शाओमी की सब ब्रांड पोको ने भारतीय बाजार में अपना नया बजट स्मार्टफोन पोको C85x लॉन्च कर दिया है। यह कंपनी की C-सीरीज का लेटेस्ट मॉडल है। फोन में सबसे खास 32MP कैमरा के साथ 6300mAh बैटरी और 120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले है। कंपनी का दावा है कि यह बैटरी दो दिन तक का बैकअप दे सकती है। यह फोन खासतौर पर उन यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है जो कम बजट में 5G कनेक्टिविटी और लंबी बैटरी लाइफ चाहते हैं। पोको C85x को भारत में दो स्टोरेज वैरिएंट में पेश किया गया है। इसके 4GB रैम + 64GB स्टोरेज वाले बेस वैरिएंट की कीमत 10,999 रुपए और 4GB रैम + 128GB स्टोरेज वाले वैरिएंट की कीमत 11,999 रुपए है। फोन ब्लैक, गोल्ड और ग्रीन कलर ऑप्शन में अवेलेबल है। इसकी बिक्री 14 मार्च दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। डिजाइन और बिल्ड क्वालिटी: IP57 रेटिंग के साथ मस्कुलर लुक मटेरियल और फिनिश: फोन का बैक पैनल और फ्रेम हाई-क्वालिटी पॉलीकार्बोनेट (प्लास्टिक) से बना है। बैक पैनल पर एक खास टेक्सचर दिया गया है, जिससे हाथ में पकड़ने पर यह अच्छी ग्रिप देता है और उंगलियों के निशान कम पड़ते हैं। पोको C85x: स्पेसिफिकेशंस डिस्प्ले: फोन में 6.9 इंच का HD+ एडॉप्टिव सिंक डिस्प्ले है। इसका रिजॉल्यूशन 720×1600 पिक्सल है। स्मूद स्क्रॉलिंग के लिए इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 240Hz टच सैंपलिंग रेट दिया गया है। 800 निट्स की पीक ब्राइटनेस से तेज धूप में भी आसानी से इस्तेमाल क?
पोको C85x स्मार्टफोन लॉन्च, शुरुआती कीमत ₹10,999:32MP कैमरा के साथ 120Hz डिस्प्ले, पावर बैकअप के लिए 6300mAh बैटरी
By worldprime
On: मार्च 19, 2026 4:56 अपराह्न
---Advertisement---






