एक्ट्रेस और बिग बॉस फेम ईशा मालवीय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। वीडियो में वह एक पल के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हमशक्ल को पीएम मोदी समझ बैठीं। जिसके बाद वहां मौजूद पैपराजी और दूसरे लोग हंसने लगे। दरअसल, ईशा ब्राइट एंटरटेनमेंट अवॉर्ड्स 2026 के रेड कार्पेट पर पहुंची थीं। इसी दौरान उनकी मुलाकात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हमशक्ल से हुई। उन्हें देखते ही ईशा चौंक गईं और मुस्कुराते हुए कहा, “ओह, मोदी जी! मोदी जी!” इसके बाद उन्होंने हमशक्ल से हाथ मिलाया और कैमरे की ओर देखकर कहा, “गाइज, हमारे साथ मोदी जी हैं।” विकास महांते कौन हैं? ईशा ने पीएम मोदी के जिन हमशक्ल से मुलाकात की, वह विकास महांते हैं। विकास महांते मुंबई के जाने-माने बिजनेसमैन, एक्टर और समाजसेवी हैं। उनकी शक्ल, दाढ़ी और बोलने का अंदाज पीएम मोदी से काफी मिलता-जुलता है, जिसकी वजह से लोग उन्हें देखते ही भ्रमित हो जाते हैं। विकास कई चुनावों के दौरान बीजेपी और उसके सहयोगी दलों के प्रचार कार्यक्रमों में भी नजर आ चुके हैं। उन्होंने महाराष्ट्र, गुजरात और पंजाब समेत कई राज्यों में चुनावी रैलियों में हिस्सा लिया है। एक्टिंग की दुनिया में भी उन्होंने अपनी पहचान बनाई है। वह फिल्म ‘हैप्पी न्यू ईयर’ में कैमियो रोल कर चुके हैं। इसके अलावा ‘मोदी काका का गांव’, ‘द साबरमती रिपोर्ट’ और ‘एक न
पीएम नरेंद्र मोदी के हमशक्ल को ईशा समझ बैठीं असली:देखते ही शॉक होकर कहा- ओह मोदी जी, जमकर उड़ा मजाक, बाद में तस्वीरें लीं
By worldprime
On: जुलाई 4, 2026 12:09 अपराह्न
---Advertisement---