क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

पुणे में सोनम रघुवंशी जैसा केस:लड़की ने प्रेमी के साथ मिलकर मंगेतर को 400 फीट गहरी खाई में फेंका; नवंबर में शादी थी

On: जून 23, 2026 2:34 अपराह्न
Follow Us:
red and white modern breaking news youtube thumbnail
---Advertisement---

पुणे में इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड जैसा मामला सामने आया है। बिजनेसमैन केतन विशाल अग्रवाल की मौत के मामले में पुलिस ने मंगलवार को उसकी मंगेतर सिया गोयल (20) और उसके प्रेमी चेतन चौधरी (22) को गिरफ्तार किया। दोनों पर प्लानिंग के तहत केतन की हत्या का आरोप है। केतन 18 जून को अपने मंगेतर के साथ ट्रेकिंग पर गए थे। बाद में उनका शव खाई से बरामद हुआ था। पुलिस के अनुसार, सिया और उसे प्रेमी ने पुणे के लोहागढ़ किले से केतन को करीब 400 फीट गहरी खाई में धक्का दिया था। बाद में इसे हादसा बताने की कोशिश की। राजा रघुवंशी की हत्या का आरोप उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी पर है। सोनम ने भी अपने प्रेमी के साथ मिलकर शिलॉन्ग में गहरी में धक्काकर देकर हत्या कर दी थी। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। हालांकि सोनम फिलहाल बेल में बाहर है। मंगेतर का प्री-बर्थडे सेलिब्रेट करने गए थे केतन 26 साल के केतन पुणे जिले के गहुंजे के रहने वाले थे और परिवार के रियल एस्टेट कंपनी में डायरेक्टर थे। वहीं सिया पुणे के एक मसाला व्यापारी की बेटी है। दोनों की इस साल नवंबर में राजस्थान के उदयपुर स्थित एक पैलेस में शादी होने वाली थी। पुणे ग्रामीण पुलिस के एसपी संदीप सिंह गिल के अनुसार, केतन 18 जून की सुबह अपनी मंगेतर के साथ उसका प्री-बर्थडे सेलिब्रेट करने के लिए लोहागढ़ किले पर गए थे। सुबह करीब 10:30 बजे वे खाई में गिरे। सिया ने लोनावला ग्रामीण पुलिस को बताया था कि केतन ट्रेकिंग के दौरान तेज हवा में फोटो खींच रहे थे। इस दौरान उनका पैर फिसल गया। स्थानीय लोगों, पुलिस और रेस्क्यू टीम ने उसी दिन केतन का शव बरामद कर लिया था। शुरुआत में पुलिस ने बताया था कि केतन लोहागढ़ किले पर तेज हवा के बीच फोटो खींचते समय खाई में गिर गए। मंगेतर ने बताया था कि केतन का पैर फिसल गया और वह खाई में गिर गए। उसके बयान के आधार पर पुलिस ने आकस्मिक मौत (ADR) का मामला दर्ज किया था। शाही शादी के लिए उदयपुर में पैलेस, 2 चार्टर्ड विमान बुक थे हालांकि, मौत की परिस्थितियां संदिग्ध लग रही थीं। जांच में पता चला कि केतन और सिया की शादी इसी साल नवंबर में शाही अंदाज में होने वाली थी। दोनों के परिवारों ने शादी की तैयारियां भी शुरू कर दी थीं। दोनों की शादी के लिए राजस्थान के उदयपुर में एक पैलेस बुक किया गया था। मेहमानों के लिए दो चार्टर्ड प्राइवेट विमान की व्यवस्था भी की गई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शादी पर करीब 17 करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान था। शादी नहीं करना चाहती थी सिया, प्रेमी के साथ प्लान बनाया पुलिस के अनुसार, जांच में पता चला कि सिया गोयल का पुणे के कोंढवा निवासी चेतन चौधरी के साथ प्रेम संबंध था। सिया, केतन से शादी नहीं करना चाहती थी और उसे लगता था कि केतन उसके और चेतन के रिश्ते में रुकावट बन गया है। पुलिस के अनुसार, दोनों ने मिलकर केतन की हत्या की साजिश रची। प्लानिंग के तहत सिया, केतन को घूमने के बहाने लोहागढ़ किले पर ले गई। बाद में चेतन को भी वहां बुलाया गया। इसके बाद दोनों ने केतन को किले से नीचे धक्का दे दिया। चेतन से पूछताछ के बाद सिया गिरफ्तार हुई शक के आधार पर स्थानीय क्राइम ब्रांच ने चेतन को हिरासत में लिया। चेतन से पूछताछ के बाद सिया गोयल को भी गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि केतन के पिता विशाल अग्रवाल की शिकायत पर मंगलवार को हत्या और आपराधिक साजिश का मामला दर्ज किया गया। पुलिस अब घटनाक्रम की पूरी कड़ी जोड़ने, फोरेंसिक साक्ष्य जुटाने और यह पता लगाने में जुटी है कि साजिश में कोई और भी शामिल था या नहीं। लोहागढ़ किला मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज के इतिहास से जुड़ा हुआ है। यह महाराष्ट्र के 12 यूनेस्को विश्व धरोहर किलों में शामिल है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

red and white modern breaking news youtube thumbnail

CG News: छत्तीसगढ़ में पकड़ा गया पाकिस्तान का खुफिया एजेंट! विदेशी नंबरों के संपर्क में रहता था

red and white modern breaking news youtube thumbnail

CG Poisoned Liquor: शराब में जहर मिलाकर 8 लोगों की हत्या, पहले कुत्ते पर किया ट्रायल, खजाने के लिए 21 बलि की थी चर्चा!

red and white modern breaking news youtube thumbnail

गुजरात- AAP विधायक, पत्नी समेत 9 को 7-7 साल जेल:वन्यकर्मियों से मारपीट, वसूली के मामले में मिली सजा, ₹96000 का जुर्माना भी

red and white modern breaking news youtube thumbnail

रोहित शर्मा-अलका याग्निक को आज मिलेंगे पद्म अवॉर्ड्स:राष्ट्रपति मुर्मू 65 हस्तियों को सम्मानित करेंगी; किचन मुगल टी जगन्नाथन को मरणोपरांत पद्मश्री मिलेगा

red and white modern breaking news youtube thumbnail

Coaching Centre Fire: कोचिंग सेंटर में 15 स्टूडेंट की मौत, कई छात्र बाथरूम में छिपे; कई ने लगाई छलांग

red and white modern breaking news youtube thumbnail

CG Boat Accident: बांध में पलटी नाव, 9 लोग थे सवार; 3 लापता

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });