 मिनट चले ऑपरेशन में 7 शहरों में 9 आतंकी ठिकाने तबाह कर दिए। इसे ऑपरेशन सिंदूर नाम दिया गया। ————– ये खबर भी पढ़ें… जम्मू-कश्मीर में 14 टूरिस्ट स्पॉट फिर से खोले गए:पहलगाम हमले के बाद से बंद थे; पिछले साल सितंबर में भी 7 खुल चुके जम्मू-कश्मीर के लेफ्टिनेंट गवर्नर मनोज सिन्हा ने केंद्र शासित प्रदेश में बंद 14 टूरिस्ट स्पॉट को फिर से खोलने का ऐलान किया। लेफ्टिनेंट गवर्नर ने कहा कि पूरी सिक्योरिटी रिव्यू और चर्चा के बाद मैंने कश्मीर और जम्मू डिवीजन में और टूरिस्ट स्पॉट फिर से खोलने का ऑर्डर दिया है। पूरी खबर पढ़ें…

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });