बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने हाल ही में दूसरी प्रेग्नेंसी अनाउंस की है। पिछली प्रेग्नेंसी में भी एक्ट्रेस ने काल्कि 2898 AD शूट की गई थी, उसी तरह इस बार भी एक्ट्रेस काम से ब्रेक नहीं ले रही हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में डायरेक्टर पुनीत मल्होत्रा के साथ फिल्म की शूटिंग की है। डायरेक्टर पुनीत मल्होत्रा ने हाल ही में ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट से दीपिका पादुकोण के साथ एक तस्वीर शेयर की है। इसमें उन्होंने लिखा, यह शूट? 10/10। कोई कमी नहीं। शुक्रिया दीपिका पादुकोण, इतनी गर्मजोशी, विनम्रता और शानदार होने के लिए, सच में आभारी हूं। आपका एहसान रहा, मैं यह कर्ज जरूर चुकाऊंगा। इसके अलावा भी पुनीत मल्होत्रा ने इंस्टाग्राम के स्टोरी सेक्शन से शूटिंग की कुछ और तस्वीरें भी शेयर की हैं। पोस्ट के अनुसार, वो अपकमिंग प्रोजेक्ट की पिछले 6 दिनों से शूटिंग कर रहे हैं। पुनीत मल्होत्रा के प्रोजेक्ट के अलावा दीपिका पादुकोण इन दिनों फिल्म राका की शूटिंग भी कर रही हैं। एटली के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में अल्लू अर्जुन लीड रोल में हैं। 19 अप्रैल को अनाउंस की है दूसरी प्रेग्नेंसी दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने 19 अप्रैल को दूसरी बार पेरेंट्स बनने की घोषणा की है। कपल ने इविल आई का इमोजी शेयर करते हुए बेटी दुआ की तस्वीर शेयर की है, जिसमें उन्होंने पॉजिटिव प्रेग्नेंस?
प्रेग्नेंसी के बावजूद काम में बिजी दीपिका पादुकोण:पुनीत मल्होत्रा के साथ की शूटिंग, डायरेक्टर बोले- कर्ज चुकाऊंगा; 19 अप्रैल को अनाउंस की प्रेग्नेंसी
By worldprime
On: अप्रैल 22, 2026 10:16 पूर्वाह्न
---Advertisement---