क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

प्रेमी को देख शादी के स्टेज से दौड़ी दुल्हन, VIDEO:छिंदवाड़ा में दूल्हे के सामने बॉयफ्रेंड के गले में डाली वरमाला; वर-वधु पक्ष में मारपीट

On: अप्रैल 30, 2026 12:23 पूर्वाह्न
Follow Us:
red and white modern breaking news youtube thumbnail
---Advertisement---

छिंदवाड़ा में वरमाला की रस्म के बीच प्रेमी पहुंचा तो दुल्हन ने स्टेज से दौड़ लगा दी। दूल्हे को छोड़कर प्रेमी के गले में माला डाल दी। मामला उमरेठ में 27-28 अप्रैल की दरमियानी रात का है। मंगलवार को वर पक्ष ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई। गुरुवार को दुल्हन के स्टेज से भागने का वीडियो भी सामने आ गया। भलावी परिवार का दूल्हा सात फेरे लेने परासिया से मुजावर गांव पहुंचा था। यहां बारात का स्वागत हुआ, आतिशबाजी की गई। फिर मेहमान भोजन के लिए स्टॉल्स पर पहुंचे। इसी बीच दूल्हा स्टेज पर पहुंचा। वरमाला की रस्म की तैयारी होने लगी। कुछ देर में दुल्हन भी स्टेज पर आई। वरमाला हाथ में लेकर इधर-उधर देखा, फिर स्टेज से दौड़ लगा दी। वह पांडाल में मौजूद अपने प्रेमी के पास पहुंची और उससे लिपट गई। उसके गले में माला डाल दी। देखिए, तीन तस्वीरें… परिजन ने प्रेमी को पीटा, दोनों पक्षों में मारपीट ये देखकर मौके पर मौजूद हर शख्स सकते में आ गया। दुल्हन के परिजन ने प्रेमी को पकड़ लिया। उसकी पिटाई कर दी। उसे पांडाल से बाहर भगा दिया। इसके बाद बाराती और घरातियों में विवाद हो गया। दोनों पक्षों के बीच हाथापाई हो गई। दूल्हे ने शादी करने से इनकार कर दिया। बारात बिना शादी के ही वापस लौट गई। दो साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग बताया गया है कि दुल्हन का प्रेम प्रसंग दो साल से चल रहा था। इसकी जानकारी परिवार के लोगों को थी। परिवार के दबाव में युवती शादी के लिए तैयार हो गई थी, लेकिन शादी के दिन प्रेमी को देखते ही उसने इरादा बदल लिया। फिलहाल, दुल्हन अपने परिजन के साथ घर पर ही है। गहने, अंगूठी और मोबाइल वापस लिए मामले में वर पक्ष ने सामाजिक सम्मान और आर्थिक नुकसान होने की बात कही। वधु पक्ष से गहने, अंगूठी और मोबाइल वापस ले लिए। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। खबर पर आप अपनी राय यहां दे सकते हैं… ये खबर भी पढ़ें… मैरिज गार्डन से भागी दुल्हन बोली- प्रेमी संग मर्जी से गई भोपाल में दूल्हे के सामने से भागी दुल्हन ने वीडियो जारी कर मर्जी से प्रेमी के साथ जाने की बात कही है। वॉट्सऐप स्टेट्स पर लगाए वीडियो में युवती ने मां-पिता को प्रेमी के बारे में जानकारी होने की बात बताई है। ये भी कहा कि उन्होंने प्रेमी से शादी नहीं कराई इसलिए मजबूरन यह कदम उठाना पड़ा। पढे़ं पूरी खबर…

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

red and white modern breaking news youtube thumbnail

Asian Games 2026: एशियाड के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम का एलान; हरमनप्रीत कौर ही संभालेंगी कप्तानी

red and white modern breaking news youtube thumbnail

‘चौहान’ के टीजर पर विवाद:’पठानों से कह दो, चौहान आ गया’ डायलॉग पर आपत्ति, क्षत्रिय परिषद बोला- इतिहास को सांप्रदायिक नजरिए से न दिखाएं

red and white modern breaking news youtube thumbnail

‘चौहान’ के टीजर पर विवाद:’पठानों से कह दो, चौहान आ गया’ डायलॉग पर आपत्ति, क्षत्रिय परिषद बोला- इतिहास को सांप्रदायिक नजरिए से न दिखाएं

red and white modern breaking news youtube thumbnail

सेंसेक्स में 200 अंक की गिरावट:76,550 पर कारोबार कर रहा, निफ्टी भी 50 अंक कमजोर; IT और ऑटो शेयर्स में ज्यादा बिकवाली

red and white modern breaking news youtube thumbnail

सेंसेक्स में 200 अंक की गिरावट:76,550 पर कारोबार कर रहा, निफ्टी भी 50 अंक कमजोर; IT और ऑटो शेयर्स में ज्यादा बिकवाली

red and white modern breaking news youtube thumbnail

केरल सीएम ने बंगाल सीएम को लेटर लिखा:राजगोपाल पासपोर्ट मामले में तत्काल हस्तक्षेप की अपील की; पुलिस वेरिफिकेशन रिपोर्ट की वजह से आवेदन रुका

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });