क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

पुलिस की स्कार्पियो पेड़ से टकराई, दरोगा की मौत:महिला समेत 4 पुलिसवाले घायल, दबिश देकर गोरखपुर लौट रहे थे

On: फ़रवरी 17, 2026 9:56 पूर्वाह्न
Follow Us:
पुलिस की स्कार्पियो पेड़ से टकराई, दरोगा की मौत:महिला समेत 4 पुलिसवाले घायल, दबिश देकर गोरखपुर लौट रहे थे
---Advertisement---

महराजगंज में गोरखपुर पुलिस टीम की तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पेड़ से टकरा गई। हादसे में दरोगा की मौत हो गई। महिला दरोगा, सीनियर एसआई, दो कॉन्स्टेबल और चालक घायल हैं। पुलिस टीम कुशीनगर से दबिश देकर गोरखपुर लौट रही थी। शुरुआती जांच में पता चला है कि हाईवे पर ड्राइवर को झपकी आ गई, जिससे स्कॉर्पियो डिवाइडर पर चढ़ गई, फिर पेड़ से जा भिड़ी। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और सभी को गाड़ी से बाहर निकालकर अस्पताल भिजवाया। हादसा मंगलवार सुबह साढ़े छह बजे श्यामदेउरवा थाना के कतरारी इलाके में हुआ। हादसे के बाद तस्वीर सामने आई है। इसमें पुलिसकर्मी सड़क पर तड़पते हुए दिख रहे हैं। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे से जुड़ी तस्वीरें देखिए- पुलिस के मुताबिक, रामगढ़ताल थाने की टीम जालसाजी के मामले में कुशीनगर के खड्डा क्षेत्र में दबिश देने गई थी। टीम में एसएसआई रमेश चंद्र कुशवाहा, दरोगा संतोष कुमार, दरोगा गीता, दो कॉन्स्टेबल शामिल थे। छापेमारी के बाद पुलिस गोरखपुर लौट रही थी। सभी साढ़े छह बजे श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के कतरारी इलाके में पहुंचे थे, तभी स्कॉर्पियो अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में सभी पुलिसकर्मी घायल हो गए। हादसे के बाद आसपास के लोग पहुंचे और पुलिसकर्मियों को गाड़ी से बाहर निकाला। पुलिस को सूचना दी गई। घायलों को इलाज के लिए गोरखपुर बीआरडी मेडिकल कॉलेज लाया गया। इलाज के दौरान दरोगा संतोष कुमार की मौत हो गई। SSI और महिला दरोगा की हालत गंभीर एसएसआई, महिला दरोगा गीता और चालक समेत पांच पुलिसकर्मी घायल हैं। एसएसआई और महिला दरोगा की स्थिति गंभीर बताई जा रही है, जबकि चालक की हालत खतरे से बाहर है। दो पुलिसकर्मियों को हल्की चोट आई है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मेडिकल कॉलेज पहुंचे और घायलों का हाल जाना। बिहार के सिवान निवासी थे दरोगा हादसे में जान गंवाने वाले दरोगा संतोष कुमार बिहार के सिवान जिले के सहसरांव गांव के रहने वाले थे। वर्तमान में उनकी तैनाती गोरखपुर के रामगढ़ताल थाने में थी। घटना की जानकारी मिलते ही उनके परिजन गोरखपुर के लिए रवाना हो गए हैं। ————————————- ये खबर भी पढ़ें… गैंग के वीडियो इंस्टाग्राम पर देखकर ज्वाइन किया लॉरेंस गैंग:आगरा के 5 लड़कों ने रोहित शेट्टी के घर पर की फायरिंग फिल्म प्रोड्यूसर रोहित शेट्टी के घर फायरिंग केस में यूपी के 7 आरोपी पकड़े गए हैं। इसमें 5 आरोपी आगरा के है। इन सबको लॉरेंस गैंग से जुडे़ बाह बिजौली के ही शूटर प्रदीप शर्मा उर्फ गोलू पंडित ने अपने साथ जोड़ा था। गोलू पंडित ने जयपुर के जी क्लब होटल पर फायरिंग की थी। इस मामले में राजस्थान पुलिस ने उसे आगरा से गिरफ्तार किया था। पढ़ें पूरी खबर…

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

लोकसभा अध्यक्ष ने 64 पार्लियामेंट्री फ्रेंडशिप ग्रुप्स बनाए:हर ग्रुप में एक लीडर समेत 11 सांसद; फ्रांस में थरूर, जापान में अखिलेश यादव नेतृत्व करेंगे

लोकसभा अध्यक्ष ने 64 पार्लियामेंट्री फ्रेंडशिप ग्रुप्स बनाए:हर ग्रुप में एक लीडर समेत 11 सांसद; फ्रांस में थरूर, जापान में अखिलेश यादव नेतृत्व करेंगे

गुजरात में आसाराम ने साधकों से घर घर जाकर की मुलाकात:मीडिया को देख चेहरा छिपाया, श्रद्धालुओं ने रुमाल और हाथों से कैमरे ढंकने की कोशिश की

गुजरात में आसाराम ने साधकों से घर-घर जाकर की मुलाकात:मीडिया को देख चेहरा छिपाया, श्रद्धालुओं ने रुमाल और हाथों से कैमरे ढंकने की कोशिश की

गुजरात के मेहसाणा में ट्रक के नीचे आकर सुसाइड किया:सड़क के बीचोंबीच चल रहा युवक पास से गुजर रहे ट्रेलर के नीचे कूदा

गुजरात के मेहसाणा में ट्रक के नीचे आकर सुसाइड किया:सड़क के बीचोंबीच चल रहा युवक पास से गुजर रहे ट्रेलर के नीचे कूदा

अंडमान में समुद्र में हेलिकॉप्टर की क्रैश लैंडिंग:तकनीकी खराबी आई; पवन हंस कंपनी के हेलिकॉप्टर में सवार सभी 7 लोग सुरक्षित

अंडमान में समुद्र में हेलिकॉप्टर की क्रैश लैंडिंग:तकनीकी खराबी आई; पवन हंस कंपनी के हेलिकॉप्टर में सवार सभी 7 लोग सुरक्षित

स्पाइसजेट की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग:दिल्ली से लेह जा रही थी, 150 यात्री सवार थे; उड़ान के दौरान इंजन में खराबी आई

स्पाइसजेट की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग:दिल्ली से लेह जा रही थी, 150 यात्री सवार थे; उड़ान के दौरान इंजन में खराबी आई

पश्चिम बंगाल sir ओडिशा झारखंड के सिविल जज करेंगे वेरिफिकेशन में मदद:सुप्रीम कोर्ट बोला इनका खर्च चुनाव आयोग उठाए; 80 लाख दावों का निपटारा बाकी

पश्चिम बंगाल SIR-ओडिशा-झारखंड के सिविल जज करेंगे वेरिफिकेशन में मदद:सुप्रीम कोर्ट बोला- इनका खर्च चुनाव आयोग उठाए; 80 लाख दावों का निपटारा बाकी

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });