क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

पेट्रोल बचाओ…9 भाजपा नेताओं ने काफिले निकाले, कार्रवाई 1 पर:पीएम की अपील के बावजूद लगाम नहीं; एक नियुक्ति निरस्त, एक नोटिस, बाकी को छूट

On: मई 15, 2026 5:00 पूर्वाह्न
Follow Us:
red and white modern breaking news youtube thumbnail
---Advertisement---

10 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से वैश्विक परिस्थितियों को देखते हुए डीजल-पेट्रोल का संयमित उपयोग, मेट्रो और दूसरे पब्लिक ट्रांसपोर्ट का उपयोग करने, कार पूलिंग जैसी अपील की थी। इस अपील पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने काफिले में से 5 वाहन कम कर दिए। दोनों डिप्टी सीएम सहित राज्य सरकार के कई मंत्रियों ने भी अपना काफिला घटा दिया। इसके बावजूद दर्जा प्राप्त मंत्री और बीजेपी के दूसरे नेता वाहन रैलियां निकाल रहे हैं। प्रदेशभर से करीब 8 जगहों से ऐसी तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें नेता वाहनों का काफिला साथ लेकर चल रहे हैं। इस पर भोपाल से दिल्ली तक हंगामा मचा तो भिंड जिला किसान मोर्चा के अध्यक्ष को पद से हटा दिया। वहीं, पाठ्यपुस्तक निगम के अध्यक्ष सौभाग्य सिंह ठाकुर को कारण बताओ नोटिस जारी कर अधिकार छीन लिए गए। दैनिक भास्कर ऐसे 9 मामले लेकर आया है, जिनमें पीएम मोदी की अपील के बावजूद गाड़ियां का काफिला लेकर शक्ति प्रदर्शन किया गया। वे दो मामले, जिनमें नेताओं पर कार्रवाई हो गई 1. सज्जन सिंह यादव: बग्घी पर सवार होकर पहुंचे थे किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष 24 अप्रैल को बीजेपी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा ने सज्जन सिंह यादव को भिंड किसान मोर्चा का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया था। वे बुधवार को भिंड में वाहनों के काफिले के साथ पहुंचे। करीब सौ वाहनों के काफिले में सज्जन बग्घी पर सवार नजर आए। मामला प्रदेश नेतृत्व तक पहुंचा तो उन्हें पद से हटा दिया गया। प्रदेश अध्यक्ष बोले- अवहेलना हुई इसलिए नियुक्ति रद्द की बीजेपी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा ने कहा- समाचार पत्रों और सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी मिली कि जिला अध्यक्ष यादव वाहनों का काफिला लेकर ग्वालियर से भिंड कार्यालय तक पहुंचे थे। हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से अपील की है कि ईंधन की बचत की जाए। ऐसे में यादव से गलती हुई है इसलिए हमारे प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के निर्देशानुसार उनकी नियुक्ति निरस्त की गई है। अनुशासन सर्वोपरि है। हमारी पार्टी के अनुशासन से दूसरे दल सीख लेते हैं। 2. सौभाग्य सिंह: 700 वाहनों का काफिला निकाला, अधिकार छिने 11 मई को मध्य प्रदेश पाठ्यपुस्तक निगम के अध्यक्ष सौभाग्य सिंह ठाकुर करीब 700 गाड़ियों का काफिला लेकर उज्जैन से भोपाल आए। काफिले की वजह से उज्जैन-भोपाल के बीच घंटों जाम लगा रहा। गाड़ियां रेंगती नजर आईं। मीडिया में खबरें आने के बाद सौभाग्य सिंह को मुख्यमंत्री कार्यालय से गुरुवार शाम को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। इसमें उनके कुछ अधिकार कम कर दिए गए। सौभाग्य से लिखित स्पष्टीकरण मांगा गया है। वे नेता, जिन पर कोई बड़ा एक्शन नहीं हुआ 1. प्रीतम सिंह लोधी: 200 गाड़ियों से मंदिर पहुंचे थे शिवपुरी जिले की पिछोर सीट से बीजेपी विधायक प्रीतम सिंह लोधी 12 मई को 200 गाड़ियों के काफिले के साथ करैरा के बगीचा सरकार मंदिर पहुंचे। बगीचा सरकार में चल रहे विवाद को लेकर संत समाज से मुलाकात की। पीएम मोदी की अपील के बावजूद दौ सौ गाड़ियों का काफिला लेकर चलने वाले विधायक पर पार्टी ने कोई एक्शन नहीं लिया। 2. टिकेंद्र प्रताप सिंह: किसान मोर्चा अध्यक्ष के साथ भी 200 वाहनों का काफिला 12 मई को ही देवास भाजपा किसान मोर्चा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष टिकेंद्र प्रताप सिंह रैली निकालकर जिला कार्यालय पहुंचे। काफिले में 60 से 70 कारें शामिल थीं। कई गांवों से काफिला गुजरा और देवास पहुंचा। स्वागत में पार्टी जिला अध्यक्ष से लेकर जिला प्रभारी और विधायक तक शामिल हुए। किसी ने भी पीएम की अपील पर ध्यान नहीं दिया। टिकेंद्र प्रताप सिंह ने खुद स्वीकारा कि उनके काफिले में करीब 200 गाड़ियां थीं, लेकिन ज्यादातर वाहन हाटपिपल्या से वापस लौट गए। टिकेंद्र से कोई सवाल-जवाब नहीं हुए। 3. पवन पाटीदार: 24 गाड़ियों का काफिला लेकर चले ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष बीजेपी ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन पाटीदार चंबल के दौरे पर पहुंचे तो दो दर्जन वाहन साथ रहे। इस दौरान प्रधानमंत्री की नसीहत का कोई असर नजर नहीं आया। पाटीदार थार में सवार होकर ग्वालियर में वाहनों के काफिले के साथ स्वागत कराते रहे। 4. वीरेंद्र गोयल: सिंगरौली विकास प्राधिकरण अध्यक्ष ने भी निकाली रैली 14 मई को सिंगरौली विकास प्राधिकरण के नवनियुक्त अध्यक्ष वीरेंद्र गोयल खुद तो ई-रिक्शा में बैठे मगर उनके पीछे 30 से ज्यादा गाड़ियां चलती दिखीं। एमपी कांग्रेस ने वीडियो शेयर कर लिखा- प्रधानमंत्री दो गाड़ी में और प्राधिकरण अध्यक्ष काफिले में। झांकीबाजी की आदत भाजपाइयों से छूट नहीं रही। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के आव्हान को धता बताकर सिंगरौली विकास प्राधिकरण अध्यक्ष वीरेंद्र गोयल ने जमकर झांकीबाजी और प्रदर्शन किया। देश का क्या है, चिंता फिर कर लेंगे, पहले नेताजी अपनी झांकीबाजी तो करें। 5. रेखा यादव: लग्जरी गाड़ियों का काफिला साथ निकला मध्य प्रदेश महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा यादव ने छतरपुर में सैकड़ों गाड़ियों का काफिला निकाला। भाजपा कार्यालय के सामने सड़क पर लंबी कतार लगने से ट्रैफिक जाम हो गया। राहगीर परेशान होते रहे। लग्जरी गाड़ियां काफी देर तक सड़क से नहीं हटीं। 6. सत्येंद्र भूषण सिंह: खुद ई-रिक्शा में बैठे, पीछे चलता रहा काफिला मध्य प्रदेश लघु उद्योग निगम के नवनियुक्त अध्यक्ष सत्येंद्र भूषण सिंह ई-रिक्शा से पदभार ग्रहण करने पहुंचे। हालांकि, उनके समर्थकों का कार और बाइकों पर काफिला साथ-साथ चलता नजर आया। समर्थकों की लंबी लाइन थी। 7. राकेश सिंह जादौन: ई-रिक्शा से आए, बाकी की जानकारी उन्हें नहीं मध्य प्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के उपाध्यक्ष राकेश सिंह जादौन भी ई-रिक्शा से भाजपा कार्यालय पहुंचे। उन्होंने कहा कि वे केवल तीन लोगों के साथ आए थे, बाकी लोग किस वाहन से पहुंचे, इसकी उन्हें जानकारी नहीं है। बताया जा रहा है कि इनका काफिला भी पीछे आया है। एक तस्वीर यह भी…बस से पचोर पहुंचे मंत्री टेटवाल मध्य प्रदेश के तकनीकी शिक्षा मंत्री गौतम टेटवाल 14 मई को बस में बैठकर सारंगपुर से 30 किलोमीटर दूर पचोर पहुंचे। पचोर में बीते दिनों पेट्रोल पंप में आग लगने से बलराम गुर्जर की मौत हो गई थी। टेटवाल सारंगपुर से बस में बैठकर पचोर पहुंचे, फिर पचोर में बस से उतरकर ई-स्कूटी के जरिए वार्ड क्रमांक 12 स्थित बलराम गुर्जर के घर पहुंचे। उन्होंने बलराम के परिजन से मुलाकात कर संवेदनाएं व्यक्त कीं। मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री सहायता कोष से मृतक के परिवार को 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी जा रही है, जो जल्द प्रशासन के माध्यम से पहुंच जाएगी। मामले से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… VIP काफिलों पर ब्रेक, CM घटाएंगे गाड़ियां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पेट्रोल-डीजल का कम उपयोग करने की अपील के बाद मध्य प्रदेश सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। प्रदेश में अब मंत्रियों और वीआईपी काफिलों में गाड़ियों की संख्या सीमित की जाएगी। साथ ही सरकारी दौरों और भ्रमण के दौरान रैलियों पर भी रोक रहेगी। पढ़ें पूरी खबर…

