उर्फी जावेद, जो अपने बेबाक अंदाज और बेधड़क बयानों के लिए जानी जाती हैं, एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार उनकी चर्चा का कारण है स्प्लिट्सविला X6 में उनका धमाकेदार कमबैक, जहां वह निया शर्मा के साथ मिलकर ‘मिसचीफ मेकर’ की भूमिका निभाती नजर आएंगी। इस शो में प्यार और पैसों के बीच की जंग देखने को मिलेगी, वहीं उर्फी और निया कंटेस्टेंट्स के लिए नए ट्विस्ट और टर्न लेकर आएंगी। दैनिक भास्कर से बातचीत में उर्फी जावेद ने निया के साथ अपनी बॉन्डिंग और अपनी पर्सनल लाइफ पर भी खुलकर बात की है।
स्प्लिट्सविला X6 में आपकी वापसी हो रही है। इस बार दर्शक आपको किस रोल में देखेंगे?
मैं और निया शर्मा इस सीजन में मिसचीफ मेकर्स की भूमिका निभा रहे हैं। हमारा काम किसी के पक्ष में फैसला लेना नहीं, बल्कि गेम को और भी रोमांचक बनाना है। जब कंटेस्टेंट्स सोचते हैं कि उन्होंने गेम पूरी तरह समझ लिया है और सब उनके नियंत्रण में है, तब हमारी एंट्री होती है। हम ऐसे ट्विस्ट लेकर आते हैं जो उनके पूरे प्लान को उलट-पुलट कर देते हैं। यानी जब सब कुछ आसान लगने लगता है, तब हम आकर बताते हैं कि गेम अभी खत्म नहीं हुआ है।
निया शर्मा के साथ आपकी जोड़ी को लेकर काफी चर्चा हो रही है। जब आपको पहली बार यह पता चला, तो आपका क्या रिएक्शन था?
शुरुआत में जब मुझे बताया गया कि मेरे साथ एक और लड़की होगी, तो मेरे मन में सवाल उठे कि शो का डायनेमिक कैसा रहेगा…