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

red and white modern breaking news youtube thumbnail

सोनम वांगचुक ने जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल शुरू की:NEET पेपर लीक पर धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे की मांग; कॉकरोच पार्टी के आंदोलन का 9वां दिन

red and white modern breaking news youtube thumbnail

दिन में नौकरी, शाम को खिलौनों से मन बहला रहे: हांगकांग-जापान में बच्चों के खेल में युवाओं की रुचि बढ़ी, पुरानी हसरतें पूरी कर रहे

red and white modern breaking news youtube thumbnail

टॉप-10-कंपनियों में से 6 की वैल्यू ₹88 हजार करोड़ बढ़ी:ICICI बैंक टॉप गेनर रहा, वैल्यू ₹29,588 करोड़ बढ़ी; HDFC बैंक-रिलायंस का मार्केट कैप भी बढ़ा

red and white modern breaking news youtube thumbnail

हर्षाली ने 20 बार सलमान के हाथ पर थूका था:फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ के एक्टर मनोज बख्शी ने शूटिंग का किस्सा शेयर किया

red and white modern breaking news youtube thumbnail

FIFA WC 2026: शुभमन गिल पर चढ़ा फुटबॉल विश्वकप का फीवर! US में ब्राजील के दिग्गज रोनाल्डिन्हो के साथ आए नजर

red and white modern breaking news youtube thumbnail

सेशेल्स में मोदी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया:पीएम संसद को संबोधित करेंगे, भारतीय समुदाय से भी मिलेंगे; 3 दिन के दौरे पर हैं

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });